देश के सबसे बड़े हीरा व्यापारी रशेल मेहता की बेटी और देश के सबसे अमीर आदमी मुकेशा अंबानी की बड़ी बहू श्लोका मेहता हमेशा चर्चा में रहती हैं। खासतौर पर युवा महिलाओं के बीच श्लोका मेहता के सिंपल सोवर लुक को काफी पसंद किया जाता है। श्लोका मेहता बेहद स्टाइलिश और डिजाइनर आउटफिट्स तो पहनती ही हैं मगर साथ ही हीरा व्यापारी की बेटी होने के कारण श्लोका मेहता को मेहंगी और डिजाइनर ज्वेलरी पहनने का भी शौक है। श्लोका मेहता की शादी मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी के साथ हुई है। श्लोका और आकाश अंबानी की शादी को अभी 6 महीने ही बीते हैं। दोनों की शादी का जश्न लाजवाब था।
आकाश और श्लोका की शादी का फंक्शन कई दिनों तक चला था। अपनी शादी के लगभग हर फंक्शन में श्लोका मेहता ने बेहद खूबसूरत आउटफिट्स और ज्वेलरी पहनी थी। आप भी श्लोका मेहता से लेटेस्ट ज्वेलरी ट्रेंड के आइडिया ले सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता के 3 मेकअप लुक्स आप भी कर सकती हैं ट्राय
पहली तस्वीर
इस तस्वीर में श्लोका मेहता बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। श्लोका की यह तस्वीर उनके प्री-वेडिंग फंक्शन की है। इस फंक्शन के दौरान श्लोका ने बेहद सुंदर पिंक और यलो कलर का लेहंगा पहना था। इसके साथ उन्होंने ऑक्सेडाइस लुक वाली ज्वेलरी पहनी थी। श्लोका ने गले में छोटा और बड़ा दो हार पहने थे। इसके साथ ही उन्होंने राजस्थानी बोड़ला माथे पर पहना था और कानों में लटकन वाले ईयरिंग्स को कनौती के साथ पहना था। महंगे आउटफिट्स और फुटवियर के अलावा श्लोका मेहता को महंगे खाने-पीने का भी है शौक
इसे जरूर पढ़ें: नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता के 5 ब्लाउज डिजाइंस से लें टिप्स
दूसरी तस्वीर
यह तस्वीर श्लोका मेहता के रोका फंक्शन की है। इस फंक्शन में श्लोका ने गोल्डन कलर का लेहंगा पहना था। इस लेहंगे के साथा श्लोका ने बेहद खूबसूरत 2 लेयर डायमंड नेकलेस पहना था। कानों में भी श्लोका ने लाइट वेटेड डायमंड ईयरिंग्स पहने थे। इसके साथ ही श्लोका ने माथे पर डायमंड का मांगटीका पहना था। इतना ही नहीं इस लेहंगे के साथ श्लोका मेहता ने लटकन वाला कमर बंध भी पहना था। नीता अंबानी की बहू श्लोका अंबानी से लें ‘No Makeup Look’ के टिप्स
तीसरी तस्वीर
रोका सेरिमनी से पहले श्लोका मेहता की प्री-इंगेजमेंट मेहंदी सेरिमनी का फंक्शन भी रखा गया था। इस फंक्शन में श्लोका ने बेहद खूबसूरत डार्क नेवी ब्लू कलर का लेहंगा पहना था। इस लेहंगे के साथ श्लोका मेहता ने डायमंड की चांद बाली पहनी थी।
Recommended Video
हालाकि बाद में श्लोका ने अपने इस आउटफिट के साथ ओकेजन को ध्यान में रखकर फूलों की ज्वेलरी पहन ली थी। उनका यह अंदाज भी बहुत पसंद किया गया था। नीता और मुकेश अंबानी के परिवार किसका किससे क्या है रिश्ता, बूझो तो जाने
चौथा लुक
अपनी सगाई के फंक्शन में श्लोका मेहता ने पिंक कलर का बहुत ही खूबसूरत लेहंगा पहना था। इस लेहंगे के साथ श्लोका ने हैवी लुक वाला नेक कवरिंग हार पहना था।
इस हार के साथ हैवी लुक वाले ईयरिंग्स भी पहने थे और माथे पर डायमंड मांग बेंदी पहनी थी। श्लोका का यह अंदाज भी बेहद शानदार था।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।