Longest Railway Tunnel in the World: क्या आपने कभी सोचा है कि क्या जब आप किसी ट्रेन में बैठे हो और आपको पेड़-पौधे और ऊंचे पहाड़ के बजाय पानी या लोहे की दीवार नजर आए। जी हां, लोहे की टनल के बीच में चलती हुई ट्रेन। सोचिए जब आप ट्रेन की खिड़की से बाहर झांक रहे हैं और आसमान नहीं, बल्कि सैकड़ों फीट नीचे समंदर की अंधेरी गहराई दिखाई दें। यकीनन आपको यह किसी साइंस फिक्सन की कहानी लग सकती है। लेकिन आपको बता दें कि यह कोई सीन नहीं बल्कि रियलिटी है, मॉर्डन इंजीनियरिंग का कमाल, जहां रेलगाड़ियां समंदर के नीचे सरपट दौड़ रही हैं। चलिए इस लेख में जानते हैं दुनिया में कहां हैं सबसे लंबी अंडरवॉटर रेलवे टनल्स, जिनके बारे में केवल कुछ लोगों को है पता।
गोथर्ड बेस टनल, स्विट्जरलैंड - 57.09 किमी
साल 2016 में खुला गॉथर्ड बेस टनल, स्विस आल्प्स के नीचे से गुजरता है। यह टनल यूरोप के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों को एक-दूसरे से जोड़ने का काम करता है। जोड़ता है और फिलहाल ये दुनिया की सबसे लंबी रेल सुरंग है। इस टनल के बनने का कार्य 1999 में शुरू हुआ और 12 साल में पूरा हुआ था।
इसे भी पढ़ें-Places Near Atal Tunnel: अटल टनल के आसपास में स्थित हैं ये शानदार और हसीन जगहें, नजारे देख खुशी से झूम उठेंगे
सेइकान टनल, जापान – 53.85 किलोमीटर
सेइकान टनल जापान के होन्शू और होक्काइडो द्वीपों को जोड़ती है। वहीं यह त्सुगारू जलडमरूमध्य के नीचे से होकर गुजरती है। यह दुनिया की सबसे लंबी अंडरवॉटर रेलवे टनल है। इस टनल को बनाने का कार्य सन् 1971 में शुरू हुआ था,इसे तैयार होने में कुल 17 साल लगे थे। यह टनल भूकंप, सुनामी और तूफानों को झेलने में सक्षम है। इसमें विशेष वेंटिलेशन सिस्टम, वाटर प्रूफिंग और सिक्योरिटी शेल्टर बनाए गए हैं। साथ ही इसमें दो रेल ट्रैक्स हैं एक मालगाड़ियों और एक पैसेंजर ट्रेनों के लिए।
चैनल टनल- 50.45 किलोमीटर
चैनल टनल ब्रिटेन के डोवर और फ्रांस के कैलाइस को जोड़ती है। बता दें कि यह टनल इंग्लिश चैनल के नीचे से होकर गुजरती है। इसकी कुल लंबाई 50.45 किलोमीटर, साथ ही समंदर से नीचे इसका हिस्सा लगभग 37.9 किलोमीटर नीचे है। यह दुनिया की सबसे लंबी अंडरवॉटर सेक्शन वाली टनल है।
युलहियॉन टनल, दक्षिण कोरिया - 50.3 किलोमीटर
युलहियॉन टनल दक्षिण कोरिया में Suseo और Pyeongtaek शहरों को जोड़ती है। यह टनल सुरंग साउथ कोरिया के गियोंगी प्रांत में स्थित है। बता दें कि इस टनल को हाई स्पीड ट्रेनों के लिए बनाया गया है। इसकी कुल लंबाई 50.3 किलोमीटर है। वहीं इस टनल का निर्माण साल 2016 में पूरा हुआ था। यह दक्षिण कोरिया की और एशिया की सबसे लंबी रेलवे टनल मानी जाती है।
इसे भी पढ़ें-क्या सच में शिमला की बड़ोग सुरंग में आज भी है भूतों का साया?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit-Google, FREEPIK
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों