भारत के सबसे अमीर परिवार यानी अंबानी परिवार के बारे में जब भी बात होती है तब उनकी शादियों, उनके द्वारा की गई पार्टियों और उनकी लाइफस्टाइल की बात ज्यादा होती है। ये तो हम सभी जानते हैं कि अंबानी परिवार देश का सबसे अमीर परिवार है। पर क्या आप जानते हैं कि अंबानी परिवार के मुखिया यानी मुकेश अंबानी की असल इनकम कितनी रही है? भारत जहां पूरी दुनिया में अरबपतियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आता है और हमसे आगे सिर्फ अमेरिका और चीन हैं वहीं भारत की सबसे अमीर फैमिली यकीनन पूरी दुनिया में चर्चित है।
Hurun Global Rich List 2020 की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार मुकेश अंबानी का नेट वर्थ 3,80,700 करोड़ रुपए यानी 67 बिलियन अमेरिकी डॉलर है और 2019 में हर घंटे में मुकेश अंबानी ने 7 करोड़ रुपए कमाए हैं। मुकेश अंबानी इस लिस्ट के हिसाब से दुनिया के नौवें सबसे अमीर इंसान हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम है Amazon के जेफ बेजोस का। हालांकि, अब मुकेश अंबानी जियो रिलायंस के मालिक नहीं रहे, उन्होंने इस कंपनी के डायरेक्टर पर से इस्तीफा दे दिया है और उनके बड़े बेटे आकाश अंबानी ने अब इस कंपनी की कमान संभाल ली है।
अंबानी परिवार के बारे में बातें यही खत्म नहीं होती हैं, आज हम आपसे पूरे अंबानी परिवार के बारे में बात करेंगे और कुछ यूनीक फैक्ट्स बताएंगे।
इसे जरूर पढ़ें-मुकेश अंबानी की लाडली ईशा ऐसे जीती हैं अपनी जिंदगी
1. सबसे महंगा घर-
भले ही मुकेश अंबानी दुनिया के नौवें सबसे अमीर आदमी हों, लेकिन उनका घर दुनिया का सबसे महंगा घर है। उनका घर अंटीलिया असल में पहला ऐसा घर है जिसका नेट वर्थ 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा है। 60 मंजिला इस इमारत में गराज है जिसमें 168 कार आती हैं, परिवार के हर सदस्य के लिए अलग हेल्थ क्लब, सिनेमा हॉल और 600 लोगों का स्टाफ इस घर में काम करता है।
2. अनंत अंबानी का दान-
अनंत अंबानी आध्यात्म से काफी ज्यादा जुड़े हुए हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स कहती हैं कि उनका तिरुपति बालाजी में बहुत विश्वास है। ऐसे में अनंत अंबानी ने बालाजी मंदिर में एक सफेद हाथी का दान भई किया था। हालांकि, अंबानी परिवार ने इसके बारे में कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स ये दावा जरूर करती हैं।
3. हर संडे परिवार के साथ-
आपने शायद देखा होगा कि अंबानी परिवार हर मौके पर साथ खड़ा दिखता है। मुकेश और नीता अंबानी ने कई इंटरव्यू में परिवार की अहमियत बताई है। ऐसे ही एक मीडिया रिपोर्ट कहती है कि मुकेश अंबानी अपना संडे हमेशा परिवार के साथ बिताना पसंद करते हैं। परिवार के हर सदस्य के कमरे में धीरूभाई अंबानी के साथ परिवार की तस्वीर लगी हुई है।
4. नीता अंबानी को जन्मदिन पर दिया था प्लेन-
मुकेश अंबानी कभी अपना जन्मदिन तो नहीं मनाना पसंद करते हैं, उनकी सबसे अच्छी बर्थडे पार्टी सिर्फ उनकी 50वीं बर्थडे पार्टी रही है। पर मुकेश अंबानी अपने परिवार को बर्थडे गिफ्ट देने से पीछे नहीं हटते हैं। मुकेश अंबानी ने नीता अंबानी के एक बर्थडे पर उन्हें 445 करोड़ का एक प्राइवेट जेट गिफ्ट किया था।
5. साधारण शुरुआत-
जब मुकेश अंबानी जवान थे तब उनका परिवार मुंबई के 2BHK अपार्टमेंट में रहता था। धीरूभाई अंबानी की कंपनी रिलायंस तब तक सक्सेसफुल नहीं हुई थी और इसलिए मुकेश अंबानी का बचपन और टीनएज बहुत साधारण बीता। मुकेश अंबानी को शायद ही कभी पॉकेट मनी मिलती थी और उन्हें पब्लिक ट्रांसपोर्ट में ट्रैवल करना पड़ता था।
6. हॉकी के शौकीन-
बिजनेसमैन मुकेश अंबानी का ध्यान पढ़ाई में कम और हॉकी में ज्यादा रहता था। स्कूल के दिनों में उन्हें हॉकी का ऐसा चस्का था कि वो पढ़ाई नहीं करते थे।
7. सबसे कम उम्र की वारिस-
ईशा अंबानीकी भी अपनी अलग पहचान हैं। ईशा अंबानी का नाम 2008 की फोर्ब्स लिस्ट में सिर्फ इसलिए आया था क्योंकि वो उस उम्र में दुनिया की सबसे कम उम्र की वारिस थीं। ईशा 16 साल की उम्र में रिलायंस के 500 करोड़ से ज्यादा के शेयर्स की मालकिन थीं। अब ईशा की शादी हो चुकी है और वो आनंद पीरामल के साथ सुखी जीवन जी रही हैं।
इसे जरूर पढ़ें-मुकेश अंबानी ने नीता अंबानी को कैसे किया था प्रपोज़, शादी के 32 साल बाद भी बरकरार है प्यार
8. नीता के शौक-
नीता अंबानी हमेशा से डांसर बनना चाहती थीं। बल्कि एक डांस शो में ही धीरूभाई अंबानी ने उन्हें मुकेश अंबानी के लिए पसंद किया था। नीता डांसर बनना तो चाहती थीं लेकिन उनके पास डिग्री थी इंटीरियर डिजाइनिंग और टीचिंग की। वो कई तरह के सामाजिक कामों से जुड़ी हुई हैं।
9. साधारण जिंदगी का शौक-
कहते हैं इंसान को अपनी जगह कभी भूलनी नहीं चाहिए। मुकेश अंबानी भी शायद यही नियम फॉलो करते हैं। वो भले ही एशिया के सबसे अमीर इंसान हों, लेकिन उन्हें साधारण जीवन ही पसंद है। वो वेजिटेरियन हैं और उन्हें दाल, चावल-रोटी ही पसंद आता है। कई बार वो आम रेस्त्रां में भी खाना खा लेते हैं।
Recommended Video
All Photo Credit: Pinterest/ Instagram Fan Page
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों