List Of Dangerous fishes:दुनिया में कई सारे अनोखे जीव-जंतु हैं। इनके बारे में आपने कापी कुछ पढ़ा और सुना होगा। कुछ जीव बहुत विशाल होता है तो वहीं कोई जीव बहुत खतरनाक होता है। मछलियों की बात करें तो इस दुनिया में मछलियों की 25 हजार से भी अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं। अलग-अलग जगहों पर मछलियों के नाम भी अलग हो जाते हैं। चलिए आज हम आपको दुनिया की सबसे खतरनाक मछलियों के बारे में बताएंगे।
द नटक्रैकर मछली
यह दुनिया की अति दुर्लभ मछलियों में से एक है। इसे बहुत ही खतरनाक मछली माना जाता है। कई जगहों पर इस मछली को पेसू नाम से भी जाना जाता है। जिन इलाकों में ये मछलियां पाई जाती हैं, वहां तैराकी प्रतिबंधित है। करीब चार फीट लंबी इस मछली की सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि इनके दांत होते हैं और वो हूबहू इंसानी दांत जैसे होते हैं। ये मछलियां करीब चार फीट लंबी होती हैं।(अपनी पालतू बिल्ली के बारे में जानें दिलचस्प फैक्ट्स)
कुछ सालों पहले यह मछली अमेरिकी प्रांत न्यू जर्सी के डेलरान सिटी के एक झील में मिली थी। ये मछलियां ब्राजील के अलावा पेरिस, स्कैंडिनेविया और ओशिनिया में पाई जाती हैं।
इसे भी पढ़ें- जानिए सर्दियों में इन जानवरों से जुड़े हुए अनोखे फैक्ट
कॉन्गो टाइगर फिश
अफ्रीका के कॉन्गो नदी में ये मछलियां पाई जाती हैं। ये मछलियां बेहद ही खतरनाक होती हैं। ये मगरमच्छ जैसे खतरनाक जानवर को भी ये आसानी से अपना शिकार बनाकर पलभर में खा जाती हैं। इन मछलियों का वजन 400 किलोग्राम से भी अधिक होता है। ये 5 फीट लम्बी होती हैं। ये विशाल मछली कांगो, लुअलाबा और अफ्रीका की झीलों में पायी जाती हैं। इसके दांत बहुत शार्प होती हैं। ये 10 से 15 साल से भी ज्यादा जीवित रहती हैं।इसे जरूर पढ़ें:जानें किन रेस्त्रां में ले जा सकते हैं Pet
पिरान्हा फिश
आपने इस फिश के बारे में कई सारी चीजें जरूरी सुनी होंगी। ये मछलियां मुख्य रूप से दक्षिण अमेरिका में पाई जाती हैं। यह मछली दुनिया में 'दैत्य' के नाम से मशहूर भी हैं। ये मछली आदमखोर होती है, जिसके बारे में कहा जाता है कि अपने नुकीले दांत और मजबूत जबड़े से ये महज 30 सेकेंड में ही इंसानी हड्डियों को भी चबा जाती है। दुनियाभर में इस मछली की 40-50 प्रजातियां हैं।
आपको इन मछलियों के बारे में जानकर कैसा लगा हमें कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit- freepik
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों