रंगों के बिना दुनिया बेरंग और बोरिंग हो जाती है। रंग हमारी जिंदगी में खुशी भरते हैं इसमें कोई दो राय नहीं है। लेकिन, रंगों की दुनिया जितनी खूबसूरत होती है, उतनी ही रहस्यों से भरी भी। हर इंसान का कोई न कोई फेवरेट कलर होता है। किसी को पिंक कलर पसंद होता है तो कोई ब्लैक का दीवाना होता है। लेकिन, यह सिर्फ पसंद और न पसंद का सवाल नहीं है। बल्कि, पसंदीदा रंग किसी की पर्सनैलिटी, सोच, स्वभाव और जिंदगी के प्रति नजरिए के बारे में बताता है।
साइकोलॉजिकल स्टडीज के मुताबिक, रंग हमारे मूड, इमोशंस और डिसीजन मेकिंग पर भी असर डालते हैं। यही वजह है कि कॉर्पोरेट ब्रांड्स लेकर फैशन इंडस्ट्री और इंटीरियर डिजाइन तक, हर जगह रंगों को बड़ा सोच-समझकर इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन, पर्सनल लाइफ में रंग हमारी पसंद और सोच का आईना बनते हैं।
अगर आप भी किसी की पर्सनैलिटी के बारे में जानना चाहती हैं, तो उनके फेवरेट कलर से अंदाजा लगा सकती हैं। आइए, इस आर्टिकल में जानते हैं कि किस रंग से कैसी सीरत जुड़ी होती है।
फेवरेट कलर से जानिए पर्सनैलिटी के राज
पिंक कलर
पिंक कलर एक सॉफ्ट कलर माना गया है। इस कलर को पसंद करने वाले लोग आमतौर पर इमोशनल, सॉफ्ट हार्टेड और रिश्तों में रोमांस को अहमियत देने वाले होते हैं।
पिंक कलर पसंद करने वाले लोगों को उम्मीदों से भरा भी देखा जा सकता है। वह हर मुश्किल समय में पॉजिटिव एनर्जी के साथ तैयार रहते हैं। साथ ही टकराव की सिचुएशन में भी बीच का रास्ता खोज निकालते हैं। इस रंग को महिलाओं और उनकी कोमलता के साथ भी खूब जोड़ा जाता है।
इसे भी पढ़ें: देर रात जागना है पसंद या सुबह जल्दी उठ जाती हैं? इस एक सवाल का जवाब खोल सकता है आपकी पर्सनैलिटी के राज, जानें कैसे
रेड कलर
रेड एक बोल्ड कलर माना जाता है। यह जुनून, एडवेंचर, एनर्जी, डेंजर और एक्शन से कनेक्टेड है। ऐसे में जिन लोगों को यह रंग पसंद होता है वह अपनी लाइफ में थोड़े इंपलसिव, बिना सोचे समझे स्ट्रांग डिसीजन लेने वाले होते हैं। यही वजह है कि ज्यादातर ब्रैंड्स जब कस्टमर को अपनी तरफ अट्रैक्ट करना चाहते हैं या कोई काम करवाना चाहते हैं, तो लाल रंग का इस्तेमाल करते हैं। जैसे- ऑर्डर नाउ, शॉप नाऊ।
ऑरेंज
ऐसा कई रिसर्च में सामने आया है कि ऑरेंज रंग पंसद करने वाले सोशल, एक्स्ट्रोवर्ट, लंबी बातचीत में दिलचस्पी रखने वाले होते हैं। साथ ही इन्हें पार्टी और इवेंट्स में जाना भी खूब पसंद होता है। यह लोग अपना काम पूरी लग्न के साथ करते हैं।
येलो
येलो कलर जिन्हें पसंद होता है वह अपने साथ-साथ आस-पास के लोगों को भी सुकून देते हैं। इन लोगों की खासियत इनकी स्माइल होती है और यह उससे दूसरों को खुशी पहुंचाने का काम भी करते हैं।
ब्लू
जिन लोगों को ब्लू कलर पसंद होता है वह लॉयल, स्ट्रांग, भरोसेमंद और अपनी बातों से दिल जीतने वाले होते हैं। काम की बात करें तो इन लोगों को बेहतरीन तरीके से काम हैंडल करना आता है और यह परेशानियों को भी आसानी से सुलझा लेते हैं।
ब्लैक
ब्लैक कलर पसंद करने वाले लोग बोल्ड, रिस्क लेने वाले, इंपलसिव, सीरियस और स्ट्रांग बिहेवियर वाले होते हैं। हालांकि, यह आसानी से लोगों पर भरोसा नहीं करते हैं और अपनी लाइफ में चीजों को लेकर अक्सर कंफ्यूज हो जाते हैं।
इसे भी पढ़ें: डियर लेडीज...इन 5 सवालों से पता लगा सकती हैं किसी की भी पर्सनैलिटी, जवाब के साथ खुल जाएंगे कई राज!
ग्रीन
ग्रीन कलर यानी हरा रंग पसंद करने वाले लोग लाइफ में प्रैक्टिकल होते हैं। इन्हें लोगों को सलाह और प्यार बांटना खूब पसंद होता है। साथ ही यह घर से बाहर रहकर ज्यादा खुश रहते हैं।
हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों