Rama Ekadashi 2024: रमा एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को जरूर चढ़ाएं खास फूल, जल्द बनेंगे विवाह के योग

रमा एकादशी का दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित है। इस एकादशी तिथि के दिन विशेष रूप से लक्ष्मी-नारायण की पूजा करने से व्यक्ति के मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है।
rama ekadashi 2024 offering these flowers to lord vishnu and maa lakshmi for early marriage

हिंदू धर्म में एकादशी तिथि को सर्वश्रेष्ठ माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आप कोई एकादशी व्रत रखते हैं, तो सभी व्रतों के बराबर पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। इतना ही नहीं, अगर आपको बार-बार समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है साथ ही धन हानि जैसे परेशानियां उत्पन्न हो रही है, तो रमा एकादशी एकादशी का व्रत सबसे शुभ माना जाता है। आपको बता दें, इस साल रमा एकादशी का व्रत 28 अक्टूबर को रखा जाएगा। अब ऐसे में रमा एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा में कौन-कौन से फूल अर्पित करने से सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को चढ़ाएं गेंदे के फूल

marigold_flower

रमा एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को गेंदे के फूल चढ़ाएं। ऐसी मान्यता है कि गेंदे का फूल अर्पित करने से व्यक्ति के जीवन में आ रही बाधाएं दूर हो सकती है। साथ ही यह फूल लक्ष्मी-नारायण को बेहद प्रिय है। यह फूल सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इस फूल को अर्पित करने से धन संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है।

भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को चढ़ाएं कमल के फूल

रमा एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को कमल के फूल चढ़ाने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही यह फूल माता लक्ष्मी को बेहद प्रिय है और इस फूल को चढ़ाने से धन-धान्य में वृद्धि होती है। इसके अलावा अगर आपकी कोई मनोकामना है, तो कमल के फूल चढ़ाने के दौरान अपनी मनोकामना मन में बोलकर श्रीहरि और माता लक्ष्मी को चढ़ाएं। इससे लाभ हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें - Lord Vishnu: भगवान विष्णु ने क्यों किये थे ये 8 भयंकर छल

भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को चढ़ाएं चमेली के फूल

51nVhCcUKUL._AC_UF1000,1000_QL80_

रमा एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को चमेली का फूल अर्पित करें। चमेली के फूल का रंग सफेद होता है, जो शांति का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इस फूल को चढ़ाने से वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहता है और सुख-शांति की भी प्राप्ति होती है। आप एकादशी तिथि के दिन 11 चमेली के फूल एक लोटे में रखें और इससे भगवान विष्णु का जलाभिषेक करें। ऐसा करने से जल्द विवाह के भी योग बनते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP