नया साल आने में कुछ ही समय रह गया है। नए साल की शुरुआत हम खुशियों के साथ करते हैं। एक दूसरे को तोहफा देते हैं और एक दूसरे के साथ समय बिताते हैं। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आप नए साल की शुरुआत अपने बच्चों को खुशियां बांटकर करें तो आज हम आपको बताएंगे कि नए साल में आप अपने बच्चों को तोहफे के तौर पर क्या दे सकती है।जिसे देखते हैं आपका बच्चा काफी ज़्यादा ख़ुश हो जाएगा।
खिलौने
अगर आपका बच्चा छोटा है तो आप उसकी पसंद का उसे खिलौना भी गिफ्ट के तौर पर देख सकते हैं। इसका इस्तेमाल वह काफी समय तक करेगा और इसे देखने के बाद उसे काफ़ी ख़ुशी भी होगी। हालांकि कोशिश करें की बातों ही बातों में आप उसकी पसंद पूछ लें।
इंडोर गेम
इंडोर गेम यानी की कैरम बोर्ड, लूडो जैसी चीज़ें भी आप उपहार के तौर पर अपने बच्चों को दे सकते हैं। ठंड के दिनों में बाहर जाने का मन नहीं होता है ऐसे में आप अपने बच्चे को इंडोर गेम दें। ताकि उसे बाहर जाने की ज़रूरत ना हो वह घर में ही खेल सकें।
चॉकलेट या फिर कुकीज़
छोटे बच्चों को चॉकलेट या कुकीज़ काफ़ी ज़्यादा पसंद होती है ऐसे में आप चाहें तो चॉकलेट और कुकीज़ का हैंपर बनवाकर है आप अपने बच्चों को उपहार के तौर पर दे सकते हैं। इसे देखने के बाद वह काफी ज़्यादा ख़ुश हो जाएंगे।
टेडी बियर
आजकल सभी बच्चों को टेडी बियर काफ़ी ज़्यादा पसंद होता है अगर आपका बच्चा 3 साल या फिर 10 साल की एज ग्रुप का है तो आपको अपने बच्चे को टेडी बियर ज़रूर देना चाहिए।
इसे भी पढ़ें:Birthday Gifts: आपके खासमखास भी हो जाएंगे इम्प्रेस, जब आप उनको देंगी यहां मौजूद गिफ्ट्स
स्टाइलिश एसेसरीज़
अगर आपकी बेटी है तो आप उस से नेकलेस ब्रेसलेट या फिर हेयर क्लिप भी गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं। इस तरह के तोहफे बच्चों को काफी ज्यादा पसंद आते हैं। ख़ासकर लड़कियों को आप यह देती हैं तो वह काफ़ी ज़्यादा खुश हो सकती हैं।
कपड़े करें गिफ्ट
गिफ्ट में दिया हुआ हर समान ही बच्चों को काफी ज्यादा पसंद आता है हालांकि अगर आप अपने बच्चों के पसंद का कपड़ा उसे गिफ्ट करती है तो उन्हें यह और भी ज़्यादा पसंद आने वाला है।
इसे भी पढ़ें:Best Birthday Gifts: आखिर क्या बर्थडे गिफ्ट करें? ये सोचकर परेशान हो रही हैं, तो यहां मौजूद गिफ्ट आईडिया देखें
स्कूल किट
स्कूल किट यानी की बैग, लंच बॉक्स, ड्रॉइंग बुक इन सभी चीज़ों का सैट बनाकर आप अपने बच्चे को गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं यह तौहफा उनके लिए काफ़ी ज़्यादा ख़ास तोहफ़ा होने वाला है। छोटे बच्चे नई चीजों को लेकर काफ़ी ज़्यादा खुश हो जाते है।
व्हील स्कूटर
अगर आपका बच्चा 3 साल से 10 साल की उम्र का है तो आपको अपने बच्चों को स्कूटर गिफ्ट के तौर पर देना चाहिए। ऐसी ऐक्टिविटी करके बच्चों का हाइट भी बढ़ता है और उनके शरीर में फुर्ती भी आती है। ऐसी चीजें छोटे बच्चों को ज़रूर देना चाहिए।
कॉफ़ी मग
छोटे बच्चे को हम चाय कॉफी तो नहीं देते लेकिन हम उन्हें दूध ज़रूर पिलाते हैं ऐसे में आप उनकी पसंद का कार्टून बना हुआ उन्हें कॉफ़ी मग गिफ्ट के तौर पर दे सकती है।यह उन्हें काफ़ी पसंद आने वाला है।
टी शर्ट
छोटे बच्चों को कार्टून काफ़ी ज़्यादा पसंद होता है ऐसे में उनके पसंदीदा कार्टून के मेन कैरेक्टर को उनके लिए टी शर्ट बनवाएं। यह देखकर आपको बच्चे ख़ुशी से आपको हमेशा याद करेगा। छोटे बच्चे कार्टून की दुनिया को सच मानते हैं।
ग्रीटिंग कार्ड
आप अपने बच्चे को ग्रीटिंग कार्ड भी दे सकती है अगर आपका बच्चा 10 साल से 15 साल का है तो वह ग्रीटिंग कार्ड देखकर भी ख़ुश हो जाएगा। इस ग्रीटिंग कार्ड में आप उनके बारे में पांच अच्छी बातें लिखे। साथ ही उन्हें यह भी बताएं की उन्हें लाइफ़ में और क्या करना चाहिए।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों