कोलकाता की स्वीट शॉप की कोरोना मिठाई की तस्वीरें हुईं वायरल, लोगों ने सोशल मीडिया पर किए नेगेटिव कमेंट

कोलकाता की स्वीट शॉप की कोरोना मिठाई की तस्वीर हुई वायरल, लोगों ने नहीं किया पसंद, लेकिन मिठाई लाने के पीछे है एक नेक मकसद, जानिए पूरी खबर।
Updated:- 2020-04-07, 12:32 IST
corona sweet kolkata for awareness main

कोरोना वायरस की वजह से देशभर में लॉकडाउन है। मॉल्स से लेकर फाइव स्टार रेस्टोरेंट तक, सबकुछ बंद है। लेकिन कोलकाता में मिठाई की दुकान खुली हुई हैं। ममता बनर्जी की सरकार ने लोगों की मिठाइयों के लिए दीवानगी को देखते हुए मिठाई की दुकानें खुली रखने की इजाजत दे दी थी। अब एएनआई की तरफ से खबर आई है कि कोलकाता की एक स्वीट शॉप में कोरोना संदेश नाम से मिठाई आई है। इस मिठाई की तस्वीर कोरोना वायरस से मिलती-जुलती है, जिसकी वजह से यह सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है।

कोरोना मिठाई पर सोशल मीडिया में आए नेगेटिव कमेंट

इसे जरूर पढ़ें: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल के ये टिप्स करें फॉलो और घर पर करें बढ़िया टाइमपास

कोरोना संदेश के साथ कोरोना कप केक्स भी उपलब्ध

कोलकाता की स्वीट शॉप में सिर्फ कोरोना संदेश ही नहीं, बल्कि कोरोना कप केक्स भी रखे गए हैं। हालांकि मिठाई का स्वाद बेहतरीन है, लेकिन इसे कोरोना की शक्ल दे देने की वजह से लोग इसे पसंद नहीं कर रहे हैं। कोरोना मिठाई देखकर लोगों को कोरोना वायरस की वजह से दुनियाभर में तबाही की तस्वीरें याद आने लगती हैं, शायद इसीलिए उन्हें यह मिठाई देखना रास नहीं आ रहा। 

इसे जरूर पढ़ें: हिना खान से जानिए कि बाहर से लाए सामान, सब्जियों और दवाओं को कैसे सैनिटाइज करें

लोगों ने मिठाई पर किए नेगेटिव कमेंट 

corona sweet kolkata for awareness we will fight against corona

लोगों ने इस पर तरह-तरह के कमेंट किए हैं। कुछ ने कहा है कि ये कोरोना नाम की ये मिठाई क्यों बनाई गई है तो कुछ ने इस पर हैरानी जताई है। ज्यादातर यूजर्स ने कहा है कि कोरोना जैसे डेडली वायरस को मिठाई की शक्ल देना सही नहीं है। वहीं कुछ और यूजर्स ने अपनी फीलिंग्स इमोजी के जरिए शेयर कीं। ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, ये दुखद है। वहीं एक और ट्विटर यूजर ने मजाकिया लहजे में लिखा, 'कोई भी सेल्फ रेसपेक्ट वाला वायरस इस तरह का आक्रमण अपने ऊपर बर्दाश्त नहीं करेगा।' आनंदबाजार पत्रिका में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार ये बंगाली मिठाई की दुकान जादवपुर में है।

 

लोगों में जागरूकता लाने के लिए बनाई गई मिठाई

लोग भले ही इस पर नेगेटिव कमेंट दे रहे हों, लेकिन दुकान के मालिक ने जानकारी दी है कि इस मिठाई के जरिए वह लोगों में जागरूकता फैलाना चाहते हैं और लोगों के चेहरे पर खुशी लाना चाहते हैं। एएनआई में आई खबर के अनुसार दुकान के मालिक ने कहा, 'कोरोना वायरस की वजह से दुनियाभर में लोगों की मौत हो चुकी है। हमने ये मिठाई बनाकर लोगों को यह संदेश देने की कोशिश की है कि हम इससे लड़ेंगे। कोरोना हमसे नहीं जीत पाएगा, बल्कि हम इसे खा जाएंगे। 

Image Courtesy: ANI

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।