Raksha Bandhan 2023 Gift Vastu Tips: रक्षाबंधन पर अपनी बहन को न दें ऐसा उपहार, बिगड़ सकते हैं आपसी रिश्ते

Raksha Bandhan 2023 Par Na De Apni Bahan Ko Aisa Gift: इस साल रक्षाबंधन दो दिन मनाया जाएगा।
ऐसा इसलिए क्योंकि पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त को पड़ रही है लेकिन उस दिन भद्रा का साया रात 9 बजे तक रहेगा।
ऐसे में राखी या तो 30 अगस्त को 9 बजे के बाद बांधना शुभ होगा है या फिर अगले दिन 31 अगस्त, गुरुवार को।
जहां राखी बांधने का मुहूर्त बहुत मायने रखता है तो वहीं, इस पर्व से जुड़ी और बातें भी हैं जो बहुत महत्वपूर्ण हैं।
इन्हीं में से एक है रक्षाबंधन का उपहार। राखी बंधवाने के बाद बहन को भाई द्वारा उपहार दिए जाने की रीत है।
बहन को उपहार देते समय कुछ चीजों का ख्याल रखना जरूरी है क्योंकि उपहार का प्रभाव व्यक्ति पर पड़ता है।
ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से जानते हैं कि रक्षाबंधन पर बहन को कैसे उपहार देने से बचना चाहिए।
रक्षाबंधन 2023 पर बहन को न दें काले कपड़े
- अगर आप रक्षाबंधन पर अपनी बहन को कपड़े देना चाहते हैं तो उसके रंग का ध्यान रखें।
- काला रंग नकारात्मकता को हावी करता है इसलिए काले रंग के कपड़े उपहार में न दें।
यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan Kab Hai 2023: इस साल दो दिन मनेगा रक्षाबंधन पर्व, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
रक्षाबंधन 2023 पर बहन को न दें जूते-सैंडल
- घर की बेटी लक्ष्मी का रूप मानी जाती है। ऐसे में अपनी बहन को जूते-चप्पल (घर के अंदर क्यों नहीं पहनने चाहिए जूते-चप्पल) या सैंडल न दें।
- वास्तु के अनुसार, जूते-चप्पल या सैंडल बहन को गिफ्ट करने से रिश्ते में दूरी आने लगती है।
रक्षाबंधन 2023 पर बहन को न दें रुमाल
- वास्तु में माना जाता है कि रुमाल कभी किसी को गिफ्ट नहीं करनी चाहिए, यह कष्ट लाता है।
- ऐसे में आप भी रक्षाबंधन के दिन अपनी बहन को रुमाल, स्कार्फ आदि गिफ्ट करने से बचें।
रक्षाबंधन 2023 पर बहन को न दें शीशा
- शीशे को उपहार के रूप में देना वास्तु शास्त्र (वास्तु शास्त्र में क्या है दिशाओं का महत्व) में सबसे बड़ी भूल बताया गया है।
- इससे मन में बुरे विचार जन्म लेने लगते हैं। इसलिए अपनी बहन को शीशा न दें।
यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2023 Vastu Tips For Rakhi: रक्षाबंधन पर अपने भाई को न बांधें ऐसी राखी
रक्षाबंधन 2023 पर बहन को न दें घड़ी
- रक्षाबंधन पर अपनी बहन को घड़ी देने की सोच रहे हैं तो ऐसा बिलकुल न करें।
- वास्तु के अनुसार, घड़ी उपहार में देना बुरे वक्त के शुरू होने का संकेत होता है।
आप भी रक्षाबंधन पर अपनी बहन को ऐसे उपहार न दें। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।