मुकेश अंबानी की लाडली ईशा ऐसे जीती हैं अपनी जिंदगी

देश के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की हाल ही में उनके दोस्त आनंद पीरामल से सगाई हुई है। वे जल्द ही उनसे शादी कर पीरामल खानदान की बहु बन जाएंगी। ऐसा कहा जा रहा है कि साल 2018 के आखिरी तक ईशा अंबानी और आनंद पीरामल शादी के बंधन में बंध जाएंगे। ऐसे में हर जगह आनंद पीरामल की पढ़ाई से लेकर उनके बिजनेस के बारे में चर्चा की जा रही हैं लेकिन मुकेश अंबानी की बेटी भी कुछ कम नहीं।
मिलियन डॉलर संपति की मालकिन हैं यानि लगभग 668 करोड़ रुपये। ईशा अंबानी जब 16 साल की थीं तभी उनका नाम फोर्ब्स की टॉप 10 करोड़पति उत्तराधिकारी की लिस्ट में दूसरे स्पॉट पर शामिल किया गया था। इसी उम्र में वह रिलायंस इंडस्ट्रीज में 80 मिलियन डॉलर के शेयर्स की मालकिन बन गई थीं।

Image Courtesy: Instagram/iishaambani
Read more: धूमधाम से हुई ईशा अंबानी की सगाई, मम्मी नीता अंबानी के साथ डांस का वीडियो हुआ वायरल
ईशा अंबानी का रिलायंस इंडस्ट्रीज में यह है पद
ईशा अंबानी रिलायंस जियो और रिलायंस रीटेल की बोर्ड मेंबर हैं। मुकेश अंबानी ने रिलायंस ग्रुप के 40वें वार्षिक जनरल मीटिंग में ईशा को इंट्रोड्यूस किया था। उन्होंने ही जियो फोन लॉन्च किया। ईशा रिलायंस जी इंफोकॉम की डायरेक्टर हैं। अप्रैल 2016 में लैक्मे फैशन वीक में उन्होंने ऑनलाइन फैशन रीटेल ब्रांड AJIO को लॉन्च किया था। 27 साल की ईशा ने न्यूयॉर्क स्थित McKinsey कंपनी में बतौर एनालिस्ट भी काम कर चुकी हैं।

Image Courtesy: Instagram/iishaambani
ईशा अंबानी के शौक
ईशा अंबानी को पियानो बजाने का शौक है हालांकि इतने सारे पैसे होने के बावजूद ईशा बेहद ही सिंपल रहना पसंद करती हैं। बॉलीवुड के कई सेलेब्स उनके दोस्त हैं मगर वह स्पॉटलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। ईशा अंबानी को खेल-कूद का भी काफी शौक है। वह येल विश्वविद्यालय की सॉकर टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। फिलहाल वह स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से मास्टर्स की पढ़ाई कर रही हैं।
Read more: मां नीता अंबानी के अलावा अनंत अंबानी के 108 किलो वजन घटाने के पीछे था इस trainer का हाथ

Image Courtesy: Instagram/iishaambani
एक घर में दो शादियां
ईशा अंबानी और आकाश अंबानी जुड़वा भाई-बहन हैं। ईशा आकाश से सिर्फ सात मिनट छोटी हैं। जन्म, परवरिश, बिजनेस के बाद अब इन दोनों भाई-बहन की शादी भी एक ही महीने में होने जा रही है। मीडिया सूत्रों के अनुसार आकाश अंबानी जहां गर्लफ्रेंड श्लोका मेहता से दिसंबर में शादी करने वाले हैं। वहीं ईशा अबांनी भी इसी महीने ब्वॉयफ्रेंड आनंद पिरामल से शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।

Image Courtesy: Instagram/iishaambani
ईशा को ऐसे किया आंनद ने प्रपोज
आनंद पीरामल कारोबारी अजय पीरामल के बेटे हैं और वे लंबे समय से मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के दोस्त हैं। पिछले ही हफ्ते उन्होंने महाबलेश्वर में ईशा अंबानी को प्रपोज किया था। जिसके बाद दोनों के पैरेंट्स एक साथ खाने पर मिले और अपने नजदीकी दोस्तों और रिश्तेदारों को बुलाकर दोनों की सगाई करवा दी।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।