herzindagi
mokshada ekadashi 2024 kab hai date lord vishnu shubh puja muhurat and significance

Mokshada Ekadashi Shubh Muhurat 2024: कब है मोक्षदा एकादशी, जानें भगवान विष्णु की पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

हिंदू धर्म में मोक्षदा एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन ऐसी मान्यता है कि विष्णु जी की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में जानते हैं कि मोक्षदा एकादशी कब है? 
Editorial
Updated:- 2024-12-10, 11:10 IST

हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन मोक्षदा एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस दिन विधिवत रूप से भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा-अर्चना करने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति इस दिन व्रत रखता है और एकादशी व्रत के नियमों का पालन करता है। उसे मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है। इस दिन दान-पुण्य करने का भी विशेष महत्व है।

मोक्षदा एकादशी के दिन ही भगवान श्रीकृष्ण ने अपने प्रिय सखा अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। जिसके कारण मोक्षदा एकादशी के दिन गीता जयंती का पर्व मनाया जाता है। इस दिन विशेष रूप से भगवान श्रीहरि विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है। अब ऐसे में इस साल मोक्षदा एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा। पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है और पूजा का महत्व क्या है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

मोक्षदा एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा?

lord vishnu

इस साल मोक्षदा एकादशी का व्रत 11 दिसंबर को रखा जाएगा। आको बता दें, इस व्रत का आरंभ 11 दिसंबर को देर रात 03 बजकर 42 मिनट पर होगा और इस तिथि का समापन 12 दिसंबर को देर रात 01 बजकर 09 मिनट पर होगा। इसलिए उदयातिथि के हिसाब से इस साल मोक्षदा एकादशी का व्रत 11 दिसंबर रखा जाएगा। इस दिन व्रत रखने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है और पितृदोष से भी छुटकारा मिल सकता है।

मोक्षदा एकादशी के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त कब है?

मोक्षदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा 11 दिसंबर को किसी भी समय किया जा सकता है।

इसे जरूर पढ़ें -  Mythology Mystery: जानें तीन-तीन भगवान विष्णु का रहस्य

मोक्षदा एकादशी का पारण कब किया जाएगा?

मोक्षदा एकादशी व्रत का पारण अगले दिन किया जाएगा। जिसके अनुसार मोक्षदा एकादशी व्रत का पारण 12 दिसंबर को किया जाएगा।
व्रत पारण का समय सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर शुरू होगा और सुबह 9 बजकर 9 मिनट तक रहेगा।

इसे जरूर पढ़ें - Lord Vishnu: भगवान विष्णु ने क्यों किये थे ये 8 भयंकर छल

मोक्षदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा का महत्व

lord vishnu puja

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति मोक्षदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा विधिवत रूप से करता है। उसे सभी पापों से छुटकारा मिल सकता है और विवाह मनोकामना के साथ-साथ संतान प्राप्ति की इच्छा भी पूरी हो सकती है। मोक्षदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु के चतुर्भुज रूप की पूजा करने से मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।