गार्डन में लगाएं ये पौधे, घर में नहीं नजर आएंगी मक्खियां

गर्मी का मौसम शुरू होते ही दिनभर मक्खियां हमारे आस-पास भनभनाती रहती है, जिसे देखकर गुस्सा आती है। इन्हें दूर भगाने के लिए हम सभी बाजार में मिलने वाले स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं।

Plants that can repel flies

घरों में कीड़े-मकोड़े आने से कई तरह की बीमारियां होने का खतरा रहता है। इसके अलावा मक्खियां घर की सुंदरता को खराब करने का काम करती हैं। मेहमानों के आने पर हम सभी उनके लिए नाश्ते की व्यवस्था करते हैं। कई बार मक्खियां आकर नाश्ते पर बैठ जाती है जिसकी वजह से शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है।

वहीं सोते समय कान व चेहरे पर मक्खी आकर बैठती है जिससे नींद खराब हो जाती है। हालांकि उन्हें दूर भगाने के लिए हम सभी बाजार में मिलने वाले कीटनाशक का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इस स्प्रे का इस्तेमाल हेल्थ के लिए सही नहीं होता है। इस लेख में आज हम आपको मक्खियों को दूर भगाने का परमानेंट इलाज बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं इस मक्खियों को भगाने का देसी इलाज

मक्खियों को दूर भगाने के लिए बगीचे में लगाएं पौधे

प्रकृति कई सारे ऐसे पेड़-पौधे हैं जो हमारी सेहत के साथ-साथ पर्यावरण का भी ध्यान रखते हैं। नेचर में कुछ ऐसे प्लांट्स पाए जाते हैं जिनकी मदद से आप मक्खियों को हमेशा के लिए अपने घर से भगा सकती हैं। ऐसे में आप इन बगीचे को लगाने न भूलें

लैवेंडर प्लांट को लगाएं

lavender plants

लैवेंडर के पौधे से आने वाली सुगंध घर को महकाने का काम करता है। कीड़ों को दूर भगाने के लिए यह प्लांट कारगर है। लैवेंडर के प्लांट को बालकनी में लगाने से न केवल मक्खियां दूर भागती हैं बल्कि बालकनी को भी आकर्षक लुक मिलता है।

लगाएं गेंदे का प्लांट

marigold plants

हम सभी अपने बगीचे में गेंदे का पौधा लगाते हैं। गुच्छे में खिलने वाला यह फूल बगीचे की सुंदरता बढ़ाने का कारण बनता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह फूल मक्खियों को दूर भगाने का काम करता है। गेंदे के फूल बगीचे में आने वाले कीड़ों को भी भगाने का काम करते हैं। यह फूल साल के बारह माह खिलता है।

लेमन ग्रास

lemongrass

लेमनग्रास का इस्तेमाल हम सभी अक्सर चाय के स्वाद को बढ़ाने के लिए करते हैं। इस प्लांट को बेहद ही कम रखरखाव की जरूरत होती है। लेमन ग्रास को लगाकर आप अपने घर से मक्खियों को दूर भगा सकती हैं।

रोजमेरी

रोजमेरी प्लांट मच्छर और कीड़े-मकोड़े को दूर भगाने का काम करता है। रोजमेरी एक ऐसा प्लांट जिसकी महक मक्खी और मच्छर दोनों को घर से दूर रखता है।

इसे भी पढ़ें-सुबह शाम भिनभिना रहे हैं मच्छर, तो इन घरेलू तरीकों से करें सफाया

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit-Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP