Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:52 PM IST

500 के नकली नोटों को लेकर गृह मंत्रालय ने जारी किया है हाई अलर्ट, जानें कैसे कर सकती हैं आप असली की पहचान

How to Check Fake 500 Rupee Note: बाजार में 500 रुपये की नकली नोटों की गतिविधियों को देखते हुए गृह मंत्रालय ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। यहां हम आज आपको 500 रुपये के असली और नकली नोटों में फर्क करने के तरीके बताने जा रहे हैं, जिससे आप इसका शिकार होने से बच सकती हैं।
Updated:- 2025-04-23, 13:52 IST
how to check 500 rupee note is real or fake

Real VS Fake 500 Rupee Note: क्या आपने कभी सोचा है कि आप बाजार से कुछ खरीदने गई हो और दुकानदार को आप जब पैसे दे दो वह कहें कि क्या मैडम जी आप भी क्या कमाल करती हैं। नकली नोट दे रही हैं, तो यह आपको हैरान कर सकता है। लेकिन आपको बता दें हाल ही में गृह मंत्रालय ने देशभर में 500 रुपये की नकली नोट को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इन दिनों बाजार में एक बार फिर से नकली नोटों का व्यापार तेजी से बढ़ गया है। सही पहचान और खबर से अनजान होने के कारण आम लोग इसका शिकार बन रहे हैं। इनके लेन-देन की गतिविधियां खासकर त्योहारों  और चुनाव जैसे सीजन में तेजी हो जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन दिनों लेन-देन और पैसा ट्रांजेक्शन बढ़ जाता है।

अगर आपको सही जानकारी नहीं है, तो नकली नोटों की पहचान कर पाना मुश्किल हो जाता है। लेकिन अब नहीं आरबीआई और सिक्योरिटी एजेंसियों ने असली और नकली नोट के बीच फर्क करने के लिए कुछ तरीके बताएं हैं, जिसे समझ कर आप नकली नोट लेने के शिकार से बच सकती हैं।

महात्मा गांधी की तस्वीर और वाटरमार्क

how to check 500 rupee note is real or fake

नोट को एटीएम से निकालते या किसी इंसान से लेते वक्त उसकी जांच जरूर करें। कई बार बैंक द्वारा आई हुई नोट भी नकली निकल जाती है। पहचान करने के लिए सबसे पहले नोट को रोशनी की तरफ करके गांधी जी की तस्वीर और 500 रुपये के वॉटरमार्क पर गौर करें। अगर आपको ये दोनों चीजें सही दिख रही हैं, तो असली नोट है। लेकिन वहीं अगर महात्मा गांधी की तस्वीर और वॉटरमार्क धुंधला या गायब दिखे तो समझ जाइएगा कि नोट नकली है।

इसे भी पढ़ें- नकली नोट का इस्तेमाल करने पर क्या मिलती है सजा? जान लीजिए

सिक्योरिटी थ्रेड

RBI counterfeit note detection

हर एक नोट पर एक प्रकार की लाइन होती है, सिक्योरिटी थ्रेड कहा जाता है। नोट के बीच में अगर आपको हरे रंग की पतली लाइन दिखाई दें, जिस पर भारत और  RBI लिखा हो। उसे झुकाने पर इसका रंग हरे से नीला बदलता है, तो नोट असली है। अगर किसी नोट में यह दिखाई न दें और कलर न बदले, तो समझ लीजिएगा कि वह नकली है।

महात्मा गांधी, अशोक स्तंभ और 500 की उभरी संख्या

असली नोट में महात्मा गांधी की तस्वीर, अशोक स्तंभ, और '500' की संख्या उभरी हुई नजर आती है, जिसे छूकर आप इसे समझ सकती हैं। लेकिन जिस नोट पर ये सभी चीजें उभरी दिखाई न दें, तो समझ लीजिए कि नोट नकली है।

नंबर सीरीज और फॉन्ट

How to check real or fake note

अगर नोट पर लिखे नंबर सीरीज का आकार एक जैसा या पहले बड़ा बाद में छोटा है, तो यह नकली नोट है। बता दें कि असली नोट में नंबर सीरीज का आकार बाएं से दाएं छोटा से बड़ा होता है। फॉन्ट की मोटाई और स्पेसिंग में भी फर्क पकड़ में आ सकता है। इसके साथ ही नोट के ऊपर लिखे गए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की स्पेलिंग पर गौर करें। 

इसे भी पढ़ें- रद्द होने के बाद पुराने नोटों का क्या करती है सरकार...क्या गलाकर बना दी जाती है नई करेंसी?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।