अपने आने वाले समय के बारे में भला कौन नहीं जानना चाहता है। हर एक व्यक्ति अपने आने वाले समय की जानकारी लेकर भविष्य की योजनाएं तय करना चाहता है। लेकिन भविष्य के बारे में जान लेना थोड़ा कठिन है। इसके साथ ही अपनी राशि के अनुसार अपने आने वाले समय में होने वाली घटनाओं का अंदाजा लगाना भी कठिन है। इस तरह की किसी भी जानकारी के लिए व्यक्ति ज्योतिष का सहारा लेता है।
ज्योतिष आपको इस बारे में जानकारी दे सकता है कि आपकी राशि के लिए आने वाला समय कैसा होने वाला है। अगर आप भी अपने आने वाले महीने में अपने भविष्य की जानकारी लेना चाहते हैं तो आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉक्टर आरती दहिया जी से जानें कि सभी राशियों के लिए जून का महीना कैसा रहेगा।
मेष राशि
जून के महीने में मेष राशि के लोगों के जीवन में कई बदलाव आएंगे। इस माह आपको खान- पान का पूरा ध्यान रखने की जरूरत है। आपको इस माह पेट संबंधी समस्या हो सकती है। छात्रों के जून का महीना अच्छा रहेगा। आप शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा करेंगे। आपके व्यापार में वृद्धि हो सकती है। व्यापार में साझेदारी से भी आपको फायदा होगा। इस महीने आपको धन लाभ हो सकता है। इस समय आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में आपको कठिन परिश्रम के कारण अपने उच्च स्तरीय लोगों से सहयोग मिल सकता है। उनके साथ आपके संबंध अच्छे होने वाले हैं। अविवाहित जातकों के लिए इस माह विवाह के योग बन रहे हैं।
इसे जरूर पढ़ें:ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें मेष राशि के लोगों के स्वभाव और उनकी लव लाइफ के बारे में
वृषभ राशि
इस माह छात्रों का कॉन्फिडेंस बढ़ा रहेगा। इस महीने आपको अच्छी नौकरी मिलने के योग हैं। व्यापार के लिए यह महीना अच्छा रहने वाला है। समाज में मान- सम्मान बना रहेगा। हर तरह के संबंध बेहतर होंगे। पको पैतृक धन की प्राप्ति हो सकती है। आपको पिता का सहयोग मिल सकता है। इसके अलावा आपको पिता के द्वारा कोई कार्यभार दिया जा सकता है। इस महीने आपके सपने पूरे हो सकते हैं। अविवाहित हैं तो इस माह आपकी शादी हो सकती है। इस माह दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि
जून का महीना आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस माह आप अपने कौशल से काफी अच्छा कार्य कर पाएंगे। इस महीने आप रुके हुए प्रोजेक्ट को पूरा कर पाएंगे। नए प्रोजेक्ट आपको लंबे समय के लिए धन लाभ करा सकते हैं और आपको बड़े पद प्रतिष्ठा प्राप्त करा सकते हैं। छात्रों की पढ़ाई में रूचि नहीं रहेगी जिससे परिणाम में कमी देखी जा सकती है।अपना व्यवहार अच्छा रखें अन्यथा आपको मानसिक परेशानी रहेगी। आपको नए भूमि वाहन की प्राप्ति हो सकती है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिल रहा है।
कर्क राशि
इस माह कर्क राशि के लोगों को देश विदेश के लोगों से फायदा हो सकता है। व्यापार में आपको अच्छे टेंडर मिल सकते हैं और आपको कई अवसर मिल सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि आपके व्यवहार से आपके जीवनसाथी को कोई परेशानी न हो। यदि नौकरी कर रहे हैं तो आपको सबंध अच्छे बनाए रखने होंगे अन्यथा आपके व्यवहार से आपके बॉस थोड़े नाराज हो सकते हैं। घर में नए सदस्य का आगमन हो सकता है। आपके भाग्य का आपको सपोर्ट मिलेगा।
सिंह राशि
इस माह आप बिलकुल स्वस्थ रहेंगे। छोटी मोटी समस्या को आप पूरी हिम्मत के साथ सुलझा सकते हैं। करियर के क्षेत्र में आपको थोड़ी मेहनत की आवश्यकता है। व्यापार में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। इस महीने आपके लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। अपनी वाणी पर आपको नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।
कन्या राशि
आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। छात्र अपनी पढ़ाई को फिर से अच्छा कर पाएंगे। व्यापार में आप अच्छा निर्णय ले रहे हैं लेकिन उतना लाभ नहीं मिल पाएगा। व्यापार में कुछ न कुछ अव्यवस्थाएं बनी रहेंगी। जिससे मानसिक परेशानी बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में आपको अपना व्यवहार अच्छा रखना होगा। आपको करियर के क्षेत्र में विशेष तरह का लाभ मिल सकता है। इस महीने आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। आपके जीवन में जो कमियां थीं उसे आप इस माह सुधारने की कोशिश करेंगे।
तुला राशि
आपके जीवन में कुछ बदलाव आएंगे। इस समय आप पराक्रम को देखने की कोशिश करेंगे। अध्ययन कार्य में जुड़े हैं तोआपको कोई बड़ी डिग्री मिल सकती है। इस माह तुला राशि के लिए सरकारी नौकरी की संभावना है। नौकरी कर रहे हैं तो बॉस के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। हो सकता है इस माह आपको प्रमोशन मिले या पद में वृद्धि हो। इस दौरान पार्टनरशिप में आप कोई काम न करें। क्योंकि पार्टनरशिप में जो आप काम करेंगे वह लंबे समय तक नहीं चल पाएगा।
इसे जरूर पढ़ें:अगर आपकी राशि तुला है तो ज्योतिष के अनुसार अपने स्वभाव और लव लाइफ के बारे में जानें
वृश्चिक राशि
अविवाहित जातकों के लिए विवाह का योग है। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छा रहेगा। उनका पूरा सहयोग आपको मिलेगा। इस दौरान आपका काम अच्छा चलेगा। इस समय आप अपने शत्रु को भी पराजित कर पाएंगे। इस समय आपको गुस्सा ज्यादा आएगा। विनम्रता में कमी आएगी। जीवन साथी के सहयोग से आपके काम में वृद्धि होगी।
धनु राशि
जून के माह में आपका आत्मबल अच्छा बना रहेगा। व्यापार में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इस समय में आपका पराक्रम बढ़ा रहेगा। आपकी धन की स्थिति अच्छी रहेगी। पारिवारिक जीवन आपका अच्छा रहेगा। सेहत के मामले में आप स्वस्थ रहेंगे। इस महीने छात्रों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। अविवाहित हैं तो विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। इस माह आपकी सभी समस्याएं ख़त्म होगी। आपको सबका सहयोग भी मिलेगा।
Recommended Video
मकर राशि
इस माह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। छात्रों के लिए समय सही रहेगा। जो भी परीक्षा आपने दी है उसका परिणाम खुश करने वाला होगा। मकर राशि के लोगों को विवाह संबधी जो बाधाएं आ रही थीं वो इस माह ख़त्म हो जाएगी। इस महीने में विवाह के योग बन रहे हैं। नौकरी में आपको बहुत जिम्मेदारियों के साथ कार्यभार संभालना होगा। कारोबार में पैनी नजर रखें। कहीं भी निवेश करने से पहले अच्छी तरह से समझ लें। अपने बैंक बैलेंस को व्यवस्थित रखें। आपके व्यापार से जुड़े व्यक्ति कुछ समस्या पैदा कर सकते हैं।
कुंभ राशि
इस माह भाग्य का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। इस दौरान आप बेहतर तरीके से निर्णय ले पाएंगे। आपका पराक्रम बढ़ा रहेगा। जो जातक संतान प्राप्ति की इच्छा रख रहे हैं उनके लिए शुभ संयोग बन रहा है। आपके कुछ नए संबंध बनने वाले हैं। आपको कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। इस माह आप कारोबार को नयी ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं। नौकरी कर रहे हैं तो आपको नयी जिम्मेदारी दी जा सकती है।
मीन राशि
इस माह आप नौकरी में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। इस पूरे माह आप पूरी तरह से स्वस्थ रहेंगे। आपका आत्मबल बढ़ा रहेगा। इस महीने आपकी वाणी में कठोरता आ जाएगी। इस माह कारोबार में आपको अपने पार्टनर के साथ कुछ समस्या हो सकती है। इस दौरान आप बड़ी यात्रा कर सकते हैं। विदेशी मुद्रा से आपको लाभ होगा। लोगों का सहयोग आपको मिलेगा। नए पद प्रतिष्ठा आपको मिलने वाले हैं । यह महीना आपके लिए ऐसे अवसर लेकर आया है जिसमे आप अपनी कमियों को दूर कर कठिन परिश्रम के द्वारा पद एवं धन अर्जित कर पाएंगे।
सभी राशियों के लिए आने वाला जून का महीना मिले जुले प्रभाव लेकर आने वाला है और आप इस ज्योतिषीय अनुमान से अपने आने वाले समय की योजनाएं तय कर सकते हैं। अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ जुड़ी रहें।
Image Credit: Freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।