रक्षाबंधन पर भाई के लिए घर पर बनाना चाहती हैं राखी, ये 5 Unique DIY स्टाइल आ सकते हैं काम... हर कोई करेगा तारीफ

भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। यह त्यौहार भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई में राखी बांधती है। अगर आप अपने भाई के लिए अनोखी और प्यारी राखियां घर पर ही बनाने का सोच रही है, तो नीचे बताए गए तरीके से स्टाइलिश राखियां बना सकती हैं।
Easy Rakhi making ideas

भाई-बहन का प्रिय त्योहार इस साल 9 अगस्त को मनाया जा रहा है। इस दिन बहन अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई उनकी रक्षा करने का वादा करते हैं। छोटी हो या बड़ी सभी बहनें बाजार से अपने भाई के लिए सुंदर से सुंदर राखी खरीद कर लाती हैं। बाजार में चारों-तरफ रंग-बिरंगी और एक से बढ़कर मोतियों से जड़ी हुई राखियां सजी हुई नजर आती है। हालांकि ये राखियां देखने में जितनी सुंदर उतना रेट भी उतना ही महंगा होता है। अब ऐसे में कई बार ऐसा होता है कि पसंद की गई राखी का रेट इतना ज्यादा होता है कि हम दुकान से वापस चले आते हैं। बता दें कि ऐसे में आप घर पर अपने मन-मुताबिक राखी बनाकर तैयार कर सकती हैं। इन्हें बनाने में न केवल कम पैसे बल्कि अपने मनपसंद की राखी बना सकती हैं। आमतौर पर लोगों को ऐसा लगता है कि राखी बनाना झंझट का काम है। लेकिन आपको बता दें कि आप इन्हें घर में मौजूद चीजों की मदद से बना सकती हैं।

इस लेख में हम आपको 5 ऐसे Unique DIY स्टाइल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो न 10-15 मिनट में बन जाएंगी बल्कि हर कोई तारीफ करने नहीं थकेगा। नीचे जानिए बनाने का तरीका-

कार्डबोर्ड से बनाएं राखी

how to make rakhi with cardboard

अगर आपके घर में कार्डबोर्ड रखा है, तो बता दें कि इसकी मदद से मनपसंद राखी बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले कार्डबोर्ड को अपने मनपसंद स्टाइल या डिजाइन के हिसाब से इसे काट लें। काटने के बाद कार्डबोर्ड आकृति पर रंग भरें। अब इसे सूखने के लिए छोड़ दें। सूख जाने के बाद डिजाइन के पीछे रिबन को ग्लू से पेस्ट करें। अब ड्रायर से इसे सुखा लें। सुखाने के बाद आप चाहे तो इस पर स्पार्कल या छोटे मोती, चमकीले सितारे या स्टोन चिपकाएं। साथ ही कुछ देर बाद रिबन लेकर उसे कार्डबोर्ड के पीछे गोंद से चिपका दें।

इसे भी पढ़ें-How to Reuse Old Rakhi in Hindi: पुरानी राखियों को न समझें बेकार, ऐसे करें इस्तेमाल

मोती और बटन से बनाएं राखी

how to make rakhi at home

दूसरा तरीका, आप राखी को मोती और बटन की मदद से बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले धागे में अपनी पसंद के रंग-बिरंगे मोती और कुछ छोटे बटन एक के बाद एक पिरोकर माला की तरह बनाएं। आप इसे अपने हिसाब से अलग-अलग पैटर्न में लगा सकती हैं। इसके अलावा आप चाहे तो मोती और बटन को रिबन या चौड़े धागे के कलावे पर चिपका भी सकती हैं। इसके बाद धागे के दोनों सिरों पर गांठ बांध दें।

कलावा और डोरी से बनाएं

how to make rakhi with kalawa

तीसरा तरीका, घर में मौजूद कलावा की मदद से भी खूबसूरत राखी बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले कलावा के तीन-चार धागों को एक साथ लें। अब इन्हें चोटी की तरह आपस में गूंथ लें। साथ ही कुछ रंग-बिरंगे धागों की भी एक चोटी बना लें। अब इन चोटियों को कलावा की बनी चोटी को बीच में रखें और उसके दोनों तरफ रंगीन डोरियों की बनी चोटी को गोंद या मजबूत धागे से जोड़ दें। राखी को और सुंदर बनाने के लिए बीच में मोती या एक छोटा फूल या कोई स्टोन लगा सकती हैं।

फोटो वाली राखी बनाने का तरीका

चौथा तरीका, अगर आप इस रक्षाबंधन अपने भाई के लिए कस्टमाइज राखी बांधना चाहती हैं, तो बता दें कि इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने के बजाय घर पर इसे बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने भाई की पसंदीदा तस्वीर को एक छोटे गोल या चौकोर आकार में काट या बनवा लें। अब एक छोटा कार्डबोर्ड का टुकड़ा लेकर उस पर इसे पेस्ट कर दें। इसके बाद कार्डबोर्ड के चारों ओर छोटे-छोटे स्टोन चिपकाकर उसे डेकोरेट करें। इसके बाद इसके पीछे मोटा और मजबूत धागा पेस्ट करें।

ऊन से बनाएं राखी

how to make rakhi with wool

रक्षाबंधन पर आप अपने भाई के लिए ऊन से बनी राखी भी बांध सकती हैं। इसे बनाने के लिए अपनी पसंद के दो या तीन रंगों की ऊन लें। अब ऊन को अपनी उंगलियों पर लपेटकर एक गोलाकार या चौकोर आकार दें। अपने मनपसंद आकार के देने के बाद बीच में धागा बांध कर एक सुंदर फूल का आकार दें। इसके बाद इस पर छोटे-छोटे मोती, सितारे या स्टोन चिपकाएं। आखिर में इस फूल को रिबन या कलावा पर गोंद की मदद से चिपका दें।

इसे भी पढ़ें-जानिए राखी बनाने के 5 आसान तरीके

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP