Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:10 AM IST

अनिल कपूर ने पूछा एक लड़की को देखा तो कैसा लगा, अर्जुन ने फिर भी छिपाया अपना प्यार

अनिल कपूर ने ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ चैलेंज दिया और इस चैलेंज के बाद भी अर्जुन कपूर ने अपने प्यार का इजहार दुनिया के सामने नहीं किया।
Updated:- 2019-01-30, 14:39 IST
ek ladki ko dekha to aisa  laga challenge

अनिल कपूर ने ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ चैलेंज दिया और इस चैलेंज के बाद भी अर्जुन कपूर ने अपने प्यार का इजहार दुनिया के सामने नहीं किया। वैसे आजकल फिल्म के प्रमोशन के लिए स्टार्स चैलेंजेस का सहारा लेते हैं। सोशल मीडिया पर हैशटैग के साथ चैलेंज दिया जाता है। इसी कड़ी में अनिल कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा के लिए नया चैलेंज दिया है। 

इस चैलेंज में अनिल ने अपनी पत्नी सुनीता कपूर के साथ एक फोटो शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा है, “एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा जैसे स्ट्रॉन्ग, लविंग और बॉस लेडी, सुनीता कपूर मेरी जीवन रेखा, मेरा दिल और मेरा घर हैं। 

ek ladki ko dekha to aisa  laga challenge

इसके बाद अनिल ने लिखा अपनी कहानी बताएं उस महिला की जो आपकी जिंदगी में सबसे खास है। एक लड़की को देखा तो कैसा लगा.. राजकुमार, अर्जुन, वरुण और रितेश देशमुख....आपकी कहानियों का इंतजार है... 

अर्जुन कपूर का रिप्लाई 

ek ladki ko dekha to aisa  laga challenge

अर्जुन कपूर ने अनिल कपूर के इस चैलेंज को एक्सेप्ट तो किया लेकिन मलाइका अरोड़ा के बदले किसी और एक्ट्रेस की फोटो शेयर की। अर्जुन कपूर ने अपने बचपन की तस्वीर शेयर की जिसमें उनके साथ सोनम कपूर नजर आ रही हैं। अर्जुन कपूर ने अपनी बहन सोनम कपूर के लिए अपना प्यार जताया है और साथ ही उनको अपकमिंग फिल्म के लिए बेस्ट ऑफ लक भी कहा है। 

इसे जरूर पढ़ें: 'एक लड़की को देखा...' के दूसरे ट्रेलर में खुला सोनम के प्यार का सस्पेंस

रितेश देशमुख का रिप्लाई

ek ladki ko dekha to aisa  laga challenge

रितेश देशमुख ने अनिल के चैलेंज एक्सेप्ट किया और जवाब में लिखा, “एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा जैसे बेस्ट फ्रैंड्स, एक-दूजे के लिए बने। दिल धक-धक हमेशा के लिए। जेनेलिया के साथ ये मेरी कहानी है पिछले 17 सालों से और आगे भी जारी है। आपको शुभकामनाएं अनिल सर। “ 

आयुष्मान खुराना का रिप्लाई 

 

आयुष्मान की लेडी लव ताहिरा के बारे में तो सब जानते हैं। राजकुमार राव के चैलेंज के रिप्लाई में आयुष्मान ने लिखा, “मेरे लिए ताहिरा ही सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। वे स्मार्ट हैं। निस्वार्थ प्रेम करती हैं। धन्यवाद राजकुमार मुझे जोड़ने के लिए। मैं भी कोहली और नीतेश तिवारी की कहानियां जानना चाहूंगा।“ 

राजकुमार राव का रिप्लाई 

 

फिल्म में अनिल के साथ नजर आने वाले राजकुमार राव ने भी चैलेंज का रिप्लाई देते हुए अपनी गर्ल फ्रैंड पत्रलेखा के लिए लिखा, “एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा कि वह मजबूत है, सुंदर है, प्रतिभाशाली है, विनम्र और प्यारी है। शुक्रिया अनिल सर, मुझे इस चैलेंज से जोड़ने के लिए। आप भी अपनी कहानी बताएं, आपके जीवन की उस खास महिला से जुड़ी। प्यार होने दीजिए। रणवीर, अभिषेक और आयुष्मान आपकी कहानी जानना चाहेंगे। 

 

इस फिल्म का टाइटल साल 1994 में आई अनिल कपूर की फिल्म 1942: अ लव स्टोरी के एक गाने से लिया गया है। शैली चोपड़ा धर के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म का प्रोडक्शन विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी कर रहे हैं। इस फिल्म में जूही चावला भी हैं। 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।