ठंड और ओस की वजह से ज्यादातर पौधे मुरझा जाते हैं और उनकी पत्तियां झड़ने लगती हैं। इन्हीं में से एक गिलोय का पौधा भी है। सर्दी के मौसम में गिलोय के पौधे की पत्तियां पीली पड़ जाती हैं और झड़ भी जाती हैं। लेकिन, जब मौसम बदलता है तो एक बार फिर से गिलोय के पौधे और बेल में नए पत्ते आने लगते हैं। ऐसे तो गिलोय को एक लो-मैंटेनेंस पौधा माना जाता है लेकिन, अगर आप इसकी थोड़ी केयर करते हैं तो यह जल्द ही हरा-भरा और घना हो सकता है।
गिलोय के पौधे को औषधीय भी माना जाता है। गिलोय की बेल से लेकर पत्तों का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है। आयुर्वेद में ऐसा माना गया है कि गिलोय में इम्यूनिटी को बढ़ाने, बुखार और अन्य बीमारियों को दूर करने की क्षमता होती है। ऐसे में इस पौधे को घर में लगाना फायदों से भरा है। अगर आपने भी अपने घर में गिलोय की बेल लगा रखी है और वह सर्दियों के मौसम में सूख गई है तो फरवरी-मार्च में एक आसान-सा काम करने से वह फिर से हरी-भरी और घनी हो सकती है।
इस चीज का छिड़काव बना सकता है गिलोय की बेल को हरा-भरा
फरवरी-मार्च के मौसम में पौधों में नए पत्ते निकलने लगते हैं। गिलोय के पौधे के लिए भी यह मौसम ग्रोथ का होता है। वहीं, बारिश के मौसम तक आते-आते यह पौधा अपनी फुल ग्रोथ में आ जाता है। ऐसे में अगर आप फरवरी-मार्च के मौसम में पौधे में नेचुरल फर्टिलाइजर के तौर पर नीम का इस्तेमाल करते हैं तो यह गिलोय की मुरझाई बेल को हरा-भरा कर सकता है।
इसे भी पढ़ें: 1 चम्मच इस चीज का छिड़काव मनी प्लांट के पौधे को बना सकता है हरा-भरा, नहीं पड़ेगी किसी और खाद की जरूरत
नीम का तेल
गिलोय की मुरझाई बेल को हरा-भरा करने के लिए एक लीटर पानी लें और उसमें 3 से 4 चम्मच नीम का तेल मिक्स करें। नीम तेल के साथ 2 से 3 चम्मच लिक्विड सोप भी डालकर मिक्स कर लें। अब इस मिक्सचर को एक स्प्रे बोतल में डाल लें और गिलोय के पौधे पर छिड़काव करें। लेकिन, ध्यान रहे कि इस मिक्सचर का इस्तेमाल 10 से 15 दिन में ही एक बार करें।
नीम की खली
गिलोय के पौधे की ग्रोथ में नीम की खली भी मदद कर सकती है। इसके लिए सबसे पहले माली से नीम की खली ले आएं और उसे एक लीटर पानी में मिला लें। अब नीम की खली वाले पानी को हफ्ते में एक बार ही पौधे में डालें। इसके अलावा आप साधारण पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये टिप्स भी कर सकते हैं गिलोय की बेल को हरा-भरा
पीले पत्ते निकालें
गिलोय की बेल को एक बार फिर से हरा-भरा करने के लिए जरूरी है कि पहले पीले पत्तों को निकाल दें। पीले पत्ते निकालने के बाद ही नेचुरल फर्टिलाइजर का पौधे में इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें: Money Plant की जड़ को सड़ने से बचा सकते हैं आप भी, अगर पानी में मिला देंगे यह एक पाउडर
कीड़े निकालें
अगर आपके गिलोय की बेल पर कीड़े लग गए हैं, तो उन्हें जल्द से जल्द हटाने की कोशिश करें। ऐसा इसलिए, क्योंकि बेल पर लगे कीड़े इसे पूरी तरह से खराब कर सकते हैं। गिलोय के पौधे या बेल पर लगे कीड़ों को हटाने में नीम की पत्तियों की मदद ली जा सकती है। इसके लिए नीम की पत्तियों को एक से दो दिन के लिए पानी में भिगोकर रख दें। फिर उस पानी का छिड़काव पौधे पर करें। यह केवल कीड़ों को नहीं हटाता है, बल्कि पौधे पर फंगस लगने से भी रोकने में मदद कर सकता है।
हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Amazon
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों