Post Office Scheme: इस स्कीम में 100 रुपए का निवेश कर पाएं लाखों रुपए

Post Office Scheme: कम निवेश कर अच्छा रिटर्न पाने के लिए करें इस स्कीम में निवेश। 
Updated:- 2022-09-15, 12:55 IST
image

Post Office Scheme: सेविंग करना समय की जरूत है। बच्चों की पढाई से लेकर शादी तक के लिए बचत करना आवश्यक है। अब सवाल ये है कि आप कम निवेश के साथ ज्यादा से ज्यादा ब्याज कैसे पा सकते हैं? जवाब है अलग-अलग स्कीम में निवेश करके। 

आमतौर पर पोस्ट ऑफिस द्वारा ऐसी बहुत सी स्कीम (Post Office Saving Scheme) चलाई जाती है जिसमें निवेश करके आप अच्छा रिटर्न पा सकते हैं। ऐसी ही एक स्कीम के बारे में हम आज आपको बताने वाले हैं। 

रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम 

best post office scheme

रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम को ज्यातार लोग आरडी (RD)के नाम से जानते हैं। इस स्कीम की कोई समय-सीमा नहीं है। आप इस स्कीम में अपनी सुविधा के हिसाब से 1 से लेकर 3 साल तक के लिए खुलवा सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंः  Post Office Savings Scheme: रोजाना करें 47 रुपए का निवेश, मैच्‍योरिटी पर पाएं 35 लाख रुपए

मिलता है 5.8 फिसदी ब्याज 

पोस्ट ऑफिस की नई दर के मुताबिक आरडी स्कीम में निवेश करने पर आपको 5.8 फिसदी ब्याज दिया जाएगा। बिना किसी जोखिम के अच्छा रिटर्न पाने के लिए आप इस स्कीम में निवेश करना एक अच्छा ऑप्शन है। 

ऐसे मिलेंगे 16 लाख रुपए 

post offcie rd scheme intrest

अगर आप कुछ सालों के उद्देश्य से निवेश करना चाह रहे हैं तो इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं। आपको बस हर महीने 10 हजार रुपए का निवेश करना है। 10 साल तक के लिए निवेश करने पर आपको मैच्योरिटी पूरी होने के बाद लगभग 16 लाख रुपए तक की रकम प्राप्त होगी।

इसे भी पढ़ेंः  Post Office की ये स्कीम है एफडी से भी बेहतर, मिलेगा 6 लाख रुपए का ब्याज

कैसे खुलवाएं आरडी 

  • आरडी की खासियत यह है कि आपको हर महीने 10 हजार रुपए का निवेश करने की जरूरत नहीं है। कम निवेश में भी आप अच्छा ब्याज पा सकते हैं। आरडी खुलवाने के लिए आपको अपने आसपास के किसी पोस्ट ऑफिस में जामा होगा। 
  • खाता खुलने के बाद आपको हर महीने एक निश्चि्त धन खाते में जमा कराना होगा जो आपको मैच्योरिटी पूरी होने पर ब्याज के साथ मिलेगा। वहीं रकम लेट जमा कराने पर आपको 1 फीसदी जुर्माना देना होगा। 

तो ये थी पोस्ट पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम के बारे में सारी जानकारी। ऐसी ही कुछ और स्कीम के बारे में जानने के लिए इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल करें। 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Freepik

 

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।