कैटरीना कैफ नहीं अटेंड करेंगी रणबीर-आलिया की शादी! इसलिए लिया ये फैसला

कैटरीना कैफ का एक स्टेटमेंट वायरल हो रहा है। ये स्टेटमेंट उन्होंने कुछ समय पहले दिया था। जानिए आखिर क्या है पूरा मामला।
Updated:- 2020-03-20, 12:09 IST
katrina kaif best statement on alia ranbir and marriage

इन दिनों बॉलीवुड के कुछ कपल्स की शादी की चर्चा जोरों पर है और उनमें से एक हैं आलिया और रणबीर। उनकी शादी, ब्रेकअप, पैचअप से जुड़ी न जाने कितनी खबरें सामने आती हैं, लेकिन इन दोनों की तरफ से शादी को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। जहां तक रणबीर और आलिया के रिश्ते की बात है तो ये लोग अपने रिश्ते को काफी खूबसूरती से निभा रहे हैं। पर इसी बीच रणबीर की एक्स गर्लफ्रेंड यानी कैटरीना कैफ का एक बयान वायरल हो रहा है। ये बयान अभी का नहीं बल्कि कुछ महीनों पहले का है, लेकिन अभी वायरल होने लगा है।

दरअसल,  नेहा धूपिया के शो में जब कैटरीना कैफ आई थीं तब उन्होंने रणबीर और आलिया की शादी को लेकर एक बयान दिया था। ये बयान उनकी शादी से जुड़ा था। ऐसा कहा जा रहा है कि आलिया और रणबीर शादी करने की  प्लानिंग में हैं और वो अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' के रिलीज होने का इंतज़ार कर रहे हैं। हालांकि, ऐसा सिर्फ रिपोर्ट्स में है।

इसे जरूर पढ़ें- कैटरीना कैफ लॉन्च करेंगी अपना कॉस्मेटिक ब्रैंड, ब्यूटी के क्षेत्र में आजमाएंगी किस्‍मत

क्यों कैटरीना नहीं जाएंगी आलिया रणबीर की शादी में-

कैटरीना कैफ ने बताया कि आखिर क्यों वो आलिया और रणबीर की शादी में नहीं जाएंगी। नेहा धूपिया ने अपने शो के एक सेग्मेंट में उनसे ये सवाल पूछा था। दरअसल, शो के “Say it Or Strip it” सेग्मेंट में कैटरीना से नेहा ने पूछा था कि अगर आलिया-रणबीर और मलाइका-अर्जुन की शादी एक ही दिन एक ही समय पर होगी तो वो किस शादी में जाएंगी और किसकी में नहीं?

katrina kaif and neha dhupia

इसी सवाल का जवाब कैटरीना ने दिया, 'अगर ऐसा हुआ तो मैं अर्जुन कपूर की शादी में जाऊंगी क्योंकि वो मेरे राखी ब्रदर हैं। भले ही वो नहीं चाहते थे कि मैं उन्हें राखी बांधूं लेकिन मैंने ऐसा कर दिया। तो मैं अर्जुन की शादी में जाऊंगी।'

 

इसे जरूर पढ़ें- फिट रहने के लिए कैटरीना कैफ करती हैं ये वर्कआउट

आलिया और कैटरीना के बीच अच्छी दोस्ती थी, लेकिन ऐसा माना जा रहा था कि रणबीर और कैटरीना का ब्रेकअप काफी बुरा था और बाद में रणबीर ने आलिया के साथ रिश्ते की शुरुआत की तो कैटरीना कैफ और आलिया के बीच सब कुछ ठीक नहीं रहा। पर अब सब कुछ नॉर्मल है और कैटरीना और आलिया को एक साथ कुछ इवेंट्स में भी देखा जा चुका है। ये दोनों ही एक्ट्रेसेस अपना रिश्ता अच्छे से निभा रही हैं। कई अवॉर्ड फंक्शन में भी इन्हें अच्छे से मिलते हुए देखा गया है। तो कैटरीना का जवाब काफी डिप्लोमैटिक था और उन्होंने अपने जवाब से किसी का भी दिल नहीं तोड़ा।

 

अब देखना ये है कि जब वाकई रणबीर कैटरीना की शादी होगी तो कैटरीना का रिएक्शन कैसा होगा।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।