Rangoli Design for Onam 2024: ओणम पर फूलों से 15 मिनट में बनाएं रंगोली के ये डिजाइन, खूबसूरत लगेगा घर का आंगन

ओणम पर रंगोली बनाने से घर में समृद्धि, सुख, और सौभाग्य का आगमन होता है। यह पर्व दक्षिण भारत में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। यह एक दिन का पर्व नहीं होता। इस बार ओणम का पर्व 6 सितंबर (शुक्रवार) से शुरू होकर 17 सितंबर तक चलने वाला है। ये वही पर्व है, जब आप पानी में बोट रेस का सुंदर नजारा देख पाते हैं। इस पर्व का इंतजार हर साल लोगों को बेसब्री से रहता है। इस रंगोली डिजाइन को घर के आंगन में, घर के मुख्य द्वार पर और मंदिर के आस-पास बनाया जाता है।
दक्षिण भारत में रंगोली को पुक्कलम के नाम से संबोधित किया जाता है। पुक्कलम में पू का मतलब है फूल और कोलम का मतलब कुछ बनाना। जिससे दोनों शब्दों को जोड़कर बनता है फूलों वाली रंगोली। इस ओणम के पर्व में भगवान विष्णु को खुश करने के लिए आप भी अपने घर में फूलों वाली रंगोली बना सकते हैं।
ओणम स्वस्तिक रंगोली डिजाइन
(image credit- Art & Craft Studio_youtube)
- ओणम पर अगर बहुत बिजी है और रंगोली का कोई आसान डिजाइन ढूंढ रहे हैं, तो इसे बनाना आसान है। इस रंगोली डिजाइन को बनाना आसान है।
- इसके लिए सबसे पहले आपको चॉक से फर्श पर स्वास्तिक का डिजाइन बनाना है।
- अब आप इसमें अपने हिसाब से फूलों को भर सकते हैं।
- आप चाहें तो, स्वास्तिक का चारों खानों में बढ़े कैंडल या दीपक भी जला कर रख सकते हैं।
- यह आसान रंगोली डिजाइन है, क्योंकि इसमें आपको किसी कलाकारी की जरूरत नहीं होगी।
ओणम बॉर्डर रंगोली डिजाइन (Onam Corner Flower Rangoli Designs)
(image credit- sangee's corner_youtube)
- अगर आप अपने द्वार यह घर के बाहर या कमरे के कोनों को रंगोली से सजाना चाहते हैं, तो इसे बना सकते हैं। इस रंगोली डिजाइन को बनाना आसान है।
- अगर आपके पास ऐस बर्तन नहीं है, तो आप घर में किसी लोटे में पानी रख कर भी रख सकती हैं।
- आपको पानी के अंदर फूल भर के रख देना है।
- इसके अलावा आप चाहें, तो किनारों पर फूलों का डिजाइन बनाने की बजाय पत्तों से भी सजा सकते हैं।
- अगर फूल कम है, तो पत्तों और फूलों का कॉम्बिनेशन बना सकते हैं।
- यह पुक्कलम डिजाइन आपको पसंद आएगा।
इसे भी पढ़ें- Easy Rangoli Designs: अंगूठी की मदद से आसानी से बन जाएंगे रंगोली के ये नए डिजाइन, देखकर मन हो जाएगा प्रसन्न
ओणम फूलों वाली रंगोली डिजाइन (Onam Corner Flower Rangoli Designs)
(image credit- Poonam Patil)
- इस डिजाइन को बनाने के लिए भी पहले आपको चॉक से डिजाइन बनाना होगा।
- अगर आपके पास असली फूल नहीं हैं, तो आप नकली फूलों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- लेकिन ओणम पर फूलों से रंगोली डिजाइन बनाना अच्छा माना जाता है।
- आप चाहें, तो इस डिजाइन को बनाने के लिए भी पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- आप इसे दीपक से भी सजा सकते हैं।
shubhangi's corner
- आप पान और फूलों वाली रंगोली भी बना सकते हैं।
- इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा।
- अगर आपको फूल नहीं मिल पा रहे हैं, तो आप पीले और हरे पत्तों का इस्तेमाल करके भी रंगोली बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- चम्मच-कांटे की मदद से बनाएं फ्लोरल रंगोली के ये आसान डिजाइंस
इस तरह फूलों वाले रंगोली डिजाइन बनाना आसान होता है। क्योंकि इसमें रंग फैलने और भरने की चिंता नहीं होती। इसमें ज्यादा समय बर्बाद नहीं होता, इसलिए इसे बनाने में आपको मात्र 15 मिनट लगेंगे। सबसे अच्छी बात यह है कि रंगोली बनाने के बाद इसे वापस उठाने में भी परेशानी नहीं होती है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Sri's Artistry, NS Creative Collections, Sri's Artistry, Padmaja Shitole_youtube
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।