बॉलीवुड की तरह साउथ की एक्ट्रेसेस भी इन दिनों इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव रहती हैं। आए दिन अभिनेत्री अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहती हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स साउथ किस एक्ट्रेस के हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
रश्मिका मंदाना
View this post on Instagram
रश्मिका मंदाना इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव रहती हैं। ऐसे में अभिनेत्री को 38.1M लोग फॉलो करते हैं। वह खुद से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर करती हैं। फैंस उन्हे देखना काफी ज्यादा पसंद करते हैं।रश्मिका मंदाना को फिल्म पुष्पा से काफी अधिक लोकप्रियता हासिल हुई थी।
सामंथा रुथ प्रभु
View this post on Instagram
सामंथा रुथ प्रभु की इंस्टाग्राम पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्हें 26.9M लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में अभिनेत्री अपने फैंस के लिए आए दिन सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर करते रहती हैं। सामंथा रुथ प्रभु को केवल साउथ के लोग नहीं बल्कि पूरा भारत पसंद करती हैं।बीते दिन अभिनेत्री की फिल्म शाकुंतलम रिलीज हुई थी। दर्शकों ने इस फिल्म को अच्छा रिस्पांस दिया था।
काजल अग्रवाल
View this post on Instagram
काजल अग्रवाल भी किसी से कम नहीं है। अभिनेत्री ने साउथ के साथ हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। ऐसे में अभिनेत्री के इंस्टाग्राम पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्हें 25.4M लोग फॉलो करते हैं। अभिनेत्री ने भले हिंदी फिल्मों में काम किया है लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने कहा था कि - मुझे हिंदी फिल्मों की बजाय साउथ इंडस्ट्री में काम करना ज्यादा पसंद है।
इसे भी पढ़ें :रश्मिका मंदाना के ये बेमिसाल लुक्स आप भी कर सकती हैं रीक्रिएट
श्रुति हासन
View this post on Instagram
श्रुति हासननेसाउथ के साथ हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। वह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। लंबे समय से अभिनेत्री को हिंदी फिल्मों नहीं देखा गया है। अभिनेत्री को 23M लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।
इसे भी पढ़ें :एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के ट्रेडिशनल लुक्स को रीक्रिएट करने के लिए इन टिप्स को अपनाएं
तमन्ना भाटिया
View this post on Instagram
साउथ से लेकर हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अभिनेत्री की फैंन फॉलोइंग भी काफी शानदार है। अभिनेत्री को करीब 20.8M लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों