देश के सबसे नामी अंबानी परिवार की बड़ी बहू यानि नीता अंबानी बहुत ज्यादा सोशल हैं। वह किसी भी तीज त्योहार को खाली नहीं जानें देतीं। हर त्योहार पर नीता अंबानी परिवार संग कोई पार्टी या फंक्शन जरूर ऑर्गेनाइज करती हैं। नीता अंबानी की पार्टी और फंक्शन छोटे मोटे नहीं होते। इनमें बॉलीवुड और देश के नामचीन लोग भी शामिल होते हैं। अंबानी फैमिली के हर फंक्शन में नीता अंबानी के अलग ही अंदाज देखने को मिलते हैं। उनकी मौजूदगी से घर के हर फंक्शन में रौनक छा जाती हैं। मगर, इस रौनक को बढ़ाने में आज कल नीता अंबानी का साथ कोई और भी दे रहा है। हम नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता और बेटी ईशा अंबानी की बात नहीं कर रहे। हम बात कर रहे हैं नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट की। राधिका मर्चेंट को हम नीता अंबानी की संभावित छोटी बहू भी कह सकते हैं। अंबानी खानदान में कोई भी अवसर ऐसा नहीं जाता जब राधिका मर्चेंट उसमें शामिल न हों। नीता अंबानी खुद राधिका मर्चेंट को बहुत पसंद करती हैं। इतना ही नहीं वह हर फंक्शन में राधिका को अपने साथ ही रखती हैं। आइए जानते हैं दोनों की स्पेशल बॉन्डिंग के बारे में।
इसे जरूर पढ़ें: नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के घर धूमधाम से मनी गणेश चतुर्थी, लगा सेलिब्रिटीज का मेला
हाली में राधिका मर्चेंट और नीता अंबानी की स्पेशल बॉन्डिंग एंटीलिया में हो रहे गणेश चतुर्थी की पार्टी में नजर आई। पार्टी के दौरान नीता अंबानी और राधिका मर्चेंट दोनों ही महमानों के स्वागत के लिए साथ में बाहर खड़े नजर आए। दोनों को साथ में देख कर बहुत कम लोग ही विश्वास करेंगे कि नीता अंबानी राधिका को अपने परिवार का हिस्सा अभी से ही मानने लगी हैं। आपको बता दें कि राधिका मर्चेंट अनंत अंबानी की गर्लफ्रेंड हैं यह बात जग जाहिर है। राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी भी अब खुलकर मीडिया के सामने साथ में आते हैं। हर फंक्शन में दोनों को हाथों में हाथ डाले देखा गया है। हालाकि न तो अंबानी परिवर ने इस बात पर कोई चर्चा की है और न ही राधिका मर्चेंट की फैमिली ने इस बारे में कोई बात की है। मगर, दोनों को इस तरह इतना क्लोज देख कर किसी के लिए भी यह समझना बहुत आसान है कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है।
इसे जरूर पढ़ें: नीता अंबानी की होने वाली ‘छोटी बहू’ राधिका मर्चेंट के इन 4 लेहंगा डिजाइंस से लें टिप्स
वैसे नीता अंबानी और राधिका मर्चेंट के बीच की यह बॉन्डिंग पहली बार देखने को नहीं मिली है। इससे पहले भी कई अवसरों पर नीता अंबानी राधिका मर्चेंट का हाथ थामें तो कभी उन्हें खुद से चिपकाए हुए नजर आई हैं।
ईशा अंबानी और आकाश अंबानी की शादी में भी राधिका मर्चेंट को नीता अंबानी के साथ साए की तरह चिपका देखा गया था। नीता अंबानी और राधिका मर्चेंट को आकाश अंबानी की शादी में साथ में वेन्यू में आते हुए देखा गया था। नीता अंबानी की ज्वैलरी कलैक्शन में मौजूद हैं नथ के ये 5 लेटेस्ट डिजाइंस
इतना ही नहीं राधिका मर्चेंट बेशक आपने फादर का बिजनेस देखती हों मगर, साथ ही साथ वह नीता अंबानी के साथ अंबानी परिवार द्वारा अनाथ बच्चों के लिए चलाई जा रही संस्था का काम भी देखती हैं और नीता अंबानी के साथ अनाथ बच्चों के लिए ऑर्गेनाइज कराए गए सारे फंक्शन का हिस्सा बनती हैं। कई बार राधिका मर्चेंट को नीता अंबानी के साथ इन फंक्शन में साथ देखा जा चुका है। नीता अंबानी के साथ राधिका मर्चेट आउटिंग पर भी जाती हैं। हालही में नीता अंबानी अपनी बहू श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट के साथ एक आर्ट गैलरी में नजर आई थीं। नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता से लें नए ज्वेलरी ट्रेंड्स के आइडिया
गौरतलब है कि नीता अंबानी बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की उदयपुर में हुए वेडिंग संगीत के फंक्शन में भी राधिका मर्चेंट के साथ ही पहुंची थीं। राधिका मर्चेंट को नीता ने खुद से चिपका कर रखा था। नीता और राधिका मर्चेांट के इस प्यार को देख लगता है कि नीता अंबानी राधिका मर्चेंट को बेटी ईशा अंबानी से कम नहीं समझती हैं। पार्टी मेकअप के लिए नीता अंबानी के इन 3 लुक्स से लें टिप्स