Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:51 AM IST

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के ट्रेडिशनल लुक्स को रीक्रिएट करने के लिए इन टिप्स को अपनाएं

किसी भी एक्ट्रेस के आउटफिट को रीक्रिएट करने के लिए आपको सबसे पहले पूरे लुक को समझना बेहद जरूरी होता है और फिर ही अपने बजट के हिसाब से चीजें खरीदनी चाहिए।
Updated:- 2023-03-17, 15:54 IST
tamannaah bhatia traditional looks recreate in hindi

बदलते फैशन ट्रेंड में स्टाइलिश दिखना बिल्कुल भी आसान काम नहीं होता है, लेकिन हम खूबसूरत और स्टाइलिश दिखने में किसी भी तरह की कोई कमी छोड़ना पसंद नहीं करते हैं। वहीं बात अगर स्टाइलिश दिखने की करें तो आजकल बाहुबली एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के ट्रेडिशनल लुक्स काफी वायरल होते नजर आ रहे हैं। साथ ही फैंस भी इनके इन लुक्स की काफी तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

अगर आप भी एक्ट्रेस के इन लुक्स से प्रभावित हुई हैं और इन्हें रीक्रिएट करना चाहती हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। इसमें हम आपको दिखाने वाले हैं तमन्ना भाटिया के कुछ स्टाइलिश लुक्स, जिसे आप भी कर सकती हैं कम से कम बजट में रीक्रिएट। साथ ही बताएंगे उससे जुड़ी स्टाइलिंग टिप।

ऑफ व्हाइट साड़ी में तमन्ना

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by A Fashionista's Diary (@afashionistasdiaries)

 

इस खूबसूरत कॉटन साड़ी को डिजाइनर ब्रांड अर्चना जाजू ने डिजाइन किया है, लेकिन इस तरह की साड़ी हल्के रंग की मिलती-जुलती साड़ी आपको मार्केट में करीब 1000 रुपये से लेकर 2000 रुपये में आसानी से मिल जाएगी।

HZ Tip : इस तरह की साड़ी के साथ आप सिल्वर ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही बालों के लिए मेसी हेयर बन हेयर स्टाइल बनाकर उसे गजरे की मदद से सजा सकती हैं। (कांजीवरम साड़ी के डिजाइंस)

इसे भी पढ़ें : साड़ी में दिखना चाहती हैं लाजवाब तो कैटरीना कैफ से लें इंस्पिरेशन

हैवी लहंगा में तमन्ना 

tamannah wearing lehenga

इस तरह के हैवी लहंगे को खासकर शादी व किसी फंक्शन के लिए पहनना पसंद किया जाता है। बता दें कि इस लहंगे को डिजाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक ने डिजाइन किया है। इस तरह का मिलता-जुलता लहंगा आपको मार्केट में करीब 2000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगा।

HZ Tip : इस तरह के लहंगे के साथ आप बालों के लिए मेसी लुक वाली ब्रेड हेयर स्टाइल को चुन सकती हैं। साथ ही ब्रेड को सजाने के लिए आप असली फूलों का इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें :  कृति सैनन के ग्लैमरस साड़ी अवतार कर देंगे आपके दिल पर वार

प्लेन साड़ी में तमन्ना 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Tamannaah Bhatia (@tamannaahspeaks)

 

आजकल सिंपल डिजाइन की प्लेन साड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि इस साड़ी को डिजाइनर देवनागरी ने डिजाइन किया है। वहीं इस तरह की मिलती-जुलती साड़ी आपको मार्केट में करीब 1000 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी। (व्हाइट साड़ी को कैसे करें कैरी)

HZ Tip : इस लुक में जान डालने के लिए आप ब्लाउज की स्लीव्स में डिजाइन बनवा सकती हैं। साथ ही पर्ल डिजाइन की ज्वेलरी को पहनकर लुक को कम्प्लीट कर सकती हैं।

 

अगर आपको एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के ट्रेडिशनल लुक्स और उससे जुड़ी स्टाइलिंग टिप्स पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।