Post Office Savings Scheme: रोजाना करें 47 रुपए का निवेश, मैच्योरिटी पर पाएं 35 लाख रुपए

आज के समय में सेविंग करना बहुत जरूरी है। यही कारण है कि बैंक और पोस्ट ऑफिस समय-समय पर लोगों के लिए नई स्कीम लेकर आते हैं। वहीं बहुत से लोगों के मन में निवेश को लेकर तरह-तरह के सवाल भी आते रहते हैं। लेकिन हर कोई अपनी कमाई के हिसाब से निवेश कर सकते है। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी स्कीम के बारे में बताएंगे जिसकी मदद से आप आसानी से सेविंग कर पाएंगे। पोस्ट ऑफिस की ग्राम सुरक्षा योजना एक बढ़िया विकल्प है जिसमें अच्छा रिटर्न पाया जा सकता है। इस स्कीम में 19 साल से लेकर 55 साल तक के लोग निवेश कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसी ही एक स्कीम के बारे में जिसकी मदद से आप आसानी से सेविंग्स कर सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस ग्राम सुरक्षा योजना
पोस्ट ऑफिस ग्राम सुरक्षा योजना हर व्यक्ति के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। इस स्कीम में आप मंथली, तिमाही, छमाही और वार्षिक आधार पर प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं। वहीं अगर आप पॉलिसी देने में चूक जाते हैं तो प्रीमियम जमा करके बंद हुई पॉलिसी को दोबारा शुरू किया जा सकता है। योजना के तहत प्रीमियम छुटने पर ग्राहकों को 30 दिन तक का समय दिया जाता है। निवेश चाहे तो 3 साल के बाद पॉलिसी बंद भी कर सकता है। (Business Idea: घर पर पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी खोलकर कमाएं पैसे)
इसे भी पढ़ेंः LPG Gas Cylinder: राशन कार्ड धारकों को फ्री में मिलेगा सिलेंडर, जानें कैसे
47 रुपए के निवेश पर मिलेगी इतनी मैच्योरिटी
इस स्कीम के तहत पॉलिसी होल्डर को 55 साल में 31 लाख 60 हजार रुपए, 58 साल में 33 लाख 40 हजार रुपए और 60 साल की उम्र में 34 लाख 60 हजार रुपये लते हैं। इसका मतलब यह हुआ की आपको रोजाना सिर्फ 47 रुपए का निवेश करना है जिसके बदले में आपको 35 लाख रुपए की मैच्योरिटी मिलेगी। (पोस्ट ऑफिस में पैसा जमा कराने से पहले ये बातें जरूर जान लें)
इसे भी पढ़ेंः इतिहास की सबसे खूंखार महिला जिसे खून में डुबकी लगाने का था शौक
4 साल तक निवेश करने पर ले सकते हैं लोन
इस योजना की लोन लेने की सुविधा इसे बाकी स्कीम से अलग बनाती है। ऐसे में अगर आप इस स्कीम में 4 साल प्रीमियम भरते हैं तो उसके बाद आप पॉलिसी के आधार पर लोन भी ले सकते हैं। मान लें कि कोई 19 साल की उम्र में दस लाख की पॉलिसी खरीदता है तो उसे 1515 रुपए हर महीने 55 साल की उम्र तक भरने पड़ेंगे।
छोटे-छोटे निवेश एक समय के बाद बहुत फायदा देते हैं। फिर चाहे बच्चों की पढाई हो या शादी, आप भी इस तरह की स्कीम में निवेश करके फायदा उठा सकते हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Jagran
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।