मां नीता अंबानी के अलावा अनंत अंबानी के 108 किलो वजन घटाने के पीछे था इस trainer का हाथ

अनंत अंबानी फैट से फिट की सच्‍चाई को जानने के लिए हमने फिटनेस कोच विनोद चन्ना से बात की, आइए आप भी जानें।

Pooja Sinha
  • Pooja Sinha
  • Her Zindagi Editorial
  • Updated - 2018-02-02, 19:35 IST
anant ambani weight loss Big

अगर बच्‍चा मोटा हो तो मां को बिल्‍कुल भी अच्‍छा नहीं लगता, क्‍योंकि मां को उनकी हेल्‍थ की चिंता सताने लगती हैं। ऐसा ही कुछ नीता अंबानी को भी लगता था जब अनंत मोटे थे। लेकिन फिटनेस ट्रेनर की हेल्‍प से अंनत ने अपना वजन घटा लिया। आइए जानें कौन हैं ये फिटनेस ट्रेनर और कैसे की इस ट्रेनर ने अनंत की हेल्‍प।

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने 18 महीने में 108 किलो वजन कम करके सबको चौंका दिया। लेकिन सवाल यही बना हुआ था कि आखिर उन्होंने इतना वजन कम कैसे किया। तो हम आपको बता दें इसके पीछे उनके फिटनेस ट्रेनर विनोद चन्ना का हाथ हैं। अनंत अंबानी फैट से फिट की सच्‍चाई को जानने के लिए हमने फिटनेस कोच विनोद चन्ना से बात की।  

anant ambani weight loss Inside

अनंत के साथ फिटनेस ट्रेनर ने की कड़ी मेहनत

चन्ना कई बॉलीवुड सेलेब्स के फिटनेस ट्रेनर रह चुके हैं। इन बॉलीवुड सेलेब्स में जॉन अब्राहम, Shilpa Shetty Kundra, Shilpa Shetty Kundra, आयुष्मान खुराना और सोहेल खान जैसे कुछ फिल्मी सितारे शामिल हैं। विनोद चन्ना 20 से अधिक वर्षों से एक सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर रहे हैं। लेकिन अंबानी जूनियर में transformation के विनोद ने कड़ी मेहनत की थी।

Read more: Fit रहने के लिए ladies रोजाना खुद को दें सिर्फ 10 minute

Natural और safest रास्ता अपनाया

Leading publication के अनुसार, "अनंत ने 18 महीने से भी कम समय में 108 किलो वजन कम कर लिया था। क्‍योंकि अनंत ने वजन कम करने के लिए natural और safest रास्ता अपनाया। उन्होंने strict diet अपनाई और रोजाना 5-6 घंटे एक्‍सरसाइज की। उनके डेली exercise regimen में 21 किलोमीटर की वॉक, उसके बाद योगा, वेट ट्रेनिंग, फंक्शनल ट्रेनिंग और high-intensity cardio एक्‍सरसाइज शामिल थी। वह जीरो-शुगर लेते थे जिसमें low-carb diet फैट और प्रोटीन के साथ लेते थे।

अनंत क्रोनिक अस्थमा से पीड़ित थे। इसकी दवा की वजह से उनका वजन बढ़ रहा था। इसलिए चन्ना ने सबसे पहले अनंत की बीमारी को ध्यान में रखते हुए उनकी डाइट और फिटनेस प्‍लान बनाया गया। यानी अनंत के मेडिकल स्टेट्स को ध्यान में रखते हुए चन्ना ने पूरा प्लान बनाया था।

मेडिकल प्रॉब्‍लम भी थी

विनोद चन्ना ने यह भी बताया, ‘अनंत को कई तरह की मेडिकल समस्याएं थीं, जिसकी वजह से अनंत के लिए वजन कम करना थोड़ा कठिन था। अनहेल्दी खाना खाने की आदत और उसके बाद कोई एक्ससाइज नहीं करने की वजह से उन्हें थकान और सुस्ती रहती थी। इसलिए उनका वजन बढ़ने लगा। शुरुआत में हमने कम तीव्रता वाली एक्‍सरसाइज से शुरू की। इनमें धीरे-धीरे साइकिल चलाना और लगातार वॉक करना शामिल था। यह एक्सरसाइज हम लोग उनकी सुविधा के अनुसार उनके घर या फिर जामनगर में करते थे। सबसे पहले उन्होंने अपने फैट को कम किया और फिर दूसरी ट्रेनिंग शुरू की।’

अनंत के खानपान में बदलाव के बारे में विनोद चन्ना ने बताया, ‘अनंत की खाने की आदतों में भी सुधार किया गया। उनका दिन स्प्राउट, सूप और सलाद से शुरू होता था। उनका जंक फूड बंद कर दिया गया, उसकी जगह प्रोटीन वाला खाना शुरू किया गया। इनमें फाइबर ज्यादा और कार्बोहाइड्रेट्स कम होता था। उनके खाने में सब्जियां, कोटेज चीज, फल और क्विनोआ शामिल थे। दिन की शुरुआत गाय के ताजा दूध से की जाती थी। उनकी डाइट में घी भी होता था। वह काफी लंबे समय तक एक्‍सरसाइज करते रहते थे।

उनकी सफलता में असली कारण उनका dedication था। ट्रेनर ने कहा, 'यह amazing बात है कि अनंत ने किसी भी दिन या आराम नहीं किया, और घंटों-घंटों एक्‍सरसाइज भी करते थे।' Currently अनंत का वजन 88 किलो है और वह आगे पढ़ाई के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका गए हैं। वह अपने इस transformation से बेहद खुश हूं!

anant ambani weight loss Inside

रिलायंस की speech

25 दिसंबर को रिलायंस ने Navi Mumbai में अपना 40th year मनाया। इस high profile कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन के साथ मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के साथ रिलायंस परिवार के बाकी सदस्‍य मेहमान के साथ उपस्थित थे।

अनंत अंबानी, मुकेश अंबानी के छोटे बेटे ने समारोह में अपनी first speech दी। इस speech में अपने बेटे को देखकर बेहद ही खुश थी। आइए इंस्‍टाग्राम से उनकी मां के reaction को देखते हैं।

 

40 years of Reliance 🙏

A post shared by Anant Ambani (@anantambani5) onDec 26, 2017 at 6:08am PST

Disclaimer