जाह्नवी कपूर ने ऐश्वर्या राय के 'उमराव जान' के गाने पर डांस वाला वीडियो शेयर किया, आप भी देखिए

जाह्नवी कपूर को बॉलीवुड में डेब्यू किए ज्यादा वक्त नहीं हुआ है, लेकिन अपनी एक्टिंग स्किल्स और स्टाइलिश अंदाज की वजह से वह अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। जब से लॉकडाउन हुआ है, तब से जाह्नवी कपूर घर में ही क्वारंटाइन में हैं। लेकिन घर पर रहते हुए भी वह अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके चर्चा में बनी हुई हैं। फिलहाल जाह्नवी कपूर ने अपना क्लासिकल डांस Video शेयर किया है, जो इस समय सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। 'उमराव जान' के गाने 'सलाम' पर ऐश्वर्या राय का डांस काफी ज्यादा पॉपुलर हुआ था। अब जाह्नवी कपूर का इसी गाने पर जबरदस्त डांस देखने को मिल रहा है।
ऐश्वर्या राय के 'सलाम' गाने पर जाह्नवी कपूर का डांस
View this post on Instagram
#missing the class room. But anywhere and everywhere can be a classroom no? 🌈
इस वीडियो में जाह्नवी के एक्सप्रेशन्स बहुत क्यूट लग रहे हैं और उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मैं अपने क्लासरूम को बहुत मिस कर रही हूं। लेकिन कहीं भी और किसी भी जगह को क्लासरूम बनाया जा सकता है, है ना?" जाह्नवी कपूर के इस वीडियो पर उन्हें ढेर सारे लाइक्स और फैन्स के कमेंट मिले हैं। आकांक्षा रंजन कपूर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'अति सुंदर', डायरेक्टर शरन शर्मा ने इस पर लिखा, लाइव कथक सेशन भी जल्द होना चाहिए।'
इसे जरूर पढ़ें: जाह्नवी कपूर ने अपने इमोशनल नोट में क्या लिया है मां श्रीदेवी के बारे में, आप भी पढ़ें

बहन खुशी कपूर के साथ बिता रही हैं वक्त
View this post on Instagram
फिलहाल जाह्नवी कपूर अपनी बहन खुशी कपूर के साथ घर पर वक्त बिता रही हैं। खुशी कपूर लॉकडाउन से पहले ही न्यूयॉर्क से मुंबई आ गई थीं। दोनों बहनें एक-साथ काफी एंजॉय कर रही हैं। जाह्नवी कपूर ने इस दौरान कई इमोशनल कर देने वाली पोस्ट लिखी हैं। खाने की अहमियत समझने के साथ जाह्नवी कपूर ने अपने पिता बोनी कपूर के स्नेह को भी महसूस किया है। इस वक्त में जाह्नवी कपूर अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी को भी बहुत मिस कर रही हैं।
इसे जरूर पढ़ें: जाह्नवी कपूर के ये स्टाइलिश लुक्स हैं बेहद खूबसूरत

जाह्नवी कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम वॉल पर लिखा है, 'लॉकडाउन से पहले मेरे पिता मेरा और खुशी का इंतजार किया करते थे कि हम मीटिंग या दोस्तों के घर से वापस आ जाएं। अब मैं उन्हें इंतजार करते नहीं देखती। जब भी मैं उठती हूं तो देखती हूं कि वह सोफा पर बैठे मुस्कुरा रहे होते हैं। मैंने यह महसूस किया कि मैं वैनिटी, हेल्थ और एंटरटेनमेंट के लिए जैसी चीजों के लिए बहुत लोगों पर निर्भर थी। रोजाना ट्रेवल करना, कार में और प्लेन में घूमना रोजमर्रा की जिंदगी बन गई थी और इसके बाद ये जरूरत बन गई।
लॉकडाउन ने कराया जिम्मेदारी का अहसास

जाह्नवी कपूर ने आगे लिखा, 'मैंने ये महसूस किया कि मेरे घर को मेरी जरूरत है। मैंने सीखा कि मुझे अपने लोगों के लिए जिम्मेदार होना चाहिए।' वर्क फ्रंट की बात करें, तो जाह्नवी कपूर करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म 'तख्त' में साथ नजर आएंगी, जिसमें रणवीर सिंह भी लीड रोल में नजर आएंगे।
इस फिल्म में आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, अनिल कपूर और भूमि पेडनेकर जैसे स्टार्स भी जाह्नवी कपूर के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा जाह्नवी कपूर रूही आफ्जा और गुंजन सक्सेना की बायोपिक फिल्म में भी नजर आएंगी।
Image Courtesy: Instagram(@janhvikapoor)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।