Weird Tribes of India: भारत एक विभिन्नताओं वाला देश है। यहां अनेक जाति, धर्म, संस्कृति, भाषा, रीती-रिवाजों और परम्पराओं का संगम देखा जाता है। पर आज हम बात कर रहे हैं भारत की एक ऐसी जनजाति और उनकी परंपरा के बारे में जिसे जानने के बाद आप भी हैरान हो सकते हैं। दरअसल, इस समुदाय के लोग जीवन के पैटर्न के बिल्कुल विपरीत कार्य करते हैं। अक्सर हमलोग जब घर में बच्चा पैदा होता है तो खुशियां मनाते हैं और जब किसी की मृत्यु होती है तो दुख मनाते हैं, लेकिन ये जनजाति बच्चे के जन्म पर दुख और किसी के मरने पर जश्न मनाते हैं। ये जनजातियां अपने सदियों पुराने रस्मों और रिवाजों को आज भी मानते आ रहे हैं, पर इसके पीछे क्या कारण है और इस समुदाय के लोग समाज के विपरीत क्यों इस प्रथा को मान रहे हैं, आइए भारत की इस अजीबोगरीब जनजाति और उनकी परंपरा से जुड़े ये रोचक तथ्यों के बारे में जानते हैं।
दरअसल, हम बात कर रहे हैं- जिप्सी समुदाय की, जो राजस्थान में रहते हैं। यहां लगभग 24 जिप्सी परिवार समूह हैं, जिनका एक रिवाज उन्हें दूसरों से बिल्कुल अलग बनाता है। वो है बच्चे के जन्म पर मातम और किसी की मृत्यु होने पर खुशी मनाने की परंपरा। दरअसल, इस समुदाय के लोग अन्य लोगों से ठीक उलट कार्य करते हैं। जब इस जनजाति का कोई व्यक्ति मरता है तो सभी लोग नए कपड़े पहनकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाते हैं और जश्न मनाते हैं।
इसे भी पढ़ें: भारतीय शादी की कुछ ऐसी रस्में जो इसे बनाती हैं औरों से जुदा
असल में, जिप्सी जनजाति के लोग मृत्यु को एक महान अवसर मानते हैं, क्योंकि इससे आत्मा को भौतिक रूप से मुक्ति मिल जाती है। इस जनजाति का मानना है कि जीवन एक अभिशाप है, जो सजा के रूप में ईश्वर हमें देते हैं। यही मानकर वे लोग किसी की मृत्यु पर जश्न मनाते हैं। जब कोई व्यक्ति मरता है तो उसके शव को ढोल नगाड़े की धुन पर नाचते-गाते हुए ले जाया जाता है। ये लोग तब तक नाचते रहते हैं जब तक मृतक का शरीर पूरी तरह से राख में नहीं बदल जाता।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: जानें भारत के अलग-अलग जनजातियों में लिव-इन रिलेशनशिप की अजीबो-गरीब परंपरा
जिप्सी जनजाति में जब भी किसी घर में बच्चा पैदा होता है, तो वे लोग इसके लिए दुख मनाते हैं। यही नहीं, इस मौके पर सभी बच्चे को श्राप भी दिया जाता है और उस दिन घर में लोग खाना भी नहीं बनाते हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इस समुदाय की महिलाएं वेश्यावृत्ति करके अपना गुजारा करती हैं और परिवार चलाती हैं।
इसे भी पढ़ें: बेहद खास है भारतीय शादियों के रीति-रिवाज, जानें इन राज्यों में होने वाली रस्में
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।