बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल के ये टिप्स करें फॉलो और घर पर करें बढ़िया टाइमपास

कोरोना वायरस का इन्फेक्शन दुनियाभर में तेजी से फैल रहा है, जिसके चलते कई देशों में लॉक डाउन की स्थिति है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद भारत में भी 21 दिन के लॉक डाउन की घोषणा की गई है। लेकिन इस इन्फेक्शन से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, जिसके चलते स्थितियां नाजुक बनी हुई हैं। इस समय में अमिताभ बच्चन से लेकर माधुरी दीक्षित, हिना खान, अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी जैसे कई सेलेब्रिटीज लोगों को घरों में रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने भी लोगों को घरों में रहने के लिए इंस्पायर करते हुए अपने ट्विटर पर मीम्स डाली हैं, जिसके जरिए उन्होंने बताया है कि घर पर अच्छा टाइम पास कैसे किया जा सकता है।
Tips on how to stay sane during this lockdown period!! pic.twitter.com/p6XnIqiHiT
— Kajol (@itsKajolD) April 5, 2020
पेट्स को बनाइए दोस्त
काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा है, 'घर पर लॉक डाउन पीरियड में सही रहने के लिए टिप्स!' काजोल ने ट्विटर पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। पेट के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, 'पेट्स को अपना दोस्त बनाएं। इस बात का कोई प्रमाण नहीं मिला है कि यह वायरस पेट्स के जरिए फैलता है। मेरा यकीन मानिए ये बोरियत दूर कर देते हैं और तनाव भी।
इसे जरूर पढ़ें: Beauty Tips: ये 4 ब्यूटी टिप्स अपनाएं और काजोल जैसी खूबसूरत त्वचा पाएं
नई हॉबीज डिस्कवर कीजिए

इस समय ज्यादातर महिलाएं घरों में हैं। इस समय अपनी हॉबीज को वक्त देकर टाइम का अच्छा इस्तेमाल किया जा सकता है। काजोल ने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'नई हॉबीज डिस्कवर करें।' घर पर नए शौक के लिए वक्त दिया जाए तो ना सिर्फ बोरियत दूर हो जाएगी, बल्कि कुछ नया सीखने का उत्साह भी कायम रहेगा।
इसे जरूर पढ़ें: दर्शकों के प्यार ने डीडीएलजे को दिलाई बड़ी कामयाबी-काजोल
दोस्तों के साथ कनेक्टेड रहिए

काजोल ने पॉपुलर बॉलीवुड एक्ट्रेस और अपनी दोस्त माधुरी दीक्षित के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'अपने दोस्तों के साथ वीडियो कॉल के जरिए कनेक्ट करें।' दोस्तों के साथ अपनी रोजमर्रा की जिंदगी की चर्चा करते हुए तनाव दूर हो जाता है और महिलाएं कॉन्फिडेंट भी महसूस करती हैं। दोस्तों के साथ मजेदार किस्सों की शेयरिंग में वक्त कब गुजर जाता है, पता ही नहीं चलता।
किताबों को समय दीजिए, बढ़ाइए ज्ञान

काजोल ने डीडीएलजे की अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'पढ़िए, इससे ज्ञान बढ़ता है।' किताबें पढ़ने के लिए अमूमन महिलाओं के पास टाइम नहीं होता। लेकिन लॉक डाउन के पीरियड में, जब बाहर नहीं निकलना है, तो घर पर अपनी पसंद की किताबें पढ़ते हुए ना सिर्फ अपना ज्ञानवर्धन किया जा सकता है, बल्कि वक्त का अच्छा इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
आराम के लिए समय निकालिए

महिलाएं अपने ऑफिस और घर के काम करते-करते थक जाती हैं। अक्सर उन्हें आराम करने के लिए फुर्सत नहीं मिल पाती। लेकिन लॉकडाउन में वे अपने काम पूरे करने के बाद खाली वक्त में आराम भी कर सकती हैं। काजोल ने अपने ट्विटर पर लिखा है, 'आराम के लिए वक्त निकालिए।' आराम करने से ना सिर्फ मन अच्छा रहता है, बल्कि महिलाएं अपने सभी काम पूरे जोश और उत्साह के साथ करती हैं।
ना फैलाएं अफवाह

इस समय में सोशल मीडिया पर ऐसी कई झूठी खबरें वायरल हो रही हैं, जिनकी वजह से डर का माहौल बन रहा है। इसीलिए बिना सोचे-समझे झूठी खबरों को अपने दोस्तों या परिवार वालों को भेजना सही नहीं है। काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा है, 'अपना मुंह बंद रखें और अफवाह ना फैलाएं।'
Image Courtesy: Twitter(@itsKajolD)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।