Close
चाहिए कुछ ख़ास?
Search

    दीपिका पादुकोण से शादी करके ऐसा महसूस करते हैं रणवीर सिंह

    दीपिका पादुकोण से शादी करने के बाद रणवीर सिंह कुछ ऐसा महसूस करते हैं जिसे जानने के बाद आपको भी हैरत होगी।
    author-profile
    • Kirti Jiturekha
    • Editorial
    Updated at - 2019-02-08,17:30 IST
    Next
    Article
    deepika ranveer singh married life

    दीपिका पादुकोण से शादी करने के बाद रणवीर सिंह कुछ ऐसा महसूस करते हैं जिसे जानने के बाद आपको भी हैरत होगी। शादी से पहले रणवीर सिंह हमेशा दीपिका पादुकोण की तारीफ किया करते थे और शादी के बाद भी वो दीपिका की तारीफ करते हुए थकते नहीं हैं। साल 2018 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए और इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को खूब इंजॉय कर रहे हैं। 

    दीपिका-रणवीर हाल ही में अपने हनीमून से वापस भी लौटे हैं और अब अपने-अपने वर्क कमिटमेंट्स को पूरा करने में जुटे हुए हैं लेकिन एक-दूसरे के बारे में बात करने का कोई भी मौका ये हाथ से नहीं जाने देते हैं। फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में रणवीर ने दीपिका को लेकर कई खुलासे किए हैं। रणवीर ने बताया कि दीपिका पादुकोण से शादी करने के बाद उन्हें कैसा महसूस होता है। 

    deepika ranveer singh married life

    दीपिका हैं बहुत सिंपल 

    रणवीर सिंह का कहना है कि दीपिका पादुकोण बहुत घरेलू और सिंपल हैं। रणवीर ने दीपिका की तारीफ करते हुए खुलासा किया, “दीपिका एक घरेलू लड़की है और मुझको उसकी ये बात बहुत पसंद हैं। उससे कोई भी अगर दो मीठी बातें कर ले तो वो उससे काफी इम्प्रेस हो जाती है। वो बहुत सीधी है।“ 

    Read more: दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नेंसी को लेकर तोड़ी चुप्पी

    इमोशनल कर देगा रणवीर का ये वीडियो 

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by ℬollywood (@bollysfitoor) onDec 29, 2018 at 10:01am PST

     

    रणवीर सिंह ने दीपिका के बारे में कुछ ऐसा कहा कि वो अपनी आंखों के आंसू बहने से रोक नहीं पाईं। रणवीर सिंह ने कहा, “मुझे फिल्म में मेरी रानी मिली हो या नहीं लेकिन मुझे असल जिंदगी में मेरी रानी जरूर मिल गई है।" 

    deepika ranveer singh married life

    दीपिका का पति बनना खुशनसीब इंसान होना 

    रणवीर सिंह का कहना है, “मैं खुद को दुनिया का सबसे खुशनसीब इंसान समझता हूं कि मेरी शादी दीपिका के साथ हुई है। शादी के बाद मुझको लगता है कि मैं लाखों में एक हूं जिसको दीपिका ने पसंद किया। इससे अच्छा और क्या हो सकता है।“ रणवीर के इस बयान को सुनने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि वो दीपिका की बहुत इज्जत करते हैं। मौका मिलने पर वो अपनी पत्नी की जम कर तारीफ करते हैं।

    Recommended Video

    Disclaimer

    आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

    बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

    Her Zindagi