Viral Video: क्या लिव-इन में रह रहे हैं आलिया भट्ट-रणबीर कपूर?

कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पूरे भारत को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है। सभी के लिए यह एक अच्छा वक्त है अपने परिवार और पार्टनर्स के साथ समय बिताने का। आम लोगों के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इस वक्त अपने-अपने परिवार और पार्टनर्स के साथ क्वारंटीन पीरियड में हैं। इनमें से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को भी एक साथ समय बिताते देखा जा रहा है।
देखा जाए तो क्वारंटीन पीरयिड में दोनों को साथ देखने से एक बार और क्लीयर हो जाती है कि दोनों के रिश्तों को लेकर जो हाल ही में, चर्चा थी कि यह टूट चुका है वह भी अब झूठी साबित हो रही हैं। दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आलिया और रणबीर इस क्वारंटीन पीरियड में साथ रह रहे हैं। दोनों को अपने पेट के साथ देखा गया है।
इसे जरूर पढ़ें: आलिया भट्ट के 5 शॉकिंग कनफेशन, आप भी जानें
View this post on Instagram
इस वीडियो को देख कर अब दूसरे तरह की चर्चा हो रही है कि क्या आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लिव-इन में रहे रहे ? हालाकि कि इसके कोई ठोस सबूत नहीं हैं। मुंबई में दोनों के ही अपने-अपने अपार्टमेंट्स हैं। मगर, वीडियो में जो अपार्टमेंट नजर आ रहा है वह आलिया का है या फिर रणबीर का यह कहना मुश्किल है।
इसे जरूर पढ़ें: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का क्या सचमुच हो गया ब्रेकअप, जानें सच्चाई
View this post on Instagram
मगर, आलिया ने इससे पहले भी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इस तस्वीर पर वह नजर घर से बाहर झांकते नजर आ रही हैं। तस्वीर में आलिया ने कैप्शन लिखा है 'stay home &... watch the sunset 🌄#stayhomestaysafe P.S - 📸 credit to my all time fav photographer RK 💗' आलिया भट्ट का यह कैप्शन इस ओर इशारा कर रहा है कि वह रणबीर के साथ वक्त बिता रही हैं।
कैटरीना के साथ भी रणबीर रह चुके हैं लिव-इन में
गौरतलब है कि रणबीर कपूर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ के साथ भी लिव-इन में रह चुके हैं। दोनो एक साथ एक ही अपार्टमेंट में रहते थे। मगर, बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया तब रणबीर अपने अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गए।
खैर, एक अच्छा बात यह है कि रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के बीच जो भी हुआ उसका असर आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ की दोस्ती में बिलकुल भी नहीं पड़ा है। हां, यह बात अलग है कि कुछ दिन पहले कैटरीना कैफ ने कहा था कि वह रणबीर और आलिया की शादी में बिलकुल भी नहीं जाना चाहेंगी। कैटरीना कैफ नहीं अटेंड करेंगी रणबीर-आलिया की शादी! इसलिए लिया ये फैसला
दीपिका के साथ भी आलिया शेयर करती हैं अच्छा बॉन्ड
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की रिलेशनशिप के बारे में हर कोई जानता है। रणबीर के साथ ब्रेकअप होने के बाद दीपिका पादुकोण काफी दिन तक डिप्रेशन में भी रही थीं। मगर, धीरे से दीपिका और रणबीर के बीच सभी कुछ ठीक हो गया। इतना ही नहीं दीपिका और आलिया भी बहुत अच्छी दोस्त हैं। 23 लाख का गाउन 1.32 करोड़ की कार के साथ इन 6 महंगी चीजों की मालकिन हैं आलिया भट्ट
कुछ दिन पहले फिल्म कैंपेनियन को दिए इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने इस बात का खुलासा किया था कि 'जल्द ही आलिया और रणबीर की शादी होने वाली है।' इस इंटरव्यू में आलिया भी वहीं मौजूद थीं। आलिया ने दीपिका के ऐसा कहने पर कहा, 'एक्सक्यूज मी, तुम कैसे यह घोषणा कर सकती ?' इस दीपिका को अहसास हुआ कि वह ज्यादा बोल गई हैं और उन्होंने कहा, 'यह एक मजाक था।'
गौरतलब है, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दोनों ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में आने वाले हैं। यह फिल्म अयान मुखर्जी की है। फिल्म दिसंबर में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के सेट पर ही आलिया और रणबीर एक दूसरे के करीब आए थे और फिर कुछ समय बाद ही दोनों ने एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप की बात को कबूल कर लिया था। अब देखना ये हैं कि दोनो शादी कब कर रहे हैं। क्या आलिया भट्ट के लिए सख्त सास बनेंगी नीतू सिंह?
Image Credit: Alia Bhatt/Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।