Padma Shri Award 2023: हाल ही में साल 2023 के पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त करने वालों की सूची जारी हुई है। इस लिस्ट में कई नामी चेहरों के साथ-साथ कुछ ऐसे नाम भी हैं जिनके बारे में लोगों को कोई जानकारी नहीं है। ऐसी ही एक महिला हैं हीराबाई लोबी जिन्हें सामाजिक सेवा के लिए पद्मश्री पुरस्कार दिया जा रहा है। वह कौन हैं और उनका पूरा सफरनामा जानने के लिए पढ़ें पूरा आर्टिकल।
हीराबाई लोबी गुजरात के सोमनाथ जिले के तालाब तहसील से हैं। उनके गांव का नाम जांबुर है। सिद्दी समाज की हीराबाई लोबी के माता-पिता सालों पहले चले गए थे जिसके बाद उन्होंने अपनी दादी के साथ रहना शुरू किया।
इसे भी पढ़ेंःकभी मैला उठाती थीं ऊषा चौमर, जानें कैसे जीता पद्मश्री अवार्ड
बहुत से लोग अपनी बुनियादी शिक्षा पूरी नहीं कर पाते हैं और हीराबाई लोबी भी ऐसे ही लोगों में से एक हैं। लेकिन उनके अंदर शिक्षा प्राप्त करने का जज्बा था ऐसे में उन्होंने रेडियो से सुन-सुन कर सिखना शुरू किया।
रेडियो के प्रोग्राम में खाद बनाने की जानकारी सुनकर उन्होंने सारे प्रोसेस को समझ लिया। सुन-सुन कर उन्हें खाद बनाने का ज्ञान प्राप्त हो गया। साथ ही उन्होंने सरकारी योजनाओं और विकास कार्यक्रमों के बारे में भी जाना।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हीराबाई लोबी ने कई कदम उठाएं। अलग-अलग योजनाओं के साथ जुड़कर महिलाओं को सशक्त बनाने की कोशिश कि जिसके लिए उन्हें पुरस्कार मिल रहा है।
2004 में हीराबाई लोबी ने महिला विकास फाउंडेशन की स्थापना की। उनके कार्य के लिए उन्हें रिलायंस रियल अवॉर्ड और जानकी देवी प्रसाद बजाज अवॉर्ड जैसे पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है।
तो ये थी हीराबाई लोबी से जुड़ी सारी जानकारी। अगर आप इसके अलावा उनसे जुड़ी कोई और जानकारी लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल जरूर करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Twitter
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।