भोले बाबा यानि भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए महाशिवरात्री बहुत बड़ा पर्व है। भगवान शिव के भक्त महाशिवरात्रि के पर्व को बड़ी ही धूमधाम से मनाते हैं। 21 फरवरी के दिन पड़ने वाली इस महाशिवरात्रि की तैयारियां अभी से चल रही हैं। जी हां सोमवार को भगवान शिव का दिन माना जाता है क्योंकि इसका संबंध उनके सिर पर विराजमान चंद्रमा से है, इसी वजह से उन्हें सोमनाथ भी कहा जाता है।
यूं तो भगवान शिव को एक लोटे जल से भी प्रसन्न किया जा सकता है और सच्चे मन से भोलेनाथ की पूजा करने से व्यक्ति को जीवन के सारे कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। जी हां व्यक्ति को कोई भी कष्ट हो भोलेनाथ की शरण में जाने से सबसे छुटकारा मिल जाता है। लेकिन शिवरात्रि के दिन भगवान शिव पर जल, दूध, भांग, शहद, केसर, दही, चंदन आदि चीजें अर्पित की जाती है। भोलेनाथ की पूजा में शिवलिंग अभिषेक और उन पर अर्पित करने वाली इन चीजों का अपना महत्व होता है। आइए जानें शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर किन चीजों को अर्पित करके आप भोले नाथ से कौन से वरदान ले सकती हैं।
जैसे कि आप सभी जानती हैं कि भोले नाथ जल से बहुत प्रसन्न होते हैं। इसलिए शिवरात्रि के दौरान सुबह शिवालय में जाकर मंत्रों के उच्चारण करते हुए शिवलिंग पर जल अर्पित करें। इससे मनुष्य का स्वभाव शांत होता है।
इसे जरूर पढ़ें:महाशिवरात्रि में पढ़ेंगी शिव चालीसा तो भोलेनाथ देंगे ये वरदान
भारतीय शास्त्रों में बिल्वपत्र को भगवान शंकर की तीसरी आंख बताई गई है। उन्हें यह बहुत प्रिय है, अगर पूजा करने में बिल्वपत्र का प्रयोग किया जाए तो भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही शिव जी का प्रिय बेलपत्र गंभीर बीमारियों से भी आपको छुटकारा दिला सकता है। अगर आप लंबे समय से किसी बीमारी से परेशान हैं और हर इलाज नाकाम हो रहा है तो अब आपकी ये बीमारी बेलपत्र के प्रयोग से खुद ब खुद दूर हो जाएगी।
महादेव का शक्कर से अभिषेक करने से सुख और समृद्धि बढ़ती है। ऐसा करने से मनुष्य के जीवन से दरिद्रता चली जाती है। अगर आप भी दरिद्रता को दूर करना चाहती हैं तो इस महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर शक्कर जरूर चढ़ाएं।
शिव-शंकर को दूध अर्पित करने से हेल्थ हमेशा अच्छी रहती है और बीमारियां से बची रह सकती हैं। शिवजी को जल्द ही प्रसन्न के लिए शिवलिंग पर प्रतिदिन गाय का कच्चा दूध चढ़ाना चाहिए। गाय को माता माना गया है अत गौमाता का दूध पवित्र और पूजनीय है। इसे शिवलिंग पर चढ़ाने से महादेव श्रद्धालु की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
भोलेनाथ को शहद चढ़ाने से हमारी वाणी में मिठास आती है। और अगर किसी को टी. बी. या डायबिटीज की समस्या परेशान कर रही है तो उसे शिवलिंग पर शहद अर्पित करना चाहिये। ऐसा करने से उसे राहत मिलती है।
भोले बाबा को दही चढ़ाने से स्वभाव गंभीर होता है और जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं!
भोले बाबा को केसर भी काफी प्रिय है। अगर आप शिवरात्रि को शिवलिंग पर केसर वाला दूध चढ़ाएंगे तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी और आपकी शादी जल्द होगी। इसके अलावा शिवलिंग पर केसर अर्पित करने से हमें सौम्यता मिलती है।
इसे जरूर पढ़ें:शिवलिंग की पूजा करते वक्त न करें ये गलतियां
भगवान शंकर पर घी अर्पित करने से हमारी शक्ति बढ़ती है। तो इस महाशिवरात्रि अपनी कमजोरी को दूर करने और ताकत बढ़ाने के लिए शिवलिंग पर जल जरूर चढ़ाएं।
शिव को भांग चढ़ाने से हमारी कमियां और बुराइयां दूर होती हैं। जी हां शिव जी को भांग सबसे ज्यादा प्रिय है। आप शिवलिंग पर भांग का लेप या फिर भांग की पत्तियां चढ़ा सकते हैं। इससे आपके जीवन से निगेटिविटी और कोई भी बुरा साया होगा वह चला जाएगा। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।