Simple Rangoli Designs For Jagannath Rath Yatra 2024: त्योहारों पर जब भगवान का आगमन आपके घर होता है, तो हर किसी का मन प्रसन्न हो जाता है। इससे पहले कई सारे लोग अपने घर को साफ करने में लग जाते हैं, ताकि भगवान के आगमन के समय हर तरफ सकारात्मकता ही रहे। घर को रंगोली के रंगों से सजाया जाता है। ओडिशा का सबसे बड़ा पर्व जगन्नाथ यात्रा 7 जुलाई से चल रही है। ऐसे में वहां के लोगों में इस यात्रा के प्रति काफी उत्सुकता दिखाई दे रही है। लेकिन अगर आप भगवान के दर्शन करने के लिए ओडिशा नहीं जा पा रहे हैं, तो उनके रंगोली डिजाइन को बनाकर उनका आगमन घर में कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने घर के आंगन में जय जगन्नाथ जी वाले रंगोली को बना सकते हैं। चलिए आपको बनाते हैं किस तरह का डिजाइन बनाने के बाद आपका घर अच्छा लगेगा।
अगर आपको भगवान की रंगोली अपने घर के आंगन के बीच में बनानी है, तो इसके लिए आप इस डिजाइन की रंगोली को क्रिएट कर सकते हैं। इसमें पहले चॉक से डिजाइन क्रिएट करना है। इसके बाद इसके आसपास के डिजाइन को बनाना है। फिर इसमें अलग-अलग रंग को भरना है। एक जगह आपको खाली छोड़नी है, जिसमें आपको जय जगन्नाथ लिखना है। इस तरह की रंगोली बनने के बाद अच्छी लगेगी।
अगर आपको घर के मंदिर को सजाना है, तो इसके लिए आप इस तरह के जय जगन्नाथ जी रंगोली डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। यह रंगोली बनने के बाद काफी सुंदर लगती है। साथ ही, इसमें जब आप अलग-अलग रंगों को भरती हैं तो इससे आपकी रंगोली पहले से ज्यादा सुंदर लगती है। आप इसमें जगन्नाथ जी के चेहरे के चित्र को बनाएं। इसके बाद इसमें जय जगन्नाथ लिखें। इससे आपका मंदिर अच्छा लगेगा।
अगर आपके घर के मंदिर में खुली जगह है, तो वहां पर आप इस तरह के रंगोली डिजाइन को बना सकती हैं। इसके लिए आपको रंगोली गोलाकार में तैयार करनी होगी। इसके बीच में सुभद्रा, बलभद्र और भगवान जगन्नाथ जी के चित्र को बनाना है। इसके बाद सफेद रंग से इसपर जय जगन्नाथ जी लिखना है। इस रंगोली में अगर आप रंगों का इस्तेमाल ज्यादा करेंगी, तो इससे डिजाइन और भी उभरकर आएगा।
आप अपने घर के मुख्य द्वार पर जय जगन्नाथ रंगोली डिजाइन को बना सकते हैं। इसके लिए आपको चॉक की मदद से फूल के आकार को डिजाइन करना है। इसके बीच के हिस्से को जगन्नाथ जी के फेस डिजाइन को क्रिएट करने के लिए खाली छोड़ देना है। आप इसके बाद फूलों की पंखुडियों पर जय जगन्नाथ जी लिखना है। इस तरह से रंगोली बनाने पर घर के मुख्य द्वार की शोभा दोगुनी हो जाती है।
आप अपने घर पर चित्र में दिखाए गए रंगोली डिजाइन को भी बना सकती हैं। इसमें बीच में बने भगवान के चित्र की जगह पत्तियों का डिजाइन बनाएं। इसके बाद ऊपर की तरफ लिखें जय जगन्नाथ जी। इससे रंगोली का डिजाइन सबसे अलग और सुंदर लगेगा। साथ ही, बनने के बाद आपको भी पॉजिटिव महसूस होगा। इस तरह के डिजाइन को बनाने में आपको सिर्फ 15 से 20 मिनट का समय लगेगा।
इसे भी पढ़ें: Rangoli Designs for Jagannath Rath Yatra 2024: सुभद्रा, बलभद्र और भगवान जगन्नाथ की रंगोली से सजाएं घर, देखें डिजाइंस
आप भगवान को प्रसन्न करने के लिए कमल के फूल के आकार के साथ रंगोली को तैयार कर सकती हैं। इस तरह के फूल पर आप उनकी बैठी हुई आकृति को तैयार कर सकती हैं। इससे रंगोली अच्छी लगेगी। इसके साथ आप नीचे की तरफ जय जगन्नाथ भी लिख सकती हैं। इस डिजाइन को बनाने में आपको 30 मिनट का समय लगेगा।
आप जय जगन्नाथ जी रंगोली डिजाइन को ईवल आई के डिजाइन में भी क्रिएट करा सकती हैं। इससे आपके घर को किसी की नजर नहीं लगेगी। साथ ही, इस तरह का डिजाइन बनने के बाद अलग नजर आएगा। इस तरह के डिजाइन को आप घुमावदार डिजाइन या फूलों के डिजाइन के साथ बनाएं। इसके बाद इसमें अलग-अलग रंगों को भरे ताकि इसे हर डिजाइन उभरकर निकले। आप इस तरह के डिजाइन को चाहें तो दीये से भी सजा सकते हैं।
आपके घर में भगवान जगन्नाथ की कृपा हमेशा बनी रहे। इसके लिए आप इन रंगोली डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। इससे आपके घर में सकारात्मकता बनी रहेगी।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik/ Social Media
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।