महिलाओं की खूबसूरती में गहने चार चांद लगा देते हैं। इन गहनों में सबसे छोटे साइज का गहना होती है नथ। नथ को वैसे तो हिंदू धर्म में काफी महत्व दिया गया है। ऐसी मान्यता है कि शादीशुदा महिलाएं यदि नथ पहनती हैं तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। वैसे समय के साथ-साथ नथ अब केवल धार्मिक महत्व ही नहीं रखती बल्कि यह फैशन का हिस्सा बन चुकी है। महिलाएं अब नथ को शौकिया पहनती हैं। नथ से चेहरे की चमक और भी अधिक बढ़ जाती हैं।
देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की वाइफ नीता अंबानी को भी नथ पहनने का बड़ा शौक है। उनके ज्वेलरी कलेक्शन में नथ की कई वैरायटी हैं। चलिए आज हम आपको नीता अंबानी के नथ के डिजाइनर कलेक्शन के बारे में बताते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: पार्टी मेकअप के लिए नीता अंबानी के इन 3 लुक्स से लें टिप्स
कुंदन नथ
वैसे तो नथ के कई आकार प्रकार होते हैं। मगर इस तस्वीर में नीता अंबानी ने असली कुंदन की नथ पहनी है यह कंदन सोने पर जड़ा हुआ है। इस नथ को नीता अंबानी ने कुंदन की जवेलरी के साथ क्लब किया है। यह बेहद कम वजन की सुंदर सी नथ है। आप भी फेस्टिव सीजन में अपनी किसी एथनिक ड्रेस के साथ इस तरह की नथ पहन सकती हैं। नीता अंबानी की वॉर्डरोब में मौजूद इन 5 मेहंगी साड़ियों के बारे में जान कर आप रह जाएंगी हैरान
इसे जरूर पढ़ें: नीता अंबानी के 5 डिजाइनर ज्वेलरी सेट से लें टिप्स
डायमंड की नथ
अपने बेटे आकाश अंबानी के शादी के एक फंक्शन में नीता अंबानी ने बेहद सुंदर पिंक कलर का लेहंगा पहन कर डांस परफॉर्मेंस दी थी। इसे दौरान उन्होंने हीरे का ज्वेलरी सेट पहना हुआ था। इस सेट के साथ ही नीता अंबानी ने हीरे की नथ पहनी थी। प्लैटिनम में हीरे जड़ी नथ पहन नीता वाकई किसी नई नवेली बहू की तरह नजर आ रही थीं। नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता से लें नए ज्वेलरी ट्रेंड्स के आइडिया
बेशक आप नीता अंबानी की तरह मेहंगी नथ न खरीद सकें। मगर, उनकी नथ की स्टाइल को कॉपी जरूर कर सकती हैं। आपको बाजार में बहुत सारी डिजाइनर नथ मिल जाएंगी। मगर, आप कम दामों पर स्टाइलिश और डिजाइनर नथ यहां से खरीद सकती हैं। यहा आपको 999 रुपए की नथ मात्र 235 रुपए में ही मिल जाएगी।
मोती की नथ
नीता अंबानी के ज्वेलरी कलेक्शन में मोती की नथ भी है। नीता ने अपनी बीटी ईशा अंबानी की शादी में मोती और हीरे के कॉम्बीनेशन वाली सुंदर नथ पहनी थी। इस नथ के साथ उन्होंने कुंदन और हीरे का सेट पहना था। वहीं हाथों में मोतियों के कड़े पहने थें। नीता का यह अंदाज भी बहुत ही खूबसूरत था।
Recommended Video
नीता अंबानी ही क्यों आपको बाजार में भारत की फेमस टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा स्टाइल की नथ भी मिल जाएगी। आप सस्ते दामों पर यही नथ यहां से खरीद सकती हैं। यहां आपको को 1000 रुपए की नथ केवल 197 रुपए में मिल जाएगी।
ग्रीन एमरेल्ड नथ
अपने बेटे आकाश अंबानी की शादी के एक फंक्शन में नीता अंबानी ने ग्रीन एमरेल्ड का सेट पहना था और उसके साथ मैचिंग की नथ भी पहनी थी। यह नथ काफी हैवी नजर आ रही थी। मगर, इस नथ ने नीता अंबानी की खूबसूरती को दोगुना बढ़ा दिया था।
सोने की नथ
नीता अंबानी की ज्वेलरी कलेक्शन में एक बेहद खूबसूरत सोने की नथ भी है, इस नथ में बड़े-बड़े हीरे जड़े हैं। इस नथ को साड़ी और लेहंगे दोनों के साथ पहना जा सकता है। वैसे सोने की नथ को हिंदू धर्म में बहुत ही शुभ माना जाता है। गुजराती और राजस्थानी रीति-रिवाज के तहत नथ पहन कर ही पूजा-पाठ और कोई शुभ काम में महिलाएं भाग लेती हैं।
वैसे ट्रेडिशनल नथों के अलावा अब बाजार में आपको बंजारा नथ, कोमोलिका स्टाइल नथ और चांदी की भी सुंदर नथ मिल जाएंगी, जो बेहद एफॉर्डेबल प्राइज में मार्केट में उपलब्ध हैं। आप बदल-बदल कर नथ पहनने की शौकीन हैं तो आप इन्हें भी ट्राय कर सकती हैं।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।