अपने बच्चों को मोबाइल स्क्रीन से दूर रखने के लिए लीजिए Old Fashioned गेम की मदद

अगर आप अपने बच्चों के हर समय ऑनलाइन गेमिंग की आदत से परेशान हैं तो उसको इन इंट्रेस्टिंग गेम के बारे में बताइए। 

game over

बेफिक्री, मौज-मस्ती, हंसी-ठहाके ये सब बचपन की कुछ यादें हैं। जो हम सबने अपने बचपन में महसूस की हैं। कॉमिक्स पढ़ना, छुपन-छुपाई खेलना, रात में छत पर लेटकर तारों को गिनना ही हमारी वीकेंड एक्टिविटी हुआ करती थीं। लेकिन आज कल का बचपन सिर्फ मोबाईल की पांच इंच की स्क्रीन तक सिमट कर रह गया है। बच्चों ने इंटरनेट को अपनी दुनियां बना लिया है। वो ऑनलाइन गेमिंग में ही खुद को बिज़ी रखते हैं जिसका सीधा असर उनकी सेहत पर भी पड़ता है।

अगर आपके बच्चे भी ज्यादातर मोबाईल पर गेम खेलने में बिज़ी रहते हैं तो क्यों न आप उनको पुराने ज़माने के कुछ गेम खेलना सिखा दें! आइए डालते हैं एक नज़र Old Fashioned गेम्स पर –

इसे जरूर पढ़ें: डिनर टाइम को FunTime बनाने के लिए अपनाएं यह छोटे-छोटे टिप्स

Cats Cradle

Cat's Cradle गेम

यह एक बहुत मज़ेदार गेम है जिसको हमने अपने बचपन में खूब खेला है। इसके लिए आपको जरूरत पड़ती है सिर्फ कुछ धांगों की। जिनकी मदद से आप cradle बनाकर अपने बच्चों के साथ मज़े कर सकते हैं। इस गेम से बच्चे कुछ टाइम फोन से दूर रहेंगे। साथ ही उनका Hands And Eye कॉर्डिनेशन भी बनता है। आप इसको अपने बच्चे के साथ जरूर शेयर करें। इससे उनकी थोड़ी मेंटल एक्सरसाइज भी होगी।फैमिली से तनाव का माहौल कम करने के लिए अपनाएं यह आसान टिप्स

इसे जरूर पढ़ें: इन छोटे-छोटे टिप्स को अपनाने के बाद पूरी तरह बदल जाएगा आपका फैमिली मीलटाइम

Pick Up Stick

इस गेम के लिए आपको कुछ स्टिक्स की जरूरत पड़ेगी। आप कुछ स्टिक्स लेकर टेबल या मैट पर randomly बिखेर दीजिए। अपने बच्चे को इसमें से एक स्टिक बिना दूसरी स्टिक्स को हिलाए उठाने को कहिए। उसके लिए यह मुश्किल भरा होगा लेकिन मज़ेदार भी होगा। इस खेल से बच्चों में एकाग्रता का गुण भी विकसित होगा।घर के लिए बेहद जरूरी हैं Grandparents, उनसे ही बच्चे को मिलते हैं यह गुण

Tenting

Tenting

बच्चों को घर-घर खेलने में भी बहुत मज़े आते हैं। हम लोग भी अपने ज़माने में मम्मी की साड़ियों और कुछ चीज़ों के मदद से टेंट बनाकर खेलते थे। तो क्यों न आप भी अपने बच्चे को इसका आईडिया दें। पहली बार टेन्टिंग करने में उसकी मदद करें। घर के सोफे या चेयर से टेन्ट बनाएं। अगर आपके घर में गार्डन है तो टेन्टिंग आपके बच्चों के लिए समर मस्ती का बहुत अच्छा ऑप्शन हो सकता है। जिसमें वो इंटरनेट की दुनियां से अलग होकर घंटों तक मज़े करेंगे।

Thumb Fight

यह भी एक मजेदार इंडोर गेम है। इसमें दोनों प्लेयर thumb के जरिए फाइट करते हैं। यह एक बहुत ही सिंपल सा गेम है। जिसमें आपको वन, टू , थ्री, फोर, आई स्टार्ट ए थंब वॉर, कहते हुए गेम स्टार्ट करना होता है। जिसके बाद एक प्लयेर को दूसरे प्लेयर का thumb 3 गिनने तक अपने thumb के नीचे रोक कर रखना होता है। खेलकर देखिए आपके बच्चे को यह गेम जरूर पसंद आएगा।बच्चों के साथ Long Flight में नहीं होगी कोई परेशानी, बस अपनाएं यह टिप्स

यह कुछ ऐसे गेम हैं जो हम बड़ों ने अपने बचपन में एन्जॉय किये हैं। इसने अलावा और भी बहुत सारे गेम्स हैं जिनको हम अपने बच्चों के साथ उनको मोबाइल स्क्रीन से दूर रखने के लिए खेल सकते हैं। उनको खेलने में सिर्फ आपका थोड़ा सा इन्वॉल्वमेंट जरूरी है। बच्चे के साथ आपको भी मज़ा आएगा। अगर आपके पास भी ऐसे ही कुछ गेम्स के आइडियाज हैं तो हमको कमेंट बॉक्स में लिखकर बताइए। बच्चों के साथ जाना है विंटर वेकेशन पर तो जाएं इन जगहों पर

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP