होम डेकोर को स्पाइसअप करने के लिए यूं सजाएं फ्लावर पॉट

अगर आप अपने घर को और भी अधिक खूबसूरत बनाना चाहती हैं तो फूलों को रखने के लिए इस्तेमाल होने वाले फ्लावर पॉट को भी सजाएं। 

Mitali Jain
decorate your flower pot ideas ()

आज के समय में लोग अपने घरों को खूबसूरत बनाने के लिए प्लांटिंग का सहारा लेते हैं। घर में प्लांटिंग करने से एक नहीं, कई लाभ होते हैं। सबसे पहले तो यह आपके घर को खूबसूरत व चारों ओर हरियाली लाते हैं। इसके अलावा आपके घर की हवा को शुद्ध करते हैं। इसके अलावा अगर आप किचन में इस्तेमाल होने वाले स्पाइस और हर्ब्स अगर घर में उगाती हैं तो इससे आपकी जेब का खर्च भी बढ़ता है। घर में प्लांटिंग करने के लिए फ्लावर पॉट की जरूरत पड़ती है। वैसे तो यह फ्लावर पॉट यूं ही काफी सुंदर लगते हैं, लेकिन अगर आप अपने घर को और भी अधिक खूबसूरत बनाना चाहती हैं तो ऐसे में फ्लावर पॉट को डेकोरेट करना एक अच्छा आईडिया हो सकता है। आज हम आपको फ्लावर पॉट को डेकोरेट करने के कुछ आसान और बेहतरीन आईडियाज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप भी बेहद आसानी से अपना सकते हैं-

स्टोन्स की लें मदद

decorate your flower pot inside

अगर आप पौधे लगाने के लिए terra cotta flower pot की मदद ले रही हैं तो आप उसे बेहद ही खूबसूरत अंदाज में सजा सकती हैं। इसके लिए आपको छोटे-छोटे pebbles की जरूरत होगी। आप terra cotta flower potके उपर ग्लू चिपकाएं और लकड़ी और छोटे pebbles की मदद से एक खूबसूरत डिजाइन बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Fitness Tips: बीमारियों से रहना है दूर, तो ये 5 पौधे घर में जरूर लगाएं

करें पेंट

decorate your flower pot inside

अगर आप एक बेहद आसान तरीके से अपने फ्लावर पॉट का लुक बदलना चाहती हैं तो इसके लिए उन्हें पेंट करना एक अच्छा आईडिया हो सकता है। आप अपने फ्लावर पॉट को कई तरह से पेंट कर सकती हैं। मसलन, आप अलग-अलग फ्लावर पॉट पर एक ही कलर के डिफरेंट शेड्स से पेंट करें। इसके अलावा आप फ्लावर पॉट को व्हाइट बेस दें और फिर उसके उपर पोल्का डॉट डिजाइन से लेकर क्यूट फेस पेंट करें। इस तरह से फ्लावर पॉट को पेंट करके आप इसे बेहद खूबसूरत बना सकती हैं। घर में तुलसी के पौधे को हमेशा रखें हरा भरा, बस ये आसान तरीका आएगा काम

 


रस्सी की लें मदद

decorate your flower pot inside

आमतौर पर रस्सी की मदद से किसी चीज को बांधा या टांगा जा सकता है, लेकिन इसकी मदद से आप फ्लावर पॉट को सजा भी सकती हैं। बस आपको रस्सी से अपने फ्लावर पॉट को पूरी तरह कवर करना है और उसे ग्लू की मदद से अच्छी तरह चिपकाना है। आप चाहें तो बाद में रस्सी के उपर अलग-अलग कलर करके इसे और भी अधिक खूबसूरत बना सकती हैं। इन छोटे-छोटे टिप्स को अपनाकर इनडोर प्लांट्स की करें केयर

सी-शेल का सहारा

अगर आप फ्लावर पॉट को एक बेहद ही यूनिक तरह से सजाना चाहती हैं तो ऐसे में आप सी-शेल का इस्तेमाल करें। आप चाहें तो सी-शेल से फ्लावर पॉट को पूरी तरह कवर करें या फिर आप किसी खास तरह का डिजाइन फ्लावर पॉट पर बनाकर उसके उपर सी-शेल को चिपकाएं।

 

इसे भी पढ़ें: वास्‍तु के हिसाब से घर में लगाएंगी ये पौधे तो होगा धन लाभ और आएगी खुशियां

ग्लिटर लुक

अगर आप फ्लावर पॉट को कछ इस तरह सजाना चाहती हैं कि उसे डेकोरेट करना भी आसान हो और वह बेहद ही स्टाइलिश दिखे तो आप ग्लिटर का सहारा ले सकती हैं। ग्लिटर लुक चाहे मेकअप में हो या कपड़ों में या फिर आपके होम डेकोर में, यह हर तरह अच्छा लगता है। इसके लिए पहले आप फ्लावर पॉट को पेंट करें। इसके बाद आपको जिस डिजाइन को ग्लिटर लुक देना है, उतने हिस्से में ग्लू लगाएं। अब इसके उपर आप ग्लिटर का इस्तेमाल करें। इसके बाद इसे सूखने दें। ऑफिस में होता है स्ट्रेस? ये 5 Plants पास रखने से दूर होगी सारी उलझन!

अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

 
Disclaimer