रामायण के कुछ सीन काटे जाने पर दर्शक हुए नाराज, चैनल ने बताई सच्चाई

दूरदर्शन पर दोबारा दिखाई जाने वाली रामायण के कुछ सीन काटे जाने पर फैंस नाराज हो रहे हैं। ऐसे में प्रसार भारती के सीईओ इस बात को स्‍पष्‍ट करने के लिए क्‍या कहा जानिए। 

ramayan in doordarshan main

लॉकडाउन के दौरान देश-भर में रामायण के दोबारा प्रसारण का आनंद लिया जा रहा है। जी हां इन दिनों टीवी पर सिर्फ रामायण ही छाया हुआ है। सिर्फ टीवी पर ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी लोगों का क्रेज देखने को मिल रहा है। महाकाव्य को देखने वाले दर्शक हर एक सीन को काफी बारीकी से देखते हैं। हाल ही में, एक यूजर ने बताया कि रामायण के दोबारा प्रसारण में कई सीन्‍स को नहीं दिखाया जा रहा है, इस बात पर प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने अपनी सफाई पेश करते हुए कहा, वे इस सीरियल के वास्तविक प्रोडक्शन का ही प्रसारण कर रहे हैं।

इसे जरूर पढ़ें:रामानंद सागर के सीरियल 'रामायण' से जुड़ी ये 10 रोचक बातें आप भी जानें

ramayan in doordarshan inside

कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन में सभी अपने घर में हैं। ऐसे में रामायण केे प्रसारण का ऐलान सुनकर, दर्शकों की खुशी की ठिकाना नहीं रहा था और सभी इसका पूरा आनंद ले रहे थे। यहां तक दर्शकों द्वारा इतना पसंद किया जा रहा था कि दूरदर्शन की टीआरपी भी काफी बढ़ गई थी। लेकिन आधे-अधूरे सीन के कारण अब लोग दूरदर्शन के प्रति के प्रति नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

ट्विटर यूजर ने लिखा, "सर, रावण द्वारा लक्ष्मण को अहिरावण और दीक्षा जैसी महत्वपूर्ण सीन्‍स को क्यों काटा गया है? इससे हम निराश हैं। इस पर उन्होंने जवाब दिया," इसमें कोई कट नहीं लगाया गया है, ये सीन वास्‍तविक प्रोडक्‍शन का हिस्सा नहीं थे।"'रामायण' में रावण का किरदार निभाने वाले 84 साल के अरविंद त्रिवेदी सीता हरण देखकर हुए भावुक

उन्होंने इस पूरे मामले पर जवाब देते हुए दूसरे ट्वीट में लिखा- 'हमारी पौराणिक कहानियों की खूबी ही यही है कि उनसे जुड़ी हुई कई कहानियां हैं। सभी को एक टेलीविजन स्क्रिप्ट में दिखा पाना संभव नहीं है। भविष्य के लिए रास्ता खुला जरूर है'। वहीं कुछ लोग शशि शेखर के जवाब से संतुष्ट हैं तो कुछ इसे लेकर अभी भी डाउट में नजर आ रहे हैं।

दर्शकों के एक अन्य वर्ग ने हाल ही में शिकायत की थी कि रावण के वध के सीन को एडिट किया गया है। हालांकि उन्होंने भगवान राम की जीत का स्वागत किया, लेकिन वह इस बात पर निराश हो गए कि रावण और लक्ष्मण के सीन को काट दिया गया है। हालांकि, प्रसार भारती के सीईओ के जवाब से दर्शकों को अब पता चला कि सभी दृश्य रामायण के असली प्रोडक्शन का हिस्सा नहीं थे।

ramayan in doordarshan inside

रामानंद सागर की रामायण, हिंदू पौराणिक कथाओं पर आधारित एक महाकाव्य है, जो अपने दोबारा प्रसारण के साथ हिंदी मनोरंजन क्षेत्र में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला 'धारावाहिक' बन गया है। इसने अपने पहले 4 एपिसोड शो में 170 मिलियन दर्शकों को आकर्षित किया। COVID-19 जैसी महामारी के कारण लॉकडाउन के निराशाजनक समय के बीच 28 मार्च को शो को फिर से लॉन्च किया गया था।

इसे जरूर पढ़ें: सीता ही नहीं उनकी ये 3 बहनें भी थीं बेहद खास, जानिए उनसे जुड़ी ये बातें

इस शो के प्रमुख कलाकारों में अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी शामिल हैं। वे भी दर्शकों से मिल रही प्रतिक्रिया से बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। रामायण सीरियल को टीवी पर देखते हुए उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Image credit: Instagram (@siyaramkijai)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP