Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:14 PM IST

पंजाब की सरकार ने महिलाओं को दी बड़ी राहत, मोहाली में बनाया जाएगा अत्याधुनिक वर्किंग वुमन हॉस्टल

पंजाब की सरकार लगातार महिलाओं के हित में काम कर रही है। मेगा रोजगार कैंप के बाद अब सरकार ने कामकाजी महिलाओं के लिए मोहाली में हॉस्टल बनाने का ऐलान किया है। इसमें मोहाली और चंडीगढ़ आने वाली महिलाओं को किफायती और सुरक्षित आवास मिलेगा। 
Updated:- 2024-12-16, 15:35 IST
image

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार जहां अन्य वर्गों की भलाई के लिए दिन-रात काम कर रही है, वहीं महिलाओं की भलाई के लिए भी लगातार प्रयास जारी हैं। पंजाब सरकार राज्य भर की कामकाजी महिलाओं की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए मोहाली में एक आधुनिक वर्किंग वूमन हॉस्टल का निर्माण शुरू करने जा रही है। यह पहल रोजगार के अवसरों की तलाश में मोहाली और चंडीगढ़ आने वाली महिलाओं को किफायती और सुरक्षित आवास प्रदान करेगी।

0.98 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा हॉस्टल

working women hostel by punjab government

हॉस्टल मोहाली के सेक्टर 79 में स्थित 0.98 एकड़ प्लॉट में बनाया जाएगा। सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास विभाग, पंजाब ने सफलतापूर्वक निर्भया फंड के तहत 12.57 करोड़ रुपये प्राप्त किए हैं। इस प्रस्ताव को पहले ही योजना के तहत स्थापित आधिकारिक समिति से मंजूरी मिल चुकी है।

इसे जरूर पढ़ें- पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, महिलाओं को आत्म-निर्भर बनाने के लिए राज्य भर में आयोजित करेगी विशेष मेगा रोजगार कैंप

इन राज्यों में भी बनेगा हॉस्टल

पंजाब सरकार राज्य में खासकर मोहाली, लुधियाना, जालंधर और अमृतसर जैसे बड़े शहरों में अधिक वर्किंग वुमन हॉस्टल बनाने के लिए वचनबद्ध है, ताकि महिलाओं को अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए एक सुरक्षित और सहायक माहौल सुनिश्चित किया जा सके।

यह प्रोजेक्ट कामकाजी महिलाओं के सशक्तीकरण में एक महत्वपूर्ण कदम की निशानदेही करता है, उन्हें गर्व के साथ रहने और काम करने के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा प्रदान करता है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार वचनबद्ध है कि राज्य की महिलाओं को सुरक्षित और सुविधाजनक जीवन के सभी मौके मिले।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Punjabgovernment) 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।