अंबानी परिवार कुछ सालों में कितना बदला गया है, ये 6 फोटोज देखकर हो जाएंगी हैरान

भारत के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी उनकी पत्नी नीता अंबानी और बच्चे ईशा, आकाश, अनंत अंबानी पर 24x7, 365 दिन मीडिया की नजर रहती है। हर कोई उनकी जिंदगी से जुड़ी हर बात को जानना चाहता है। उन्होंने एक लंबा सफर तय किया है। अंबानी परिवार न केवल व्यक्तिगत और प्रोफेशनल लाइफ, बल्कि उन्होंने जिस तरह खुद को रूपांतरित किया है, उसे कई लोगों ने नोटिस किया है। आइए इस आर्टिकल में अंबानी परिवार की पहले और बाद की कुछ फोटोज को देखें।
इसे जरूर पढ़ें: ईशा अंबानी का आलीशान ससुराल, शादी के बाद इस बंगले में रहेगी मुकेश अंबानी की बेटी
मुकेश अंबानी

इतने बड़े बिजनेस मैन होने के बावजूद मुकेश अंबानी बिल्कुल भी घमंड नही करते हैं। वह जमीन से जुड़े इंसान है। इन फोटोज में भी मुकेश कितने विनम्र दिखाई दे रहे हैं। कुछ सालों में मुकेश अंबानी में बहुत बदलाव आया है। जी हां उनकी पर्सनैलिटी में पहले से ज्यादा निखार आया है।
नीता अंबानी

मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी एक मल्टी-टास्कर है, जो अपनी स्टाइल सेंस के लिए जानी जाती है। जी हां भले ही ये खूबसूरत महिला हर समय बिजी दिखती है, लेकिन वह स्टाइल में रहने के लिए सब कुछ करती है। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने में बहुत अधिक बदलाव आया है। अपने स्टाइल स्टेटमेंट के कारण ही नीता अंबानी हर बड़े इवेंट में बेस्ट ड्रेस्ड सेलेब्स की लिस्ट में सबसे ऊपर रहती हैं फिर चाहे वह शादी का मौका हो या रेड कार्पेट।
आकाश अंबानी

आकाश अंबानी की हाल ही में शादी हुई हैं। इस 28 साल के नवविवाहित ने पिछले कुछ सालों में अपना वजन बहुत ज्यादा कम कर लिया है। और वह अपने नए अवतार में बहुत ही अच्छे लगते हैं। अपनी शादी में वह श्लोका मेहता के साथ थिरकते हुए दिखे थे।
श्लोका मेहता

श्लोका मेहता मशहूर हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी हैं। श्लोका 9 मार्च, 2019 को आकाश के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। शादी में उनके ब्राइडल ने सभी का दिल जीत लिया था उनकी पहले और अब की इस फोटो को देखकर आपको भी लगेगा कि श्लोका मेहता कितना बदल गई हैं।
ईशा अंबानी

आकाश की जुड़वां बहन ईशा अंबानी का कुछ सालों पहले वजन ज्यादा था। लेकिन वेट लॉस करने के बाद ईशा में बहुत बदलाव आया है। उनकी इस फोटो में यह बदलाव देखा जा सकता है। वह अपनी शादी की हर ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
अनंत अंबानी

अंबानी परिवार का सबसे छोटा सदस्य, अनंत एक समय में मोटापे से जूझ रहा था, लेकिन वर्षों के संघर्ष के बाद, अब वह एकदम फिट है। खुद को फिट बनाने के लिए अनंत ने न केवल कड़ी मेहनत की है बल्कि कठिन परहेज भी किया है। जी हां अनंत का वजन 178 किलो था। लेकिन उन्होंने नेचुरल तरीके से 108 किलो वजन कम किया है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।