‘लाडो 2’ फेमस एक्ट्रेस पलक जैन की तपस्वी मेहता से हुई शादी, देखिए शादी के फक्शंन की अंदर की तस्वीरें

‘लाडो 2’ टीवी सीरियल की फेमस एक्ट्रेस पलक जैन ने तपस्वी मेहता से शादी कर ली है।

palak jain married tapasvi mehta

‘लाडो 2’ टीवी सीरियल की फेमस एक्ट्रेस पलक जैन नेतपस्वी मेहता से शादी कर ली है। 24 वर्षीय पलक जैन कई टीवी शो में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की भूमिका में नजर आ चुकी हैं। पलक जैन ने तापसी मेहता से शादी की है जो पॉपुलर टीवी सीरियल ‘परवरिश’ में चाइल्ड आर्टिस्ट की भूमिका में नजर आ चुके हैं।

पलक जैन और तपस्वी मेहता शादी

एक्ट्रेस पलक जैन शादी के लाल रंग और सफेद रंग के लहंगे में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं तपस्वी सफेद रंग के शेरवानी में नजर आ रहे हैं। पलक और तापसी ने फैमली और काफी करीब दोस्तों के बीच अपनी शादी की। इस शादी में इंडस्ट्री के गिने चुने लोगों को देखा गया जिसमें कुणाल जयसिंह, मानव गोहिल, श्वेता कावत्रा, रोहन शाह और यातीन मेहता भी शामिल हुए।

palak jain married tapasvi mehta

पलक जैन की शादी की रस्मों को बड़ी धूम धाम से सेलिब्रेट किया गया।

ये भी जरूर पढ़ें: टीवी की ये एक्ट्रेसेस मना रही हैं शादी के बाद पहला वेलेंटाइन डे

palak jain married tapasvi mehta

मुंबई में नहीं की शादी

एक मीडिया हाउस की रिपोर्ट के अनुसार मुंबई छोड़ इंदौर में शादी करने के पीछे पलक जैन ने खुलासा किया कि वह नहीं चाहती थी कि वह मुंबई में शादी करें। उनका कहना था, “इंदौर मेरा होमटाउन है और दूसरी बात मैं चाहती थी कि लोग दो दिन का हॉलीडे मनाने यहां आए। मैं नहीं चाहती थी कि कोई अपने काम का स्ट्रेस लेकर यहां आए।“

ये भी जरूर पढ़ें: दीपिका पादुकोण से शादी करके ऐसा महसूस करते हैं रणवीर सिंह

palak jain married tapasvi mehta

पलक जैन हनीमून

पलक जैन और तपस्वी मेहता शादी के बाद हनीमून के लिए न्यूजीलैंड जाएंगे। जल्द ही इस कपल की न्यूजीलैंड में हनीमून की तस्वीरें देखने को मिलेंगी।

inside

यहां बता दें कि पलक जैन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। 6 साल की उम्र में ही उन्होंने कर्मशियल एड में काम करना शुरू कर दिया था। टीवी शो के अलावा पलक फिल्म ‘पहेली’ में भी चाइल्ड आर्टिस्ट की भूमिका में नजर आ चुकी हैं। आखिरी बार उन्हें सीरियल 'लाडो 2' में देखा गया था।

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP