देश के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी की वाइफ नीता अंबानी बेहद खूबसूरत हैं और अपनी खूबसूरती को इनहैंस करने के लिए वह बहुत ही अच्छा मेकअप भी करती हैं। हालही में अंबानी फैमिली में 2 शादियां हुई हैं। ये शादियां आकाश अंबानी और ईशा अंबानी की हुई है। दोनों नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के बच्चे हैं। नीता अंबानी अपने दोनों बच्चों की शादी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। नीता अंबानी के आउटफिट्स के साथ-साथ उनका मेकअप भी बेहद खास था। नीता अंबानी हर फंक्शन में इतनी खूबसूरत लग रही थीं कि सब की निगाहें उन्ही पर टिकी हुई थीं। अगर आप भी नीता अंबानी की तरह खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो उनकी तरह आप भी इन मेकअप लुक्स को आजमा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: नीता अंबानी के 5 डिजाइनर ज्वेलरी सेट से लें टिप्स
न्यूड लुक
नीता अंबानी की तरह अगर आप न्यूड मेकअप लुक चाहती हैं तो सबसे पहले चेहरे पर मेगनेफाइन प्राइमर लगाएं। इससे अच्छा मेकअप बेस बनाने में मदद मिलती है और आपका बेस ज्यादा समय तक टिका रहेगा। इसके बाद आपको फाउंडेशन लगाना है। फाउंडेशन हमेशा स्किन टोन के कलर का ही यूज करें। न्यूड मेकअप के लिए थोड़ा सा ही फाउंडेशन लगाएं। सही मेकअप टूल का इस्तेमाल कर इसे अच्छे से ब्लेंड करें। फाउंडेशन के बाद अपनी आइब्रोज को शेप देने के लिए डार्क ब्राउन कलर की आइब्रो पेंसिल यूज करें। आप चाहें तो पेंसिल के जगह ब्राउन कलर का लूज पाउडर भी यूज कर सकती हैं। इसके बाद आंखों पर क्रीम बेस्ड आईशैडो लगाएं। चीक बोन को हाईलाइट करने के लिए क्रीम कलर का हाइलाइटर यूज करें। इसके साथ ही कॉनटोरिंग पाउडर से चीक बोन को डिफाइन करें। बाद में पिंक कलर का ब्लशर यूज करके चीक्स को अच्छा शेप दें। आंखों में डार्क ब्राउन कलर की काजल पेंसिल से आउलाइन बनाएं और बाद में उसे स्मज करें। होंठों पर न्यूड पिंक शेड की लिपस्टिक लगाएं और बाद में लिप ग्लॉस का इस्तेमाल करें।नीता अंबानी की बहू श्लोका अंबानी से लें ‘No Makeup Look’ के टिप्स
इसे जरूर पढ़ें: ईशा अंबानी के इन 5 स्टाइलिश ब्लाउज स्टाइल्स से लें टिप्स
स्मोकी आई लुक
नीता अंबानी की तरह अगर आपको स्मोकी आई चाहिए तो आपको साधार मेकअप के साथ आंखों को बोल्ड लुक देना होगा। नीता अंबानी ने कलर्ड स्मोकी आई मेकअप किया हुआ है। इसके लिए आपको सबसे पहले सबसे पहले चेहरे और आंखों पर मॉइश्चराइजर और प्राइमर लगाएं। फिर आई पेंसिल से आई लैश के नजदीक एक आउटलाइन बनाइए। इसके लिए आप जिस कलर का आउटफिट पहना रही हैं उसी रंग की पेंसिल यूज करें। अब ट्रांजिक्श्न क्रिएट करने के लिए आई क्रीज पर ब्राउन कलर का आई शैडो लगाएं और अच्छे से ब्लैंड करें। अब लैश लाइन के नजदीक ब्लैक आईशैडो लगाएं। फिर से इसे अच्छे से ब्लैंड करें। इसके बाद आपको आई लिड्स पर शिमरी आईशैडो लगाना होता है। आईशैडो का कलर आप खुद चुन सकती हैं। लुक को कंप्लीट करने के लिए फॉल्स आईलैशेज लगाएं।घर पर Eyebrows Wax करने के 5 आसान स्टेप्स
ग्लॉसी लुक
नीता अंबानी की स्किन बहुत ही अच्छी है। उनकी स्किन पर नैचुरल ग्लो हैं। इस लुक के लिए उन्हे साधारण बेस दिया गया है। ग्लॉसी लुक के लिए नीता अंबानी के चेहरे पर लाइट शेड के हाईलाइटर्स यूज किए गए हैं और उनके आउटफिट से मैच करते हुआ ब्लशऑन भी लगाया गया है। नीता अंबानी का आई मेकअप भी खास है।
उन्हें आउटफिट से मैच करता हुआ आईशैडो लगाया गया है जो उनकी आंखों को बेहद खूबसूरत लुक दे रहा है। होंठों पर नीता अंबानी ने पिंक फैमिल शेड की लिपस्टिक लगाई है।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों