बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की शादी को ढाई महीना ही हुआ है, मगर, लोग अब बेसब्री से उनकी मां बनने का इंतजार करने लगे हैं। यह बेसब्री बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर की शादी के बाद भी नजर आई थी। फिलहाल, प्रियंका चोपड़ा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में प्रियंका काले रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं। वह तस्वीर में बेहद चार्मिंग लग रही हैं मगर, लोगों की नजर उनकी खबसूरती से ज्यादा यह टटोलने में लगी हुई है कि वह कहीं प्रेगनेंट तो नहीं हैं। प्रियंका की ड्रेस से झलक रहे उनके टमी की ओर इशारा करके लोग यह बताने में जुटे हैं कि यह बेबी बंप है। अब इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो प्रियंका ही जानती हैं मगर, यह प्रियंका का निजी मामला है जिसमें लोग अपनी टांग अड़ाने से बाज नहीं आ रहे।
प्रियंका के पास हैं और भी काम
माना कि प्रेगनेंसी हर महिला की जिंदगी का खास पल होता है। मगर, भारतीय समाज में इस पल को कई बार महिलाओं पर जबरदस्ती थोपा जाता है। सेलिब्रिटी ही नहीं आम महिलाओं से भी शादी के तुरंत बाद उनके परिवार, ऑफिस, सास-ससुर यहां तक कि पति तक य एक्सपेक्ट करने लगते हैं कि वह कब ‘मां’ बनेंगी। कहा जाता है कि मां बन कर ही एक महिला पूर्ण होती है। अगर, ऐसा है तो फिर पुरुष कब पूर्ण होते हैं? शादी के बाद उनसे क्या एक्सपेक्ट किया जाता है? प्रियंका चोपड़ा एक ग्लोबल सेलिब्रिटी हैं। आजकल वह अपनी फिल्मों के प्रमोशन में व्यस्त हैं। ऐसे में किसी ईवेंट के दौरान अलग-अलग कैमरे में 50 एंगल सेट करके केवल यह साबित करना कि वह प्रेगनेंट हैं कितना जायज है। सवाल यह है कि शादी के बाद महिलाओं से बच्चा पैदा करने की उम्मीद लगा कर लोग क्यों बैठ जाते हैं। बच्चा पैदा करने के अलावा भी महिलाओं के पास बहुत सारे काम हैं। प्रियंका चोपड़ा ने शादी के बाद पीपुल मैगजीन को दिए इंटरव्यू में बताया था कि ‘मैं और निक दोनों बच्चे चाहते हैं।’ लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि वह दोनों खुद तय करेंगे कि लाइफ में उन्हें कब क्या करना है। इन सबके बावजूद लोग बेसब्री से यह पता लगाने में लगे हैं कि प्रियंका और निक माता-पिता कब बनेंगे।
जब सानिया मिर्जा से पूछा गया ‘मां’ बनने पर सवाल
टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा की शादी के बाद एक सीनियर जर्नालिस्ट ने उनसे जानने की कोशिश की कि वह कब सैटेल हो रही हैं। इस सानिया का जवाब था, ‘लोग जब मुझसे ऎसे सवाल करते हैं तो मुझे बहुत अटपटा और अजीब लगता है। समझ नहीं आता कि सोशल नेटवकिंüग साइट्स पर लोग कैसे ये सवाल पूछ सकते है। हद तो तब होती है जब लोग पूछते हैं कि अब तो आपकी शादी को चार साल हो गए हैं आप बच्चे कब पैदा करेंगी। शुक्र है कि मेरी सास ऎसी नहीं है। ’ सानिया ने यह भी कहा था कि केवल मां बनने से एक महिला को पूर्ण नहीं कहा जा सकता।
सोनम कपूर से को ‘प्रेगनेंसी’ पर किया गया ट्रोल
कुछ समय पहले की बात है जब सोनम कपूर को ओवर साइज ड्रेस में पति के साथ स्पॉट किया गया था और इस पर उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था। लोगों का कहना था कि वह मां बनने वाली हैं। एक यूजर ने तो यहां तक लिख डाला, "क्या आप अपना बेबी बंप छुपा रही हैं? सोनम जी प्रेग्नेंट हैं क्या?" तो दूसरे ने कहा- "क्या छोटे आनंद की तैयारियां चल रही हैं।" मगर प्रियंका ने इन बातों को बकवास समझ कर कोई जवाब देना जरूरी नहीं समझा
अनष्का भी हो चुकी हैं शिकार
एक इंटरव्यू में अनुष्का से जब उनकी प्रेगनेंसी को लेकर उड़ी अफवाहों पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘लोगो को बकवास करने दीजिए, प्रेगनेंसी जैसी बातें ज्यादा दिन नहीं छुपती। मैं प्रेगनेंट हूं इस बात में सच्चाई है या नहीं यह आपको कुछ ही दिन में पता चल जाएगा।’
दीपिका पादुकोण ने दिया था यह जवाब
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की शादी के बाद उनकी प्रेगनेंसी की अफवाह उड़ना आम बात है। दीपिका और रणवीर की शादी के बाद दीपिका के प्रेगनेंट होने की खबर भी खूब उड़ी थीं। ऐसे में दीपिका ने जवाब देते हुए कहा था, ‘सेलिब्रिटीज पर सभी की निगाहें रहती हैं। इसलिए हमें इस तरह की अफवाह का आदि होना पड़ता है। अगर हम हर बार इस तरह के सवालों के जवाब देने लगे तो हम इसी में लगे रहेंगे। शादी के बाद औरतों से बस यही सवाल पूछा जाता है। हमे इस मुद्दे पर बात करनी चाहिए कि ऐसा क्यों हो रहा है। शादी के बाद केवल बच्चा पैदा करना ही तो बस एक महिला के पास काम नहीं होता।’
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों