Makar Sankranti 2025 Daan: मकर संक्रांति पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, सदैव बनी रहेगी खुशहाली

मकर संक्रांति के दिन दान-पुण्य करना विशेष रूप से फलदायी माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि यदि आप इस दिन अपनी राशि के अनुसार सही चीजों का दान करते हैं तो इसका पूर्ण फल मिलता है।
image

मकर संक्रांति का पर्व भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन सूर्य धनु राशि से बाहर निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। यही नहीं इसी दिन सूर्य उत्तरायण भी हो जाते हैं। इसकी वजह से सूर्य की दिशा में तो बदलाव होता ही है और प्रकृति और मौसम में भी बदलाव देखने को मिलता है। मकर राशि में परिवर्तन करने की ही वजह से इस पर्व को मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है और इसे धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भी बेहद खास माना जाता है। इस दिन का महत्व विशेष रूप से पवित्र नदियों में स्नान करने और दान-पुण्य करने के लिए बहुत ज्यादा होता है। ऐसा माना जाता है कि मकर संक्रांति के दिन किया गया कुछ चीजों का दान आपके जीवन में समृद्धि लाने में मदद करता है। यदि आप इस दिन अपनी राशि को ध्यान में रखते हुए सही चीजों का दान किसी जरूरतमंद को करते हैं तो इसके दोगुने लाभ हो सकते हैं। वैसे तो मकर संक्रांति के दिन मुख्य रूप से उड़द दाल से बनी खिचड़ी का दान किया जाता है, लेकिन इस दिन राशि को ध्यान में रखते हुए अन्य कई चीजों का दान भी बहुत शुभ होता है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें इसके बारे में विस्तार से।

मेष राशि

what to donate on makar sankranti for prosperity

मकर संक्रांति के दिन यदि मेष राशि के लोग किसी जरूरतमंद को काले तिल के साथ मूंगफली और गुण का दान करेंगे तो उनके लिए बहुत शुभ हो सकता है। यदि आपके जीवन में लंबे समय से कोई भी समस्या चली आ रही है तो तो इस दिन खिचड़ी का दान अवश्य करें।

वृषभ राशि

वृष राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन सफेद चीजों का दान करने की सलाह दी जाती है। वृषभ राशि का संबंध चंद्रमा से है और यदि आप इस दिन सफ़ेद अनाज या सफेद वस्त्रों का दान करेंगे तो आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। इस दिन आप यदि दूध, दही, चावल या सफ़ेद तिल का दान करते हैं तो वो भी आपके लिए शुभ होगा।

इसे जरूर पढ़ें: Makar Sankranti Snan Daan Muhurat 2025: इस साल मकर संक्रांति पर स्नान-दान का शुभ मुहूर्त क्या है? इस दिन क्यों बनाई जाती है खिचड़ी, जानें इस पर्व से जुड़े कई रहस्य

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को मकर संक्रांति के दिन कंबल और मूंग दाल के साथ चावल का दान करने की सलाह दी जाती है। यदि आपकी नौकरी में लंबे समय से समस्याएं चली आ रही हैं तो आपको कंबल का दान किसी जरूरतमंद को अवश्य करना चाहिए।

कर्क राशि

donate these things on khichdi

कर्क राशि के लोग यदि मकर संक्रांति के दिन चांदी से बनी किसी चीज या सफ़ेद अनाज जैसे चावल का दान करते हैं तो उनके जीवन में शुभता बनी रहती है। आपको इस दिन सफ़ेद तिल हुए मुरमुरे का दान करने की भी सलाह दी जाती है। इस दिन यदि आप दाल चावल मिलाकर को इस दिन चावल, चांदी और सफेद तिल का दान करना चाहिए। ऐसा करने से रोजगार में आ रही अड़चनों से राहत मिलेगी और दान का फल कई गुना बढ़ जाएगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए मकर संक्रांति के दिन गेहूं का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन आप यदि गेहूं के साथ अन्य अनाजों का दान करते हैं तो ये और ज्यादा शुभ माना जाता है। आपके लिए खिचड़ी के दिन दाल और चावल की खिचड़ी का दान करना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें:Makar Sankranti Effects On Zodiac Signs: मकर संक्रांति 14 जनवरी के दिन सूर्य करेंगे मकर राशि में प्रवेश, जानें सभी राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी, कंबल और वस्त्रों का दान करने की सलाह दी जाती है। ऐसा करने से आपके जीवन में खुशहाली बनी रहती है और समृद्धि के द्वार खुल सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के लोग मकर संक्रांति के दिन सफेद रंग की वस्तुएं जैसे शक्कर और कंबल का दान करें। इससे दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी और जीवन में सुख और समृद्धि का आगमन होगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों को मकर संक्रांति के दिन लाल अनाज का दान करने की सलाह दी जाती है। इस दिन आप मसूर की दाल का दान कर सकते हैं। इस दिन आप किसी जरूरतमंद को लाल रंग के कपड़े का दान करें। यह दान आपके जीवन में खुशहाली लाने में मदद करता है और व्यापार में तरक्की दिलाने में मदद करता है।

धनु राशि

धनु राशि के लिए मकर संक्रांति का दिन बाहर खास महत्व रखता है। इस दिन यदि आप जरूरतमंदों को पीले कपड़ों का दान करेंगे और गुड़ के साथ तिल का दान करते हैं तो आपके लिए बहुत शुभ होगा।

मकर राशि

donate black urad dal

मकर राशि के लोगों को मकर संक्रांति के दिन मुख्य रूप से काली उड़द दाल का दान करने की सलाह दी जाती है। आप इस दिन उड़द दाल और चावल की खिचड़ी का दान भी कर सकते हैं। इस दिन आप जरूरतमंदों को काले कंबल का दान भी कर सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि को शनि की राशि कहा जाता है और इस दिन काली चीजों का दान करना फलदायी माना जाता है। आप इस दिन काले तिल का दान करें और जरूरतमंदों को दान में कंबल या ऊनी कपड़े दें। इससे आपके जीवन में कई शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों को मकर संक्रांति के दिन दाल-चावल और फलों का दान करना चाहिए। आप जरूरतमंदों को इस दिन चने की दाल और चावल का दान भी कर सकते हैं। वहीं आपको इस दिन काले वस्त्रों का दान करने की भी सलाह दी जाती है।

यदि आप मकर संक्रांति के दिन अपनी राशि के अनुसार दान करते हैं तो आपको इसके कई शुभ प्रभाव हो सकते हैं और कार्यों में सफलता के योग भी बन सकते हैं।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। इससे जुड़े किसी भी सवाल के लिए हमें कमेंट बॉक्स में लिखें।

Images:freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • मकर संक्रांति के दिन पानी में क्या डालकर स्नान करने का महत्व है?

    मकर संक्रांति के दिन पानी में काले तिल डालकर नहाना चाहिए क्योंकि इससे पितृ दोष दूर होता है और सूर्य देव प्रसन्न हो जाते हैं।
  • मकर संक्रांति पर हमें कौन सा रंग नहीं पहनना चाहिए?

    मकर संक्रांति के दिन हमें काले और लाल रंग के वस्त्र पहनने से बचना चाहिए।