लाल चंदन के पाउडर से घर के इन कामों को बनाएं आसान

लाल चंदन का उपयोग पूजा-पाठ के अलावा कई कॉस्मेटिक चीजों को बनाने में भी होता है। ये झुर्रियों, जिद्दी पिंपल, ड्राई स्किन आदि स्किन की कई समस्याओं को दूर करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है लेकिन, इसके अलावा भी लाल चंदन पाउडर का इस्तेमाल कई घरेलू कामों को आसान बनाने के लिए भी किया जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको लाल चंदन पाउडर के कुछ बेहतरीन उपयोगों के बारे में बताने जा रहे हैं। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं लाल चंदन के पाउडर से तैयार एक बेहतरीन रूम फ्रेशनर और एक कीटनाशक स्प्रे के बारे में। इसके लिए आपको कुछ सामग्री की होगी, तो आइए जानते हैं।
रूम को रखें फ्रेश
बरसात के दिनों में घर में नमी होने कारण बदबू आने लगती है। इस बदबू को दूर करने के लिए आजकल बाज़ार में कई तरह के स्प्रे मिलते हैं, लेकिन बदबू जाती नहीं है। ऐसे आप जब लाल चंदन के पाउडर में से एक बेहतरीन रूम प्रेशनर बना सकती हैं, तो फिर कीमती स्प्रे खरीदने की क्या ज़रूरत है।
स्प्रे बनाने के लिए सामग्री की चाहिए होगी
- लाल चंदन पाउडर-3 चम्मच
- लैवेंडर ऑयल-1 चम्मच
- नीम का तेल-1 चम्मच
- स्प्रे बोतल-1
- पानी- दो से तीन कप
इसे भी पढ़ें:घर के हर कोने में ताजा हवा चाहिए तो लगाएं रबर प्लांट
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप एक में बर्तन लाल चंदन पाउडर और दो से तीन कप पानी डालकर एक घोल तैयार कर लीजिए।
- इसके बाद इस घोल को स्प्रे बोतल में डाल लें। अब इस बोतल में लैवेंडर और नीम ऑयल को भी डालें।
- लैवेंडर और नीम ऑयल स्प्रे बोतल में डालने के बाद बोतल को अच्छे से हिला-डुला लें ताकि घोल अच्छे से मिल जाए।
इस तरह करें स्प्रे का इस्तेमाल
इस स्प्रे की मदद से तीन से चार दिनों तक आसानी से आप रूम को फ्रेश रख सकती हैं। स्प्रे का छिड़काव लिविंग रूम, बाथरूम, बेड रूम आदि जगहों पर भी कर सकती हैं। आप चाहें तो घोल में रुई को भिगोकर घर के सभी हिस्सों में भी रख सकती हैं। लाल चंदन पाउडर से तैयार स्प्रे हानिकारक भी नहीं होता है।
इसे भी पढ़ें:नीम के पत्ते से इस तरह बनाएं कीड़ों को मारने वाला नेचुरल स्प्रे
इन कामों में भी करें उपयोग
- पौधे से कीड़े-मकोड़े को भगाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं। आपको बता दें कि इस स्प्रे में नीम तेल का मिश्रण इसलिए किया गया है कि इसके छिड़काव से कीड़े भी भाग जाएं।
- इसके अलावा बरसाती कीड़े-मकोड़ों को घर से दूर रखने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
- कार को भी फ्रेश रखने के लिए इस स्प्रे का उपयोग किया जा सकता है।
- इस घोल में रुई भिगोकर किचन की अलमारी या कपड़े की अलमारी में भी रख सकती हैं।
आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@freepik,healthyliving.natureloc.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।