herzindagi
marigold vastu tips for home

घर में वास्तु के अनुसार लगाएं गेंदे का पौधा, धन लाभ के साथ आएगी समृद्धि

घर में यदि आप हर चीज वास्तु के अनुसार रखती हैं तो ये अपने पूर्ण परिणाम देती हैं। ये नियम आपके घर के पौधों के लिए भी लागू होता है इसका पालन समृद्धि के द्वार खोलने में मदद करता है।   
Editorial
Updated:- 2023-12-27, 15:00 IST

वास्तु शास्त्र एक ऐसा विज्ञान है जो घर की हर एक चीज के साथ पौधों के स्थान और हमारे रहने की जगह में सकारात्मक ऊर्जा को प्रवाहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कुछ ऐसे पौधे हैं जो घर में लगाने से घर की खुशहाली बनी रखती है।

इन्हीं पौधों में से एक है गेंदे का पौधा। ऐसा माना जाता है कि यदि आपके घर में ये पौधा सही स्थान और दिशा में लगा हुआ है तो सदैव खुशहाली बनी रहती है।

इस पौधे के फूलों का पीला रंग घर के लिए सौभाग्य को आकर्षित करता है। वास्तु में सलाह दी जाती है कि यदि आप इस पौधे को घर में वास्तु नियमों का पालन करते हुए लगाती हैं तो ये हमेशा घर के सदस्यों के बीच सामंजस्य बनाए रखने में मदद करता है। आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया जी से जानें कि आपको गेंगे का पौधा घर में किन स्थानों पर लगाना चाहिए। 

गेंदे के पौधे के लिए सही दिशा 

marigold plant vastu tips

अगर आप घर में गेंदे का पौधा लगाती हैं तो इसके फूल अपने जीवंत रंगों के लिए जाने जाते हैं और इसे पूजा-पाठ में भी इस्तेमाल किया जाता है। इस पौधे का विशेष महत्व है और ये गुरु बृहस्पति का पौधा भी माना जाता है।

यह पौधा सकारात्मक कंपन और कल्याण को बढ़ाने के लिए शुभ माना जाता है। इसे हमेशा सही दिशा में लगाने की सलाह दी जाती है। वास्तु के अनुसार गेंदे के पौधे के लिए सही दिशा उत्तर व उत्तर पूर्व दिशा को माना जाता है।

यह दिशा आपके लिए सबसे ज्यादा शुभ मानी जाती है और इसे ईश्वर की दिशा भी माना जाता है। घर के ईशान कोण को उत्तर पूर्व दिशा के रूप में जाना जाता है और इसी दिशा में घर का मंदिर भी रखने की सलाह दी जाती है। घर में ज्यादातर पौधे इसी दिशा में लगाने चाहिए जिससे उनके पूर्ण परिणाम मिल सकें। 

इसे जरूर पढ़ें: धन लाभ और घर की समृद्धि के लिए आजमाएं इस फूल के उपाय

किस तरह के गमले में लगाएं गेंदे का पौधा 

which planter is best for marigold plant

आपको ध्यान देने की जरूरत है कि यदि आप घर में इस पौधे को गमले में लगाती हैं तो इसे सफ़ेद रंग के गमले में लगाना सबसे ज्यादा शुभ हो सकता है। इस रंग के गमले में गेंदे के पौधे की ऊर्जा कई गए बढ़ जाती है।

यह विडियो भी देखें

कभी भी टूटे या बहुत पुराने गमले में इसे न लगाएं। सफ़ेद के अलावा आप इसे लाल या पीले रंग के गमले में भी लगा सकती हैं, लेकिन आपको काले रंग के गमले से बचने की सलाह दी होती है। काले रंग में गेंदे का पौधा लगाने से इसकी ऊर्जा नकारात्मक हो जाती है और इसके दुष्प्रभाव हो सकते हैं। 

किन स्थानों पर न लगाएं गेंदे का पौधा 

marigold plant best place

वैसे तो फूलों के किसी भी पौधे को शयनकक्ष में न रखने की सलाह दी जाती है, लेकिन जब गेंदे के पौधे की बात आती है तो इसे विशेष रूप से बेडरूम से दूर ही रखना चाहिए। बेडरूम में रखा ये पौधा नकारात्मक ऊर्जा का कारक बनता है और आपकी नींद में भी बाधा उत्पन्न करता है।

इसके साथ ही ये पौधा आपको बाथरूम या स्टोर रूम के आस-पास भी नहीं लगाना चाहिए। गेंदे के पौधे की सकारात्मक ऊर्जा का पूरा उपयोग करने के लिए इसे घर के अन्य क्षेत्रों जैसे लिविंग रूम या घर के प्रवेश द्वार पर (घर के मुख्य द्वार पर रखें ये पौधे) रखने की सलाह दी जाती है। यदि इसे आप घर के मंदिर के पास रखती हैं तब भी ये बहुत उपयोगी हो सकता है। अगर आप गेंदे के पौधे को घर के गार्डन में लगाती हैं तो ये और ज्यादा शुभ हो सकता है। 

प्रवेश द्वार पर करें गेंदे के फूलों की सजावट 

यदि आप घर के प्रवेश द्वार के पास गेंदे का पौधा लगाती हैं तो ये वास्तु में बहुत शुभ माना जाता है। यदि आप यह पौधा नहीं लगा सकती हैं तो आप इसके ताजे फूलों की तोरण बनाकर घर के मुख्य द्वार पर जरूर लगाएं।

मुख्य द्वार पर गेंदे के ताजे फूलों का तोरण बाहर से आने वाली सकारात्मक ऊर्जा को घर में प्रवेश करने में मदद करता है और नकारात्मक ऊर्जा को दूर भगाता है। आप गेंदे के फूलों के साथ आम के पत्तों का तोरण बना सकती हैं।  

इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: घर में बंधनवार या तोरण लगाते समय वास्तु की इन बातों का रखें ध्यान, आएगी सुख समृद्धि

वास्तु के अनुसार गेंदे के पौधों की सही संख्या 

ऐसा माना जाता है कि यदि आप किसी एक तरह के पौधे घर में विषम संख्या में लगाती हैं तो ये आपके लिए ज्यादा शुभ होते हैं। गेंदे के पौधे 3, 5, 7 या 9 की संख्या में लगाएं। इससे यह पौधे घर के लिए पूर्ण खुशहाली को आकर्षित करते हैं। इसके साथ ही इस पौधे को हमेशा अच्छी रौशनी वाली जगह में रखने की सलाह भी दी जाती है। 

यदि आप घर में गेंगे का पौधा लगाते समय इससे जुड़े वास्तु नियमों का पालन करती हैं तो घर में सदैव खुशहाली बनी रहती है और समृद्धि आती है। 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images: Freepik.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।