मकर संक्रांति का पर्व इस बार 14 को नहीं बल्कि 15 जनवरी को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार जब सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तो इसे मकर संक्रांत कहा जाता है। इस पर्व के दिन रंगोली का एक अलह महत्व होता है।
इस दिन की शुरुआत करते समय लोग सुबह-सुबह नहा कर सबसे पहले अपने घर के आंगन में रंगोली बनाते हैं, क्योंकि रंगोली एक शुभ कार्य का प्रतीक होता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मकर संक्रांति के कुछ ऐसे आसान रंगोली डिजाइन बताने वाले हैं, जिसे बनाने में आपको बिल्कुल समय नहीं लगेगा।
अगर आपके पास लकड़ी का इस तरह का गोल डिजाइन नहीं है, तो आप इसकी जगह थाली का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस तरह पतंग का रंगोली डिजाइन बनाना बेहद आसान होता है। आप बोतल या छन्नी की मदद से रंग भर सकती है। (5 मिनट में बनाएं दिए वाली रंगोली डिजाइन)
पतंग का डिजाइन बनाने के लिए आपको स्केल की जरूरत होगी। सबसे पहले आप चॉक या पेंसिल की मदद से जमीन पर रंगोली डिजाइन बनाएं इसके बाद रंगोली रंग भरें।
इसे भी पढ़ें- Thai Pongal Rangoli Designs: थाली और बोतल की मदद से इस तरह बनाएं आसान रंगोली डिजाइन, नहीं फैलेगा रंग
इसके लिए सबसे पहले आपको चौकोर आकार का टिफिन का ढक्कन लेना है। आप चाहें तो इसकी जगह स्केल का यूज कर सकती हैं। लेकिन ढक्कन की मदद से इसे बनाना और भी ज्यादा आसान है। इस तरह का रंगोली डिजाइन आप छत के किनारों या अपने घर द्वार पर बना सकती हैं। ध्यान रखें की पहले आप चॉक की मदद से डिजाइन बनाएं।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें- Rangoli Designs for Mattu Pongal 2024: मट्टू पोंगल पर 30 मिनट में बनाएं ये रंगोली डिजाइन, देखकर हर कोई करेगा तारीफ
इसके लिए घर में पड़े पुराने डिब्बों का किनारा यूज कर सकते हैं। पहले आपको बीच में डिब्बे को काट लेना है और किनारा छोड़ देना है। इसके लिए आपको चॉक की भी जरूरत नहीं होगी। सीधा आप रंग भरें। इसे बनाने में आपको बिल्कुल समय नहीं लगेगी। अगर आपके पास समय की कमी है, तो यह रंगोली डिजाइन आपके लिए बेस्ट हैं।
अपने हिसाब से आप किसी भी तरह के रंगोली कलर का इस्तेमाल आप कर सकती हैं। (घर के मुख्य द्वार पर बनाएं ये रंगोली डिजाइंस)
अगर आप बिल्कुल सिंपल और छोटी रंगोली डिजाइन ढूंढ रही हैं, तो इससे अच्छा डिजाइन आपके लिए और कोई नहीं हो सकता। अगर आपको रंगोली बनाने नहीं आती है, तो आपको हैप्पी मकर संक्रांति लिखने में मुश्किल हो सकती हैं। इसलिए आप बोतल की मदद से इस डिजाइन को बना सकती हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- simple_rangoli, Insta, Youtube
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।