Rakshabandhan 2022: झटपट पोस्ट से राखी भेजने के लिए अपनाएं ये टिप्स

भारत में पूरे साल ढेर सारे त्योहार मनाए जाते हैं लेकिन रक्षाबंधन खास है। पर बहुत से बहन भाई एक दूसरे से काफी दूर होते हैं। ऐसे में उनके लिए रक्षाबंधन पर मिलकर राखी बांधना मुश्किल हो जाता है। यही कारण है कि हर साल बहुत सी बहनें अपने भाई को डाक के माध्यम से राखी भेजती हैं। हालांकि बहुत बार राखी समय पर पहुंचने के बजाए काफी लेट हो जाती है।आइए जानते हैं झटपट पोस्ट से राखी भेजने के लिए आप किन टिप्स की मदद ले सकते हैं।
राखी भेजने के लिए अपनाएं ये टिप्स
- बहुत बार राखी भेजने में देरी हो जाती है जिसकी वजह से बहुत कम समय बचता है। ऐसी स्थिति में आप राखी स्पीड पोस्ट कर सकते हैं।
- स्पीड पोस्ट करने पर सामान्य पोस्ट के मुकाबले काफी कम समय लगता है। आमतौर पर आप 2 से 3 दिन के अंदर स्पीड पोस्ट की मदद से राखी भेज सकते हैं।
- बहुत बार लोग हम राखी के लिफाफे को अच्छे से पैक नहीं करते जिस वजह से वो खुल जाता है। ऐसा होने पर राखी पहुंचने में देरी हो सकती है। आप राखी पर जो भी भेज रहे हैं उसे ध्यान से पैक करके भेजें। (इस राखी अपने भाई को दें ये खास तोहफे)
इसे भी पढ़ेंः Rakshabandhan 2022: रक्षाबंधन के दिन रहेगा भद्रा का साया, जानिए किस दिन राखी बांधना होगा शुभ
- बहुत बार 2 जगह के एक जैसे नाम होते हैं जिसकी वजह से आपका डाक किसी गलत जगह पहुंच सकता है। इस दिक्कत से बचने के लिए पूरा एड्रेस, फोन नंबर और पिन कोड आदि जैसी जानकारी पैकेट पर जरूर लिखें।
- अगर आपको राखी काफी दूर भेजनी है तो सबसे अच्छा विकल्प यही है कि आप समय पर राखी पोस्ट कर दें। इससे राखी भी पहुंच जाएगी और कोई समस्या भी नहीं होगी।
10 रुपए का वॉटर प्रुफ लिफाफा जरूर लें
इस मौसम में बारिश कब हो जाए इसका कोई अनुमान नहीं लगाया जा सकता है। ऐसे में राखी बारिश में भीग कर खराब हो सकती है। इसे देखते हुए पोस्ट ऑफिस ने एक स्पेशल ऑफर चलाया है। पोस्ट ऑफिस में आपको 10 रुपए का एक लिफाफा मिल जाएगा जो वाटर प्रूफ होगा। इस लिफाफे के ऊपर राखी भी लिखा होगा ताकी रक्षाबंधन के अवसर पर भेजे जाने वाले लिफाफे को अलग से पहचाना जा सके।
इसे भी पढ़ेंः क्या आप जानते हैं पीएम मोदी की पाकिस्तानी बहन के बारे में?
ऐसे में आप भी वाटरप्रूफ लिफाफे में ही अपने भाई को राखी भेंजे। साथ ही जल्दी राखी भेजने के लिए ऊपर दिए टिप्स की भी मदद लें। आपको यह टिप्स कैसे लगे? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: India Post/Twitter
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।