लॉकडाउन में खुशी कपूर बनीं फोटोग्राफर, बहन जाह्नवी कपूर का घर पर किया फोटोशूट

लॉकडाउन में बाहर जाने पर पाबंदी है ऐसे में फिल्मों की शूटिंग से लेकर ग्लैमर फोटोशूट जैसी तमाम चीजों पर फिलहाल रोक लगी हुई। इस बीच पॉपुलर बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने घर पर ही फोटोशूट कराया और उनके लिए फोटोग्राफर बनीं बहन खुशी कपूर। इस फोटो में जाह्नवी कपूर अपने पेट डॉग पांडा के साथ नजर आ रही हैं। इसमें जाह्नवी कपूर ने एक फ्लोरल प्रिंट वाली ड्रेस पहनी हुई है और वह इसमें काफी खूबसूरत लग रही हैं।
जाह्नवी कपूर ने घर पर कराया फोटोशूट
View this post on Instagram
दिलचस्प बात ये है कि जाह्नवी कपूर ने इसमें कोई मेकअप नहीं किया है। चूंकि जाह्नवी कपूर इस तस्वीर में पूरी तरह से नेचुरल लुक चाहती थीं, इसीलिए उन्होंने यहां किसी तरह के कॉस्मेटिक्स यूज नहीं किए और ना ही इस तस्वीर में कोई फिल्टर यूज किया गया है। लॉकडाउन में अपनी फैमिली के साथ खुशी कपूर अच्छा वक्त बिता रही हैं और यही खुशी उनके चेहरे पर भी नजर आ रही है।
इसे जरूर पढ़ें: जाह्नवी कपूर ने ऐश्वर्या राय के 'उमराव जान' के गाने पर डांस वाला वीडियो शेयर किया, आप भी देखिए
एक और तस्वीर में जाह्नवी कपूर अपने पेट के साथ क्यूट अंदाज में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में जाह्नवी कपूर व्हाइट ड्रेस पहनी हुई हैं और अपने पेट पांडा को गोद में उठाए हुए हैं।
इसे जरूर पढ़ें: जाह्नवी कपूर ने अपने इमोशनल नोट में क्या लिया है मां श्रीदेवी के बारे में, आप भी पढ़ें
छोटी चीजों की समझी अहमियत

जाह्नवी कपूर को इस समय ना सिर्फ घर पर रिलैक्स करने का मौका मिल रहा है, बल्कि इस लॉकडाउन में उन्हें छोटी चीजों की अहमियत भी समझ में आई है। हाल ही में जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने अपनी लर्निंग्स के बारे में बताया था।'
पूरा कर रही हैं पेंटिंग का शौक
View this post on Instagram
Self isolation productivity 🌈🖼🍍 #ilovepineapple #stayhomestaysafe #fightcorona
जाह्नवी कपूर को पेंटिंग करना पसंद है, लेकिन अपनी व्यस्तता के चलते वह इसके लिए मुश्किल से ही वक्त निकाल पाती थीं। अब लॉकडाउन में उनके पास भरपूर समय है, जब वह अपने मन की चीजें कर सकती हैं। इसीलिए जाह्नवी कपूर क्वारंटाइन में अपनी मनपसंद पेंटिंग्स बना रही हैं।
जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर बिता रही हैं क्वालिटी टाइम

जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर न्यूयॉर्क पढ़ाई करने के लिए गई थीं। लेकिन कोरोना वायरस के इन्फेक्शन के चलते वह भारत वापस लौट आईं। खुशी कपूर अब अपनी बहन जाह्नवी कपूर के साथ लॉकडाउन में क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। हाल ही में जाह्नवी कपूर ने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें खुशी कपूर जाह्नवी कपूर के बाल कंघी करते हुए नजर आती हैं। दोनों बहनें लॉकडाउन में अपनी दिलचस्प पोस्ट शेयर करती रहती हैं।
अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर की गुंजन सक्सेना, दोस्ताना 2 और रूही आफ्जा जैसी फिल्मों आने वाले वक्त में रिलीज होंगी, जिनका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
Image Courtesy: Instagram(@janhvikapoor), pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।