रिश्ते में इनसिक्योर फील करती हैं आप तो जाने इसके पीछे क्या है असली वजह

जब हम किसी से बहद प्यार करते हैं तो ऐसे में उसे लेकर कभी-कभी एक इनसिक्योरिटी पैदा होती है। दरअसल, जब हम किसी से बेहद प्यार करते हैं तो उसे संभालकर भी रखना चाहते हैं। ऐसे में उसे खोने का डर भी कहीं ना कहीं मन में रहता है। कुछ हद तक ऐसा होना बेहद सामान्य है। लेकिन जब यह बहुत अधिक बढ़ जाती है तो इससे रिश्ते में ही समस्याएं पैदा होने लगती हैं। ऐसे में उनकी आपसी बॉन्डिंग तो कमजोर होती ही है, साथ ही असुरक्षा भी शक की भावना में बदल जाती है और समस्याएं बहुत अधिक बढ़ने लगती हैं। कई बार कपल्स यह जानते हैं कि उनके बीच की असुरक्षा की भावना ही वास्तव में समस्या का कारण है और इसे दूर करके वह अपने रिश्ते को एक बार फिर से खुशहाल बना सकते हैं। लेकिन उन्हें इस बात का पता नहीं होता कि वास्तव में इस इनसिक्योरिटी के पीछे का कारण क्या है। जब तक आपको कारण का पता नहीं होगा तो आप उस असुरक्षा की भावना को दूर नहीं कर सकतीं। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे कारणों के बारे में बता रहे हैं, जिसके कारण उनके रिलेशन में इनसिक्योरिटी पैदा होती है-
आत्म-सम्मान की कमी
कई लोगों में लो सेल्फ-एस्टीम की समस्या होती है। ऐसे में वह खुद में अक्सर कमियां देखते हैं और इसका असर उनके रिश्ते पर भी पड़ता है। उन्हें लगता है कि उनमें कुछ कमियां हैं और इसलिए उनका पार्टनर उनसे दूर हो सकता है। ऐसे में वह अक्सर अपने पार्टनर व रिश्ते को संदेह की दृष्टि से देखते हैं और हमेशा ही एक असुरक्षा की भावना से जूझते हैं।
क्या करें- इस स्थिति में आप रिश्ते पर शक करने की जगह अपनी कमियों को दूर करने पर फोकस करें। जब आपको अपनी कमी के बारे में पता है और आप उसे अपनी ताकत बना लेती हैं तो फिर रिश्ते में असुरक्षा के लिए भी कोई जगह नहीं रहेगी।
इसे जरूर पढ़ें: रिश्ते में होती है इनसिक्योरिटी, ऐसे करें इसे हैंडल
बुरा अनुभव
कई बार ऐसा भी होता है कि आपने अतीत में अपने रिश्ते में धोखा खाया हो या फिर आपका अपने पुराने रिश्ते में एक बुरा अनुभव रहा हो, तो ऐसे में जब वह दोबारा किसी के साथ जुड़ते हैं, तब भी उनके मन में एक इनसिक्योरिटी रहती ही है। उन्हें अपने साथी को खोने का डर हमेशा रहेगा।
क्या होगा- इस स्थिति में सबसे बेहतर उपाय है कि आप अपने पार्टनर से खुलकर इस बारे में बात करें, इससे आपके मन का डर काफी हद तक निकल जाएगा।
इसे जरूर पढ़ें: खराब रिलेशनशिप आपकी सेहत बिगाड़ सकती हैं
बहुत अधिक निर्भरता
यह भी रिश्ते में इनसिक्योरिटी का एक बेहद महत्वपूर्ण कारण है। कभी-कभी लोग रिलेशनशिप में होने के बाद अपनी एक अलग पहचान खो देते हैं। एक समय में बाद वह अपने पार्टनर पर इतने अधिक निर्भर हो जाते हैं कि उनकी खुद की कोई पहचान नहीं रह जाती। इतना ही नहीं, उन्हे मन ही मन ऐसा लगने लगता है कि वह अपने पार्टनर के बिना कुछ भी नहीं है या फिर अगर उनके पार्टनर ने उन्हें छोड़ दिया तो ना जाने उनका क्या होगा। इस तरह के विचार रिश्ते में इनसिक्योरिटी को बढ़ावा देते हैं।
क्या करें- भले ही आप अपने पार्टनर से कितना भी प्यार करती हों, लेकिन अपनी पूरी दुनिया सिर्फ उन्हीं तक सीमित ना रखें और ना ही हर चीज के लिए उन पर निर्भर रहें। अपनी आईडेटिंटी और स्वतंत्रता से समझौता ना करें। यह ना व्यक्तिगत रूप से आपके लिए जरूरी है, बल्कि इससे आपके रिश्ते को भी फायदा ही पहुंचता है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।