Easy Rangoli Designs: अंगूठी की मदद से आसानी से बन जाएंगे रंगोली के ये नए डिजाइन, देखकर मन हो जाएगा प्रसन्न

घर में मौजूद कई चीजों से तरह-तरह के रंगोली डिजाइंस बनाए जा सकते हैं। इसके लिए आप इस आर्टिकल में दिखाए गए डिजाइंस पर एक नजर जरूर डालें।

rangoli design using finger ring

Colourful Rangoli Designs: किसी खास मौके या शुभ दिन पर हम घर की दहलीज और आंगन में रंग-बिरंगी रंगोली बनाना पसंद करते हैं। खासकर हिन्दू धर्म में इसका महत्त्व ज्यादा माना जाता है। वहीं आपको इसके कई डिजाइंस इंटरनेट के जरिये देखने को मिल जाएंगे।

New Rangoli Designs Easy: हालांकि, हर किसी के लिए इन डिजाइंस को बना पाना आसान नहीं होता है। बता दें कि आप घर में मौजूद कई साधारण चीजों की मदद लेकर आसानी से मंदिर में या घर के आंगन या दहलीज पर कई तरह के रंगोली डिजाइंस को बना सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं रंगोली के कुछ आसान डिजाइंस जिन्हें आप अंगूठी की मदद से आसानी से बना सकती हैं-

अंगूठी की मदद से बनाएं रंगोली (Design Of Rangoli)

Circle rangoli

वैसे तो अंगूठी की मदद से आप कई तरीके के रंगोली के डिजाइन को बना सकते हैं, लेकिन अगर कई रंगों के इस्तेमाल से आप एक डिजाइन बनाना चाहती हैं तो घर की दहलीज या आंगन में गोलाई में तस्वीर में बनाया गया डिजाइन बना सकती हैं। इस तरह के डिजाइन को बनाने के लिए आप अंगूठी की मदद से गोल डिजाइन में तस्वीर जैसा आकार और पैटर्न बना लें और इसे 3डी बनाने के लिए तिल्ली या टूथपिक की मदद से कलियां या केरी के आकार में बना लें।

इसे भी पढ़ें:Ram Mandir Rangoli Designs: राम के नाम से खिल उठेगा आंगन, केवल 30 मिनट में बन जाएंगे रंगोली के ये आसान डिजाइन

चकोर रंगोली डिजाइन के बॉर्डर को अंगूठी से कैसे बनाए? (Rangoli Designs 2024)

square rangoli

गोल डिजाइन के अलावा चकोर डिजाइन की रंगोली भी आप अंगूठी की मदद से बना सकती हैं। इसके लिए आप सबसे पहले सिंपल स्क्वायर डिजाइन की रंगोली बना लें और इसके चारों कोनों में तस्वीर में दिखाए गये डिजाइन की तरह फूलों की पंखुड़ी बना सकती हैं। इस तरह के डिजाइन को बनाने के लिए आप छोटे साइज की अंगूठी को चुनें।

कलश डिजाइन रंगोली को अंगूठी की मदद से कैसे बनाएं? (Rangoli Designs Using Ring)

rangoli design for mandir

मंदिर के आस-पास रंगोली बनाना चाहती हैं तो इस तरह से आप चावल के जरिये कलश के डिजाइन को बना सकती हैं। वहीं इस तरह के डिजाइन को आप स्क्वायर या गोल आकार की रंगोली के अंदर बनाएं। चाहे तो कलश के आस-पास आप सबसे छोटे साइज की अंगूठी की मदद लेकर बैकग्राउंड भी बना सकती हैं। इसके लिए आप 2 से 3 रंगों का इस्तेमाल करें। वहीं बॉर्डर बनाने के लिए सफेद रंग काम में आ सकता है।इसे भी पढ़ें: 30 मिनट में बनाएं ये रंगोली डिजाइन, देखकर हर कोई करेगा तारीफ

दीपक डिजाइन रंगोली को तिल्ली और अंगूठी से बनाने का तरीका (Rangoli Designs For Mandir)

deepak design rangoli

आंगन में बनाने के लिए इस तरह की दीपक डिजाइन की रंगोली खास रहेगी। इसके लिए आप सबसे छोटे साइज की अंगूठी लेकर दीपक का आकार बना लें। वहीं आप इस तरह का डिजाइन बनाने के लिए एक साथ में अलग- अलग रंगों की सहायता भी ले सकती हैं। डिजाइन को आकर्षक बनाने के लिए आस-पास में आप असल के मिट्टी या मोम के दीपक जला सकती हैं।

अगर आपको अंगूठी की मदद से बनाये गये रंगोली के ये आसान डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit: pinterest/Menaka Rangoli Designs, Instagram/Rangoli Nation

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP